04/09/2026
आज दिनांक 3.9.2026 को सीतापुर रोड, स्थित इंटीग्रल विश्वविद्यालय, केंद्र शाहजहांपुर के सभागार में डिप्लोमा इंजीनियरिंग विभाग में नव प्रवेशी छात्र/छात्राओं के स्वागत एवं उत्साहवर्धन के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी 'आग़ाज़'- 2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ' सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रकोष्ठ' के हेड मोहम्मद रमजान ने सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत कर किया ।प्रधानाचार्य आसिम ज़फ़र खान ने सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को उनके जीवन में अनुशासन , मेहनत और तकनीकी ज्ञान के साथ अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने की प्रेरणा देते हुए उन्हें कॉलेज के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराया। कहा कि, "सीनियर एवं जूनियर विद्यार्थियों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।"
कार्यक्रम में सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर साथियों का गर्म जोशी से स्वागत किया इस दौरान छात्र/छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम जैसे गीत, शायरी, गजलें एवं म्यूजिकल चेयर जैसी कई शानदार प्रस्तुतियां दी ।सभागार तालियों और सीटियों की गूंज से सराबोर रहा। सिविल प्रथम वर्ष के छात्र अफ़फान खान ने 'सनम रे' गाने पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर निर्णायक मंडल ने कम्प्यूटर साइंस की छात्रा तशीन को मिस फ्रेशर एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र अरबाज़ खान
को मिस्टर फ्रेशर के ख़िताब से नवाजा। सभी विजेताओं को ताज पहनकर एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन दुर्रे नजफ़ एवं अनस हुसैन खान ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का समापन सहभोज और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।