25/12/2025
रासेयो शिविर के छठे दिन योगाभ्यास, श्रमदान व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
संगरिया।
गृह विज्ञान महिला महाविद्यालय, संगरिया में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन का शुभारंभ प्रातः योगाभ्यास एवं श्रमदान से किया गया। इसके उपरांत शिविरार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
उप-प्राचार्य प्रो. सुमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में आंचल ने प्रथम, नूरजहां ने द्वितीय तथा सुष्मिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त प्रभारी प्रो. ऋतु दत्ता के नेतृत्व में विविध खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तीन टांग दौड़ में वनिता व सुष्मिता ने प्रथम, नूरजहां व पूनम ने द्वितीय तथा अरुणा व निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चमच दौड़ प्रतियोगिता में तमन्ना प्रथम, निशा द्वितीय, सुष्मिता तृतीय एवं यशोदा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं दौड़ प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, प्रमिला द्वितीय एवं अनुराधा तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सानिया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
आयोजकों ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य स्वयंसेवकों का खेलों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास करना है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। कार्य के साथ मनोरंजन भी आवश्यक है।
इस अवसर पर प्रो. सुदेश, प्रो. उत्कर्षा, प्रो. अनीता, प्रो. मोनिका, प्रो. रवि एवं प्रो. अभिमन्यु उपस्थित रहे।