DIET saharanpur

DIET saharanpur District Institute of Education and Training
(Diploma in Elementry Education)

09/06/2023
► जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी सहारनपुर में 30 मई 2023 को धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर स्लोगन राइटिंग प्रतिय...
09/06/2023

► जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी सहारनपुर में 30 मई 2023 को धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें डी.एल. एड. 2022 के प्रशिक्षुओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षुओ द्वारा धूम्रपान और नशे की हानि बताने वाले भिन्न-भिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे गए जैसे कि नशे को दूर भगाओ अपना जीवन बचाओ, आप सिगरेट नहीं सिगरेट आपको पीती है नतीजा सिर्फ मौत, अगर शरीर का रखना है ध्यान… तो आज से बंद करो धूम्रपान; तंबाकू को जिसने गले लगाया… मौत को उसने पास बुलाया; शरीर के लिए है हानिकारक…धूम्रपान है रोग कारक; छोड़ो सिगरेट–धूम्रपान… इससे बर्बाद होता है इंसान, धूम्रपान का मत पालो शोक…इससे होता है जानलेवा रोग; बुरी आदत है सब को बताना होगा…धूम्रपान से खुद को बचाना होगा; आदि। प्राचार्य महोदय के निर्देशन में इस कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी प्रवक्ताओं का सहयोग रहा।

► आज दिनांक 29 अप्रैल 2023 को संस्थान में महिला कैंसर जागरूकता (Health and Hygiene) पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्...
09/06/2023

► आज दिनांक 29 अप्रैल 2023 को संस्थान में महिला कैंसर जागरूकता (Health and Hygiene) पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के आरंभ में C.H.O (Community Health Officer) उप स्वास्थ्य केंद्र (पटनी) का स्वागत किया गया तथा श्रीमती आरती द्वारा महिला स्वास्थ्य के बारे में छात्राओं को बताया गया। तदोपरांत डॉक्टर शगुफ्ता यासमीन द्वारा छात्राओं को सही खानपान एवं स्वच्छता के विषय में जागरूक किया गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सुश्री अंजली सिंह C.H.O, उप स्वास्थ्य केंद्र पटनी के द्वारा छात्राओं को महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी सामान्य समस्याओं, उनका निराकरण, बचाव, उपचार के विषय में विस्तार पूर्वक समझाया गया। डी.एल.एड. 2022 की प्रशिक्षु रेनू चौधरी द्वारा Demonstration के द्वारा स्वास्थ्य संबंधी समस्या को बताया गया तथा उसका उपचार भी किया गया। अंत में वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती रेखा सुमन के द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्राचार्य महोदय श्री एस. एम. सिद्दीकी तथा वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती रेखा सुमन के निर्देशन में अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमती आरती तथा उर्दू प्रवक्ता डॉक्टर शगुफ्ता यासमीन का कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान रहा। कार्यक्रम में डीएलएड 2021 तथा 2022 की सभी छात्राओं के द्वारा सक्रिय प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी का धन्यवाद किया गया।

► 1 मई 2023 को विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सभी प्रशिक्षुओ द्वारा सामूहिक श्रमदान ...
09/06/2023

► 1 मई 2023 को विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सभी प्रशिक्षुओ द्वारा सामूहिक श्रमदान किया गया। सभी प्रशिक्षुओ द्वारा पेड़ पौधों को पानी देना, अनावश्यक घास फूस हटा देना, पौधों की कटाई-छटाई करना, साफ-सफाई इत्यादि कार्यों में सभी प्रवक्ताओं के निर्देशन में श्रमदान किया गया। इसके अतिरिक्त हर शनिवार को भी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नियमित रूप से संस्थान की साफ-सफाई, फुलवारी, पेड़ पौधों की देखभाल आदि हेतु श्रमदान किया जाता है।

► 26 मई 2023 को सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पटनी सहारनपुर में स्लोगन राइटिंग एं...
09/06/2023

► 26 मई 2023 को सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पटनी सहारनपुर में स्लोगन राइटिंग एंड पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डी.एल.एड. 2021 तथा डी.एल.एड. 2022 के प्रशिक्षुओ द्वारा काफी संख्या में प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षुओ द्वारा यातायात के नियमों को दर्शाते हुए तथा सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारियां प्रदान करते हुए पोस्टर बनाए गए। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगन जैसे- सड़क सुरक्षा नियमों का करें सम्मान…ना होगी दुर्घटना ना होंगे आप परेशान; हेलमेट पहनना है जरूरी… तभी होगी सुरक्षा पूरी; सड़क सुरक्षा नियमों का ज्ञान…दिलाता है आपको जीवनदान; आज सड़क सुरक्षा अपनाओगे…तो कल सुरक्षित भविष्य पाओगे; करे सुरक्षा के इंतजाम…नहीं तो समझो काम तमाम; मत करो इतनी मस्ती…जिंदगी नहीं है सस्ती; सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाएं… अपना व दूसरों का जीवन बचाएं; सफर में कितनी ही कम हो दूरी…हेलमेट लगाना है जरूरी आदि। प्राचार्य महोदय तथा सभी प्रवक्ताओं के द्वारा प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया गया।

► दिनांक 25 मई 2023 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी सहारनपुर में प्रशिक्षुओं के सर्वांगीण विकास और विचार अभिव्...
09/06/2023

► दिनांक 25 मई 2023 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी सहारनपुर में प्रशिक्षुओं के सर्वांगीण विकास और विचार अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने हेतु आशु भाषण प्रतियोगिता (Extempore Speech competition) का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डी.एल.एड. 2021 तथा 2022 के प्रशिक्षुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रशिक्षु एक स्लिप यानी पर्ची उठाकर उस पर लिखे वाक्य पर 2 से 3 मिनट तक अपने विचार प्रस्तुत करते थे। सभी प्रशिक्षुओं द्वारा इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। प्राचार्य महोदय तथा वरिष्ठ प्रवक्ता महोदय के निर्देशन में इस कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी प्रवक्ताओं का सहयोग रहा।

Address

Village PATNI, Chilkana Road Saharanpur
Saharanpur

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DIET saharanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share