Swami Vivekanand Academy

Call Directions

Swami Vivekanand Academy At S.V.A. we are committed to the goal and ensure that your child gets the best education available

🌟 गर्व का क्षण 🌟  विवेकानंद विद्या विहार,चंद्रावतीगंज द्वारा विगत् 32 वर्षों से उज्जवल भविष्य निर्माण करने की परंपरा जार...
27/04/2026

🌟 गर्व का क्षण 🌟
विवेकानंद विद्या विहार,चंद्रावतीगंज द्वारा विगत् 32 वर्षों से उज्जवल भविष्य निर्माण करने की परंपरा जारी है ....
इसी क्रम में
हमें बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि विवेकानंद विद्या विहार,चंद्रावतीगंज के होनहार छात्र सत्यम शर्मा पिता श्री कृष्णा शर्मा C/O श्री बबलू शर्मा "फूफाजी" रेल्वे स्टेशन,चंद्रावतीगंज द्वारा MGM कॉलेज, इंदौर से MBBS की डिग्री प्राप्त करने पर आपकी इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्यालय परिवार आपको बधाई देता है।
आप आने वाले समय में एक उत्कृष्ट चिकित्सक बनें और देश का नाम रोशन करें — यही हमारी शुभकामना है।
यह आपकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। आपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
हमें गर्व है कि आप इस विद्यालय के छात्र रहे हैं।


आज बहुत ही खुशी का दिन है। MBBS की पढ़ाई पूर्ण होने पर ढेर सारी बधाई!
मुझे याद है तुम क्लास में हमेशा डॉक्टर बनने की बात करते थे। आज तुमने अपने विद्यालय एवं परिवार का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित कर दिया है।
तुम्हारी जिज्ञासा और मेहनत देखकर ही लगता था कि तुम बहुत आगे जाओगे और अपने निर्धारित लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करोगे।
🫀 सफेद कोट की जिम्मेदारी बड़ी होती है। हमेशा मेहनत करना और इंसानियत को सबसे ऊपर रखना।
बहुत आशीर्वाद। तुम्हारे माता-पिता और फूफाजी को भी बधाई।
✴️आपने साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और सही मार्गदर्शन से कुछ भी असंभव नहीं।
आप विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
हमें आप पर गर्व है। आप जैसे पूर्व छात्र हमारे विद्यालय की असली पहचान है।

26/12/2025
✨ "शिक्षक वो दीपक हैं, जो खुद जलकर भी दूसरों का जीवन रोशन करते हैं..." ✨आज 5 सितम्बर, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती ...
05/09/2025

✨ "शिक्षक वो दीपक हैं, जो खुद जलकर भी दूसरों का जीवन रोशन करते हैं..." ✨

आज 5 सितम्बर, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में शिक्षक दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे शिक्षक ही हमारे जीवन के असली मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं।

बदलते समय और आधुनिक तकनीक के दौर में भी गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता आज भी उतनी ही है जितनी सदियों पहले थी। एक सच्चा शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि हमें जीवन जीने की कला, नैतिक मूल्यों और कठिनाइयों से लड़ने का साहस भी सिखाता है।

आज के दिन हम सभी को उन शिक्षकों के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए, जिन्होंने हमारे जीवन को सही दिशा दी। चाहे वह विद्यालय के अध्यापक हों, कॉलेज के प्रोफेसर, या फिर जीवन के अनुभव से मिले गुरु - सभी का योगदान अमूल्य है।



विद्या ददाति विनियम

*लीलण घोड़ी सोवणी रे, मोतिया जड़ी लगाम!!**खरनाल्या रा वीर तेजाजी ने झुक झुक करूं प्रणाम!!*🚩*तेजा दशमी के पावन पर्व पर आप...
02/09/2025

*लीलण घोड़ी सोवणी रे, मोतिया जड़ी लगाम!!*
*खरनाल्या रा वीर तेजाजी ने झुक झुक करूं प्रणाम!!*🚩

*तेजा दशमी के पावन पर्व पर आप सभी को मंगलमय शुभकामनाएं बधाई।* 🙏🏻🚩

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभ...
17/07/2025

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान की शुरुआत की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाना एवं इस धरा के भविष्य को सुरक्षित रखना है।

साथ ही *"एक पेड़ माँ के नाम"* एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।
*इसी के अंतर्गत विवेकानंद विद्या विहार चंद्रावतीगंज में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत छात्र, छात्राओं ने अपनी मां के नाम एक-एक पौधा लगाया और संकल्प लिया कि जब तक वे इस विद्यालय में रहेंगे तब तक उसकी सुरक्षा भी करेंगे।*
कार्यक्रम संचालक *विभाग प्रमुख राकेश गोरे एवं पर्यावरण शिक्षिक मनीषा शुक्ला,शिक्षक सुरेन्द्र नवरंग द्वारा विद्यार्थियों को अभियान के प्रति प्रोत्साहित किया गया।*

हमारी संस्कृति और सनातन धर्म को ऐसे ही संस्कारों से परिपूर्ण भारत के भविष्य की आवश्यकता है।श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर...
14/07/2025

हमारी संस्कृति और सनातन धर्म को ऐसे ही संस्कारों से परिपूर्ण भारत के भविष्य की आवश्यकता है।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने भूतभावन भगवान बाबा 🔱महाकाल को पालकी में बैठाकर पूरे नगर में भ्रमण करवाया।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी 🔱शिव भक्तों को बहुत-बहुत बधाई 🔱

2025 TOPPERS 🏅 A LITTLE PROGRESS       EACHDAY👍 ADDS UP TO BIG        RESULT🏆🥳MANY CONGRATULATIONS 🥳          TO ALL STU...
23/04/2025

2025 TOPPERS 🏅

A LITTLE PROGRESS
EACHDAY👍
ADDS UP TO BIG
RESULT🏆

🥳MANY CONGRATULATIONS 🥳
TO ALL STUDENTS 👏

*नवोदय विद्यालय में प्रथम स्थान*स्वामी विवेकानंद एकेडमी,चंद्रावतीगंज के होनहार , प्रतिभाशाली छात्र *लक्ष्य पिता श्री नवी...
03/04/2025

*नवोदय विद्यालय में प्रथम स्थान*
स्वामी विवेकानंद एकेडमी,चंद्रावतीगंज के होनहार , प्रतिभाशाली छात्र *लक्ष्य पिता श्री नवीश खंडेलवाल* चंद्रावतीगंज द्वारा नवोदय विद्यालय मानपुर की चयन सूची में मेरिट के आधार पर पूरे इंदौर जिले में *प्रथम स्थान* प्राप्त कर नवोदय विद्यालय मानपुर में प्रवेश हेतु चयनित हुए हैं।
साथ ही इसी विद्यालय से उनकी बहन *लिशा खंडेलवाल* ने भी नवोदय विद्यालय की चयनित सूची में अपना स्थान बनाकर दोनों भाई बहन ने विद्यालय का नाम पूरे इंदौर जिले में गौरवान्वित किया।
दोनों विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर प्राचार्य अनिल राठौर एवं विद्यालय परिवार द्वारा लक्ष्य और लिशा के साथ उनके माता-पिता श्री नवीश खंडेलवाल एवं श्रीमती शीतल खंडेलवाल का भी अभिनंदन कर बधाई दी गई ।

Address

Railway Station Road
Sanwer
453551

Telephone

07321221441

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swami Vivekanand Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share