08/08/2026
*प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस (International Day of the World's Indigenous Peoples) मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा करने, उनकी अनूठी संस्कृति व भाषा को बचाने, और पर्यावरण संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है दिसंबर 1994 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाने की घोषणा की गई इसका उद्देश्य आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करना है जिसमें जल जंगल और जमीन शामिल है इसी संदर्भ में आज ग्रामीण महिला विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैनपुरा में छात्राओं द्वारा विश्व आदिवासी दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया जिसकी अध्यक्षता श्रीमती नीलम नैथानी जी (सचिव) ,श्रीमती रेखा मंगल जी (प्रधानाचार्य) ने की तथा बालिकाओं को प्रोत्साहित किया इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता एवं आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें निम्न छात्राओं ने भाग लिया *प्रयास सदन* से अंजलि मीना, मानसी मीणा, मीनाक्षी गुर्जर, नंदिनी मीना, मोनिका गुर्जर, शिवानी मीणा,पूजा मीना, रेखा मीणा, *प्रकृति सदन* से पूजा मीना ,रचना मीना, ज्योति मीना, पायल मीणा, नैंसी मीना , दीक्षिता मीणा,*प्रभात सदन* से अंकिता गुर्जर, वंदना मीणा, कोमल गुर्जर ,सुरेखा मीणा, राधिका जाट ,नैना मीना, आरती मीणा, खुशी मीणा, *प्रकाश सदन* से अंकिता मीणा, अंकिता मीणा, तन्नू गुर्जर, रेखा मीणा, प्रियंका मीणा, राजनंदनी मीणा, उपर्युक्त समस्त छात्रों ने आदिवासी नृत्य में बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया और दर्शकों के मन को मंत्र मुग्ध कर दिया इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में गीतांजलि मीना, अनुष्का मीना, इशा बानो, ने भाग लिया जिसमें आशी मीणा प्रथम तथा इशा बानो द्वितीय स्थान पर रही *इसी क्रम में बालाजी महिला महाविद्यालय मैंनपुरा में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने आदिवासियों के अधिकार,सुविधाये शिक्षा,जागरूकता, आदि पर अपने विचार प्रस्तुत किए इस विचार गोष्ठी में महाविद्यालय के समस्त व्याख्याता गण ने भाग लिया तथा अपने विचार प्रस्तुत किए कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ,श्रीकृष्ण शर्मा ने की
विश्वआदिवासीदिवस sawaimadhopur