Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa

Directions Website

Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa Official Handle of Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa, Bihar. "An Institution of National Importance"

Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa came into existence on 7th October 2016 after the conversion of Rajendra Agricultural University, Pusa, a state agricultural university, which was established in 1970 by Govt. of Bihar a historical place where the idea of agricultural research and education first took shape. The history of the place dates back to year 1905, when Agricultural Research Institute and College, Pusa was first established by the British Government in light of the recurring food scarcity in the country. In its current role, the university extends its jurisdiction and responsibility in the fields of teaching, research, and extension in context of agriculture and allied sciences to the whole country with special reference to the State of Bihar.

Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa में “एग्रोफोरेस्ट्री और कार्बन अर्थव्यवस्था में अनुसंधान के प्...
09/10/2026

Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa में “एग्रोफोरेस्ट्री और कार्बन अर्थव्यवस्था में अनुसंधान के प्रमुख क्षेत्रों” पर एक दिवसीय ब्रेनस्टॉर्मिंग बैठक का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के RPCAU-Post Graduate College of Agriculture, Pusa एवं RPCAU Pduchf Piprakothi द्वारा आयोजित इस बैठक में वानिकी विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, नीति-निर्माताओं एवं अन्य संसाधन विशेषज्ञ ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान अपने अध्यक्षीय संबोधन में माननीय कुलपति डॉ. P.S. Pandey ने कहा कि एग्रोफोरेस्ट्री अब केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, यह कार्बन अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। हमारा लक्ष्य है कि बिहार के छोटे किसान भी कार्बन क्रेडिट से अतिरिक्त आय अर्जित करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गंगा के मैदानी क्षेत्रों के लिए ऐसे एलोमेट्रिक मॉडल और एमआरवी प्रोटोकॉल विकसित करेगा, जिससे किसान की हर पेड़ की कीमत कार्बन बाजार में तय हो सके।

बैठक में सेवानिवृत्त अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, ओडिशा सरकार, श्री कुमार राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि कार्बन ट्रेडिंग से किसानों को जोड़ना जलवायु न्याय है। अब समय आ गया है कि खेत में खड़े शीशम, पॉपलर और आम के पेड़ों को भी किसान की एफडी की तरह देखा जाए। इसके लिए वैज्ञानिकों को सरल सत्यापन प्रणाली बनानी होगी ताकि अशिक्षित किसान भी आसानी से इस योजना से जुड़ सके।

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के पूर्व अधिष्ठाता डॉ. एम.एस. मलिक ने कहा कि पारंपरिक कृषि-वानिकी मॉडल को जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में पुनर्परिभाषित करने की जरूरत है।

Heartiest congratulations to the meritorious students of Tirhut College of Agriculture, Dholi, Dr. Rajendra Prasad Centr...
07/10/2026

Heartiest congratulations to the meritorious students of Tirhut College of Agriculture, Dholi, Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa for their outstanding performance in the ICAR-AIEEA (PG-2026) examination!
Their remarkable achievement reflects their hard work, dedication and academic excellence. Heartiest congratulations to all the achievers, and best wishes for their bright academic and research journey ahead!

Heartiest congratulations to the meritorious students of College of Fisheries, Dholi, Dr. Rajendra Prasad Central Agricu...
07/10/2026

Heartiest congratulations to the meritorious students of College of Fisheries, Dholi, Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa for their outstanding performance in ICAR-AIEEA (PG) 2026 and ICAR AICE-JRF/SRF (Ph.D.) 2026!

Best wishes for continued success and a bright future ahead!

Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa, IIT रोपड़ एवं अन्नम.AI के संयुक्त तत्वावधान में “विकसित भारत ...
05/10/2026

Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa, IIT रोपड़ एवं अन्नम.AI के संयुक्त तत्वावधान में “विकसित भारत @2047 के लिए डिजिटल कृषि का रणनीतिक रोडमैप” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. विवेकानंद सिंह, माननीय कुलपति, पूर्णिया विश्वविद्यालय एवं माननीय कुलपति डॉ. P.S. Pandey की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।

इस कार्यशाला का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय कृषि को अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों से जोड़ते हुए भविष्य की चुनौतियों के लिए एक प्रभावी एवं किसान-केंद्रित रोडमैप तैयार करना है।

अपने संबोधन में माननीय कुलपति डॉ. पी. एस. पाण्डेय ने कहा कि कृषि में डिजिटल क्रांति का समय आ गया है और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कृषि का स्मार्ट, टिकाऊ और तकनीक-संचालित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि AI, Internet of Things, Drones, GIS और Big Data जैसी तकनीकों को प्रयोगशालाओं से निकालकर किसानों के खेतों तक पहुंचाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

मुख्य अतिथि प्रो. विवेकानंद सिंह ने कृषि में डिजिटल नवाचार को ग्रामीण भारत के आर्थिक उत्थान के लिए समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने डिजिटल कृषि के क्षेत्र में पूर्वी भारत को नई दिशा देने के लिए डॉ. पी. एस. पाण्डेय के नेतृत्व की सराहना करते हुए RPCAU, पूसा के शिक्षा एवं अनुसंधान में किए जा रहे प्रयासों को प्रेरणादायी बताया।



Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Indian Council of Agricultural Research

स्वच्छता ही सेवा 2026 | सेवा से स्वच्छता, संकल्प से बदलावराष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल ...
03/10/2026

स्वच्छता ही सेवा 2026 | सेवा से स्वच्छता, संकल्प से बदलाव

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर माननीय कुलपति डॉ. P.S. Pandey ने कहा कि गांधी जी के लिए स्वच्छता केवल बाहरी सफाई नहीं, बल्कि अनुशासन, जिम्मेदारी और स्वस्थ जीवन का आधार थी। उन्होंने विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों से स्वच्छता को केवल एक दिवसीय गतिविधि न मानकर अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने सभी को परिसर को स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया। माननीय कुलपति ने भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन एवं आदर्शों को भी स्मरण करते हुए उनके सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।



Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Indian Council of Agricultural Research

Heartiest congratulations to the meritorious students of Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa for t...
01/10/2026

Heartiest congratulations to the meritorious students of Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa for their outstanding performance in the ICAR AICE-JRF/SRF (Ph.D.) Examination 2026!

Their remarkable achievement reflects academic excellence, dedication and perseverance. The entire RPCAU fraternity congratulates all the achievers and wishes them continued success in their academic and research journey.



Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Indian Council of Agricultural Research P.S. Pandey

हिन्दी हमारी पहचान, हिन्दी हमारा अभिमान!एक माह, अनगिनत गतिविधियाँ, और भाषा के प्रति अटूट प्रेम!Dr. Rajendra Prasad Centr...
01/10/2026

हिन्दी हमारी पहचान, हिन्दी हमारा अभिमान!
एक माह, अनगिनत गतिविधियाँ, और भाषा के प्रति अटूट प्रेम!

Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa में आयोजित हिन्दी चेतना माह–2026 का समापन माननीय कुलपति डॉ. P.S. Pandey की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेन्द्र तिवारी, पूर्व कुलपति, वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

समारोह के दौरान हिन्दी चेतना माह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं की उपलब्धियों को साझा किया गया। राजभाषा अनुभाग द्वारा विकसित स्मारिका का विमोचन किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेन्द्र तिवारी ने हिन्दी के व्यापक प्रयोग, भारतीय भाषाओं के सम्मान तथा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में राजभाषा के प्रभावी उपयोग पर बल दिया।

माननीय कुलपति डॉ. पी. एस. पाण्डेय ने विश्वविद्यालय में हिन्दी के प्रगतिशील प्रयोग के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से दैनिक कार्यालयीन एवं शैक्षणिक कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।

हिन्दी चेतना माह–2026 के दौरान विश्वविद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता ने राजभाषा हिन्दी के प्रति जागरूकता और इसके प्रयोग को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

#हिन्दीचेतनामाह2026 #राजभाषाहिन्दी #हिन्दीहमारीशान

Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Indian Council of Agricultural Research

Heartiest congratulations to the brilliant students of Pandit Deen Dayal Upadhyay College of Horticulture & Forestry, Dr...
30/09/2026

Heartiest congratulations to the brilliant students of Pandit Deen Dayal Upadhyay College of Horticulture & Forestry, Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa, for securing impressive All India Ranks in Horticulture!

🏆 Ms. Kajal Yadav — AIR 8
🏆 Ms. Annu — AIR 23
🏆 Ms. Ayushi — AIR 39
🏆 Ms. Harshvi — AIR 61

Their achievement reflects their dedication, hard work and academic excellence. Wishing all our achievers continued success and many more milestones ahead!



Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Indian Council of Agricultural Research P.S. Pandey

Heartiest congratulations to Ms. Vaishnavi, Ph.D. Scholar, Department of Entomology, Dr. Rajendra Prasad Central Agricul...
26/09/2026

Heartiest congratulations to Ms. Vaishnavi, Ph.D. Scholar, Department of Entomology, Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa, on being awarded the prestigious DST-INSPIRE Fellowship.

This achievement reflects her dedication to research and academic excellence. We wish her continued success and many more milestones in her research journey.



Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Indian Council of Agricultural Research P.S. Pandey

Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa में NITI Aayog द्वारा राज्य सहायता मिशन के तहत "हरित राष्ट्र क...
26/09/2026

Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa में NITI Aayog द्वारा राज्य सहायता मिशन के तहत "हरित राष्ट्र के लिए हरित सोच: विकसित भारत @2047 हेतु कृषि शिक्षा एवं कौशल विकास" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राज्य श्रृंखला कार्यशाला का समापन मुख्य अतिथि माननीय कृषि मंत्री, बिहार श्री VIJAY KUMAR SINHA की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।

माननीय कृषि मंत्री, बिहार श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमें यह तय करना होगा कि किसानों की खेती की लागत कैसे घटे और आय कैसे बढ़े। उन्होंने कहा कि युवाओं को कृषि उद्यमी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार के 76% लोग खेती पर निर्भर हैं, जिनमें 96% सीमांत व लघु किसान हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर नीतियां बनाना आवश्यक है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

माननीय कुलपति डॉ. P.S. Pandey ने कहा कि पहले योजना आयोग की बैठकें दिल्ली में होती थीं। लेकिन आज नीति आयोग की बैठक विश्वविद्यालय में किसान, वैज्ञानिक एवं कृषि उद्यमी एवं अन्य हितधारकों के बीच हो रही है, जो सराहनीय है।

नीति आयोग के सदस्य प्रो. के. वी. राजू ने कहा कि कार्यशाला के मंथन से मिले सुझाव नीति निर्धारण में शामिल किए जाएंगे।

इस अवसर पर नीति आयोग की वरीय सलाहकार सुश्री नीलम पटेल; रानी लक्ष्मीबाई झांसी कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. अरविन्द कुमार; माननीय विधान पार्षद श्री तरुण कुमार; माननीय विधायक श्री बिरेन्द्र पासवान सहित कई अन्य कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी एवं व छात्र उपस्थित थे।



Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Indian Council of Agricultural Research

Address

Pusa
Samastipur
848125

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University, Pusa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share