Shakambhari Vidyapeeth,sardarshahr

Shakambhari Vidyapeeth,sardarshahr Shakambhari Vidyapeeth Sr.Sec.School,Sardarshahar(churu)Rajasthan. its short name is SVP. SVP establ

शाबाश तरुण।
20/05/2026

शाबाश तरुण।

International Red Cross and Red Crescent Movement एक अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य संकट, युद्ध...
08/05/2026

International Red Cross and Red Crescent Movement एक अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य संकट, युद्ध, प्राकृतिक आपदा और स्वास्थ्य आपातकाल के समय लोगों की सहायता करना है।
इसकी स्थापना मानवता, सेवा और निष्पक्ष सहायता के सिद्धांतों पर की गई थी।

World Red Cross and Red Crescent Day हर वर्ष 8 मई को मनाया जाता है।
यह दिन रेड क्रॉस के संस्थापक
Henry Dunant की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
रेड क्रॉस के मुख्य कार्य

रक्तदान शिविर आयोजित करना
आपदा राहत सहायता
प्राथमिक उपचार (First Aid) प्रशिक्षण
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता
युद्ध एवं आपदा पीड़ितों की मदद

रेड क्रॉस के 7 मूल सिद्धांत

Humanity (मानवता)
Impartiality (निष्पक्षता)
Neutrality (तटस्थता)
Independence (स्वतंत्रता)
Voluntary Service (स्वैच्छिक सेवा)
Unity (एकता)
Universality (सार्वभौमिकता)

03/05/2026
अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन ही सफलता की कुंजी है- गौड़  शाकम्भरी विद्यापीठ एवं एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में आज संस्था...
27/04/2026

अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन ही सफलता की कुंजी है- गौड़
शाकम्भरी विद्यापीठ एवं एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में आज संस्थापक दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
विद्यालय के संस्थापक स्व. दयाशंकर शर्मा की पांचवीं पुण्य तिथि के अवसर पर विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
संस्था निर्देशक दिव्या गौड़ एवं संस्था प्रधान भरत गौड़ ने शर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शर्मा के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रधानाचार्य भरत गौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्थापक के आदर्श और मूल्य ही किसी संस्था की असली नींव होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को अपनाने और कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय में “बुकबैंक” की स्थापना करने की घोषणा करते हुए विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें प्रदान की।
साथ में शर्मा की स्मृति में “एक पौधा – एक जीवन, एक पौधा – एक भविष्य” नारे के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से एक-एक पेड़ लगाने का आह्वान किया। अंत में दो मिनट के मौन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन आलोक सिंह एवं आनंद मीणा ने किया।

पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता- गौड़ आज शाकम्भरी विद्यापीठ एवं एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में पृथ्वी दिवस समारोह पूर्वक मनाय...
22/04/2026

पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता- गौड़
आज शाकम्भरी विद्यापीठ एवं एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में पृथ्वी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें रंग भरो प्रतियोगिता, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता और पृथ्वी दिवस पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक अधिक वृक्षारोपण करने एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया।
विद्यापीठ परिवार के द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों के लिए पौधे गोद लेने का अभियान प्रारंभ किया गया जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपने आस पड़ोस में पेड़ पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य भरत गौड़ में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज मानव सभ्यता की आवश्यकता बन गया है अतः हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने पर ध्यान देना होगा।
आलोक सिंह, दीपक सेन, सुनील भोजक, जितेंद्र स्वामी ने आयोजकीय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का संचालन आनंद मीणा ने किया।

रामनवमी शोभायात्रा में शाकम्भरी विद्यापीठ की सहभागिता
26/03/2026

रामनवमी शोभायात्रा में शाकम्भरी विद्यापीठ की सहभागिता

गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण
26/01/2026

गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण

आज एस वी पी इंग्लिश एकेडमी एवं शाकाम्भरी विद्यापीठ शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्या की देवी माँ सरस्वती ...
23/01/2026

आज एस वी पी इंग्लिश एकेडमी एवं शाकाम्भरी विद्यापीठ शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्या की देवी माँ सरस्वती की आराधना का पर्व 'बसंत पंचमी' अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य भरत गौड़ और शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंत्रोच्चार के बीच माँ सरस्वती की चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और 'सरस्वती वंदना' का गायन हुआ। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर पीले फूलों और रंगोली से सजाया गया था, जो वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।
शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने ज्ञान और कला की देवी को समर्पित सुंदर भजन प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने बसंत ऋतु के महत्व पर कविताएँ सुनाईं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
आज विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी पीले रंग के वस्त्रों में नज़र आए। माँ सरस्वती को पीले रंग के चावल और मिठाई का भोग लगाया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बसंत पंचमी का महत्व बताते हुए कहा कि यह दिन हमें अज्ञानता के अंधकार को त्याग कर ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्रों को आलस छोड़ कर अपनी पढ़ाई और कला के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षकों को भी उपहार दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। छात्रों के चेहरों पर खुशी और नए सत्र के लिए नई ऊर्जा साफ दिखाई दे रही थी।विद्यालय प्रशासन ने इस तरह के आयोजन पर शिक्षकों व छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रकाश नाई एवं सुनील भोजक ने किया।

 #पुरस्कार पाकर खिले चेहरेएस वी पी इंग्लिश एकेडमी एवं शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय  में तीन दिवसीय “स्पोर्ट...
31/12/2025

#पुरस्कार पाकर खिले चेहरे
एस वी पी इंग्लिश एकेडमी एवं शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय “स्पोर्ट्स मीट 2025” खेल महोत्सव का आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि अणुव्रत समिति की अध्यक्ष सुमन भंसाली, विशिष्ट अतिथि अनिल श्यामशुखा, विजय जैन उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि, संस्था निदेशक दिव्या गौड़, संस्था प्रधान भरत गौड़, प्रभारी आलोक सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था निदेशक दिव्या गौड़ ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
खेल महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, कब्बड्डी,क्रिकेट आदि जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "खेल हमें केवल शारीरिक रूप से मजबूत नहीं बनाते, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। हार-जीत से बढ़कर खेल में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है।"
संस्था प्रधान भरत गौड़ ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों सभी रैफरी, स्वयंसेवकों, शिक्षकों और सहायक कर्मियों को उपहार प्रदान किए। राष्ट्रगान के साथ इस खेल महोत्सव का आधिकारिक समापन हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और जीत का जश्न देखा गया। विद्यालय प्रशासन ने इस तरह के आयोजन पर शिक्षकों व छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रकाश नाई, अर्चना चौधरी और ओमप्रकाश सुथार ने किया।

Address

Sardarshahr

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

9414254344

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shakambhari Vidyapeeth,sardarshahr posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Shakambhari Vidyapeeth,sardarshahr:

Share