Buniyadi Shikshak Prashikshan Mahavidyalya - CTE

Buniyadi Shikshak Prashikshan Mahavidyalya - CTE Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Buniyadi Shikshak Prashikshan Mahavidyalya - CTE, College & University, gandhi vidya mandir, Sardarshahr.

New Electronic voters Machine ka avlokan karte hue facility of Education Iase(Deemed University) and SDM Sardarshahr
07/09/2018

New Electronic voters Machine ka avlokan karte hue facility of Education Iase(Deemed University) and SDM Sardarshahr

Govt school girgichiya onsite support pragramme
07/09/2018

Govt school girgichiya onsite support pragramme

On site support in senior secondary school udsar
07/09/2018

On site support in senior secondary school udsar

=शैक्षिक सम्बलन कार्यक्रम=शिक्षा संकाय आईएएसई (मानित विश्वविद्यालय), गाॅंधी विद्या मंदिर द्वारा चलाये जा रहे शैक्षिक सम्...
11/08/2018

=शैक्षिक सम्बलन कार्यक्रम=
शिक्षा संकाय आईएएसई (मानित विश्वविद्यालय), गाॅंधी विद्या मंदिर द्वारा चलाये जा रहे शैक्षिक सम्बलन कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय अंजुमन उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरदारशहर में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षा संकाय से प्रो. रतनलाल भोजक एवं श्रीमती ममता पारीक द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया तथा विद्यालय को 15 शिक्षण सहायक सामग्री वितरित की गई। आयुर्वेद विश्वभारती से डाॅ. आशा एवं उनकी चिकित्सक टीम ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरित की तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने हेतु उपयुक्त परामर्श प्रदान किया। कृषि विज्ञान केन्द्र से डाॅ. मुकेश शर्मा द्वारा विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिसर के आस-पास के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया तथा पौधे वितरित किये।

=जीवन मेें सुख शान्ति एवं सफलता हेतु अनुशासन अनिवार्य - कुलाधिपति= (प्रवेशोत्सव कार्यक्रम)आईएएसई (मानित विश्वविद्यालय), ...
09/08/2018

=जीवन मेें सुख शान्ति एवं सफलता हेतु अनुशासन अनिवार्य - कुलाधिपति= (प्रवेशोत्सव कार्यक्रम)

आईएएसई (मानित विश्वविद्यालय), शिक्षा संकाय के एम.एड., बी.एड., एसटीसी सत्र 2018-20, चार वर्षीय इन्टिग्रेटेड सत्र 2018 -22 के नवागंतुक प्रशिक्षणार्थियों को कुलाधिपति आईएएसई (मानित विश्वविद्यालय), श्रीमान कनकमल दूगड़ ने बताया कि हम समाज से जितना लेते हैं, हमारा धर्म है कि हम सामज को उतना लौटाए और जीवन में सुख शान्ति के लिए अनुशासन परम आवश्यक है। हमें जीवन का परम लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन का पालन करते हुए उसे प्राप्त करना चाहिए। सचिव, गाॅंधी विद्या मंदिर, ब्रिगेडियर अजयपति त्रिपाठी के द्वारा नवागंतुक प्रशिक्षणार्थियों को नवचेतना एवं नव स्फूर्ति हेतु उद्वोधन प्रदान किया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाकर व्यक्तित्व निर्माण पर बल दिया। सम-कुलपति, आईएएसई (मानित विष्वविद्यालय) प्रो. देवेन्द्र मोहन द्वारा नवागंतुक प्रशिक्षणार्थियों को नवचेतना हेतु उद्वोधन प्रदान किया गया। विभागाध्यक्ष द्वारा नवागंतुक प्रशिक्षणार्थियों को शुभाशीष प्रदान कर संस्था परिवार का परिचय दिया गया। डाॅ. नरेन्द्र भट्ट, प्रवक्ता, द्वारा संस्था के इतिहास पर प्रकाश डाला गया और नवागंतुक प्रशिक्षणार्थियों को संस्था के इतिहास से परिचित कराया। अधिष्ठाता, शिक्षा संकाय, प्रो. मनीषा वर्मा द्वारा सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया गया। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आरम्भ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं दैनिक प्रार्थना के साथ हुआ। नवागंतुक प्रशिक्षणार्थियों का तिलकार्चन द्वारा स्वागत किया गया। सभी गुरूजनों ने अपना परिचय दिया। संचालन डाॅ. रंजीता बैद ने किया।

=शैक्षिक सम्बलन व नवाचार कार्यक्रम जारी=शिक्षा संकाय आईएएसई (मानित विश्वविद्यालय), गाॅंधी विद्या मंदिर द्वारा चलाये जा र...
09/08/2018

=शैक्षिक सम्बलन व नवाचार कार्यक्रम जारी=
शिक्षा संकाय आईएएसई (मानित विश्वविद्यालय), गाॅंधी विद्या मंदिर द्वारा चलाये जा रहे शैक्षिक सम्बलन कार्यक्रम की अगली कड़ी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय नं. 4, सरदारशहर में शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षा संकाय से सुश्री भावना, सहायक प्रोफेसर द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याओं का समाधान कक्षाओं में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों से विचार विमर्ष करके किया गया तथा विद्यालय को विभिन्न विषयों से संबंधित 15 शिक्षण सहायक सामग्री वितरित की गई। आयुर्वेद विश्वभारती से डाॅ. आश एवं उनकी चिकित्सक टीम द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का परामर्श प्रदान किया गया।

=स्वास्थ्य परीक्षण व पौधा वितरण किया गया=शिक्षा संकाय आईएएसई (मानित विश्वविद्यालय), गाँधी विद्या मंदिर द्वारा गांव पूलसा...
08/08/2018

=स्वास्थ्य परीक्षण व पौधा वितरण किया गया=
शिक्षा संकाय आईएएसई (मानित विश्वविद्यालय), गाँधी विद्या मंदिर द्वारा गांव पूलसार के दो राजकीय विद्यालयों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यवसाय संवर्धन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा संकाय के डॉ. कैलाश पारीक द्वारा विद्यार्थियों की इन्टरनेट के उपयोग से जुड़ी समस्याओं तथा सुश्री मीनाक्षी मोदी द्वारा विज्ञान विषय से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। सेठ भंवरलाल दूगड़ आयुर्वेद विष्वभारती से डॉ. छवि गुप्ता के निर्देशन में चिकित्सक टीम ने 111 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉ. मुकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक पौधों की जानकारी दी। इसी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि टीम द्वारा विद्यालयों में सहजन के 40 तथा करौंदे के 20 पौधे सहित कुल 60 पौधे लगाये तथा पालक के बीजों का वितरण किया गया। शिक्षा संकाय की तरफ से दोनों विद्यालयों को 48 शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री प्रदान की गई एवं विद्यार्थियों को पौधों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

=शैक्षिक संबलन हेतु एकीकृत नवाचार कार्यक्रम=शिक्षा संकाय आईएएसई (मानित विष्वविद्यालय), गाँधी विद्या मंदिर द्वारा राजकीय ...
08/08/2018

=शैक्षिक संबलन हेतु एकीकृत नवाचार कार्यक्रम=

शिक्षा संकाय आईएएसई (मानित विष्वविद्यालय), गाँधी विद्या मंदिर द्वारा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय फोगां में शैक्षिक संबलन हेतु एकीकृत नवाचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेठ भंवरलाल दूगड़ आयुर्वेद विष्वभारती से डॉ. छवि गुप्ता, भावना खत्री, निवेदिका मिश्रा, किरण चैधरी, रोहिणी जाट, मदनलाल एवं डॉ. पुखराज द्वारा विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां उपलब्ध करवाई तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु उपयुक्त परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉ. बृजेश कुमार एवं संबंधित स्टाफ सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया एवं विद्यार्थियों के घरों में भी पौधे लगाये गये। शिक्षा संकाय से डॉ. अजय कृष्ण तिवाड़ी एवं सहायक प्रोफेसर श्री सुरेन्द्र कुमार पारीक द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याओं का समाधान कक्षाओं में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों से विचार विमर्श करके किया गया साथ ही मानविकी सामाजिक विज्ञान संकाय के सहायक प्रोफेसर श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं श्री विजय कुमार पाण्डेय ने भी अपने विषयों संबंधी सहयोग प्रदान किया। विद्यालय को 15 शिक्षण सहायक सामग्री प्रदान की गई। विद्यालय के स्टाफ सदस्यों में श्री महेश चन्द्र भाम्बु, प्रधानाचार्य, श्री जुगल किशोर पारीक, श्री नटराज दीक्षित, श्री अजय रोहिला, श्री जितेन्द्र सोनी, श्री महावीर प्रसाद ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

=अभिमुखीकरण कार्यक्रम==शोधपत्र निर्माण के बताये गुर-डाॅ. पाण्डिया=शिक्षा संकाय आईएएसई (मानित विश्वविद्यालय), गाॅंधी विद्...
22/06/2018

=अभिमुखीकरण कार्यक्रम=
=शोधपत्र निर्माण के बताये गुर-डाॅ. पाण्डिया=
शिक्षा संकाय आईएएसई (मानित विश्वविद्यालय), गाॅंधी विद्या मंदिर, सरदारशहर में चल रहे अभिमुखीकरण कार्यक्रम के दूसरे दिन शोध-पत्र निर्माण विषय पर वार्ता हुई।प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता डाॅ. रमा शर्मा ने शोध पत्र निर्माण के उद्देश्य, तरीकों, विधि, स्त्रोत आदि की जानकारी दी।उन्होंने साहित्यिक चोरी के बारे में भी जानकारी दी।आजकल शोध में नकल की प्रवृति बढ़ रही है।उसके निवारण के लिए विभिन्न साॅफ्टवेयर आ गये हैं जो चोरी को पकड़ने में सक्षम हैं।प्रूफ रीडिंग भी शोध का आवष्यक अंग है। द्वितीय सत्र में डाॅ. पी.के. पाण्डिया ने बतायाकि शोध-पत्र निर्माण हेतु शीर्षक चयन अत्यन्त महत्वपूर्ण है।हमें अपनी रूचिका क्षेत्र चुनना चाहिए। शोध-पत्र लेखन के क्षेत्र असीमित है उनमें से उपयुक्त शीर्षक का चयन करना महत्वपूर्ण है।शिक्षा संकाय के समस्त प्राध्यापक गण की सहभागिता रहीं।

=व्यावसायिक विकास हेतु अभिमुखीकरण आवश्यक=(अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन)शिक्षा संकाय आई.ए.एस.ई. मानित विश्वविद्यालय, गाँ...
18/06/2018

=व्यावसायिक विकास हेतु अभिमुखीकरण आवश्यक=
(अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन)
शिक्षा संकाय आई.ए.एस.ई. मानित विश्वविद्यालय, गाँधी विद्या मंदिर, सरदारशहर में ‘अध्यापकों के व्यावसायिक विकास हेतु एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम’ में संस्था अध्यक्ष श्री कनकमल दूगड़ ने गाँधी विद्या मंदिर की स्थापना, संविधान, पूर्व अध्यक्षों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह स्वामी श्री रामशरणजी महाराज ने इस निर्जन थली अंचल में शिक्षा की अलख जगाई। शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से आरंभ करने का उद्देष्य बताते हुए कहा कि अध्यापक यदि प्रशिक्षित और योग्य है तो विद्यार्थी स्वतः ही गुणवान होंगे। आई.ए.एस.ई. मानित विष्वविद्यालय कुलपति डाॅ. दिनेश कुमार ने विद्यालय, महाविद्यालय, देहाती विश्वविद्यालय से आई.ए.एस.ई. मानित विश्वविद्यालय तक के इतिहास से अवगत करवाया। इस संस्थान ने समय के साथ विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों, उनकी कार्य पद्धति और भावी योजना से अवगत करवाया। गाँधी विद्या मंदिर सचिव ब्रिगेडियर अजयपति त्रिपाठी ने संस्था की विभिन्न प्रवृतियों और उनके भौतिक व बौद्धिक संसाधनों से अवगत करवाया। कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. नरेन्द्र भट्ट ने गाँधी विद्या मंदिर पर निर्मित लघु फिल्म प्रदर्शित की। प्रातः कालीन सत्र में सभी स्टाफ सदस्यों को आयुर्वेद विश्वभारती, कृषि विज्ञान केन्द्र, बालगृह, विज्ञान क्लब, इंजीनियरिंग महाविद्यालय आदि का शैक्षिक भ्रमण श्री प्रवीण शर्मा, डाॅ. कैलाश पारीक, सुश्री मीनाक्षी मोदी ने करवाया। भोजन शाला की विजिट और भोजन डाॅ. अजय कृश्ण तिवाड़ी और श्री चन्द्रशेखर भारती ने करवाया। विभिन्न स्त्रोतों में रिपोर्टियर डाॅ. राजकुमार माली, डाॅ. प्रमोद कुमार और डाॅ. रंजीता बैद थे। कार्यक्रम संचालन डाॅ. कंचन शर्मा ने किया। सभी विद्यालयी और महाविद्यालयी स्टाफ सदस्यों की सहभागिता रही।

=शिक्षा संकाय आईएएसई (मानित विश्वविद्यालय) द्वारा महाविद्यालय में निःशुल्क आॅनलाइल हेल्पलाईन सेन्टर का प्रारम्भ =शिक्षा ...
18/06/2018

=शिक्षा संकाय आईएएसई (मानित विश्वविद्यालय) द्वारा महाविद्यालय में निःशुल्क आॅनलाइल हेल्पलाईन सेन्टर का प्रारम्भ =

शिक्षा संकाय आईएएसई (मानित विश्वविद्यालय) गां.वि.मदिर., महाविद्यालय सरदारशहर में एम.एड. 50 सीट, बी.एड. 350 सीट, बी.ए. बी.एड., 50 सीट एवं बी.एससी. बी.एड. 50 सीट की आॅनलाईन काउंसलिंग हेतु पीटीईटी एवं पीएमईटी की अनुसूची अनुसार महाविद्यालय में हेल्पलाइन सेन्टर स्थापित किया गया है। इस सह-शिक्षा महाविद्यालय में गल्र्स एवं बाॅयज छात्रावास की पृथक-पृथक व्यवस्था है। सभी स्थानीय अभ्यर्थियों से निवेदन है कि महाविद्यालय में चालू निःशुल्क हेल्पलाइन सेन्टर पर अधिक से अधिक काउंसलिग में भाग लेवें।

Address

Gandhi Vidya Mandir
Sardarshahr
331401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Buniyadi Shikshak Prashikshan Mahavidyalya - CTE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Buniyadi Shikshak Prashikshan Mahavidyalya - CTE:

Share