Creative teachers group

Creative teachers group this page for creative teachers who use innovations to make interesting the teaching learning proce

Innovation
09/05/2026

Innovation

24/09/2022

भगत सिंह की बैरक की साफ-सफाई करने वाले भंगी का नाम बोघा था। भगत सिंह उसको बेबे (मां) कहकर बुलाते थे। जब कोई पूछता कि भगत सिंह ये भंगी बोघा तेरी बेबे कैसे हुआ? तब भगत सिंह कहता, मेरा मल-मूत्र या तो मेरी बेबे ने उठाया, या इस भले पुरूष बोघे ने। बोघे में मैं अपनी बेबे (मां) देखता हूं। ये मेरी बेबे ही है।
यह कहकर भगत सिंह बोघे को अपनी बाहों में भर लेता।
भगत सिंह जी अक्सर बोघा से कहते, बेबे मैं तेरे हाथों की रोटी खाना चाहता हूँ। पर बोघा अपनी जाति को याद करके झिझक जाता और कहता, भगत सिंह तू ऊँची जात का सरदार, और मैं एक अदना सा भंगी, भगतां तू रहने दे, ज़िद न कर।
सरदार भगत सिंह भी अपनी ज़िद के पक्के थे, फांसी से कुछ दिन पहले जिद करके उन्होंने बोघे को कहा बेबे अब तो हम चंद दिन के मेहमान हैं, अब तो इच्छा पूरी कर दे!
बोघे की आँखों में आंसू बह चले। रोते-रोते उसने खुद अपने हाथों से उस वीर शहीद ए आजम के लिए रोटिया बनाई, और अपने हाथों से ही खिलाई। भगत सिह के मुंह में रोटी का गास डालते ही बोघे की रुलाई फूट पड़ी। ओए भगतां, ओए मेरे शेरा, धन्य है तेरी मां, जिसने तुझे जन्म दिया। भगत सिंह ने बोघे को अपनी बाहों में भर लिया।
ऐसी सोच के मालिक थे अपने वीर सरदार भगत सिंह जी...। परन्तु आजादी के 70 साल बाद भी हम समाज में व्याप्त ऊँच-नीच के भेद-भाव की भावना को दूर करने के लिये वो न कर पाए जो 88 साल पहले भगत सिंह ने किया।
महान शहीदे आजम को इस देश का सलाम।

विद्यालय में दीपावली के त्योहार की तैयारी
05/11/2021

विद्यालय में दीपावली के त्योहार की तैयारी

*मिशन प्रेरणा,मेरे विद्यालय में संकुल शिक्षक की बैठक*आज दिनांक 22 जनवरी 2021 को ब्लॉक संसाधन केंद्र  सिंधौली के न्याय पं...
25/01/2021

*मिशन प्रेरणा,मेरे विद्यालय में संकुल शिक्षक की बैठक*
आज दिनांक 22 जनवरी 2021 को ब्लॉक संसाधन केंद्र सिंधौली के न्याय पंचायत संसाधन केंद्र अनावा के प्राथमिक विद्यालय कठवा मे खंड शिक्षा अधिकारी श्री रामकिशोर जी,तथा ए.आर.पी.रितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक संकुल स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती जी चित्रके समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
बैठक मे उपस्थित शिक्षक संकुल श्री शरद सिंह चौहान जी,बालमुकुन्द शुक्ला,सज्जन कुमार,रुपेन्द्रजीत सिंह,तथा प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापक,शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत अपने द्वारा किए जा रहे अभिनव प्रयासों को साझा किया। बैठक मे निम्न बिन्दुओं पर चर्चा ए.आर.पी.रितेन्द्र कुमार द्वारा
की गई।
1. ई-पाठशाला-2 का क्रियान्वयन
2. DCF फार्म
3. Read Along app
4. आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका 5. शिक्षण योजनाएं
6. SMC बैठक
7. दीक्षा एप प्रशिक्षण
8. सक्रिय पुस्तकालय
9. आधारशिला,ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह मॉड्यूल
10. शिक्षक डायरी
11. आकंलन प्रपत्र का निर्माण
12. प्रेरणा तालिका
13. प्रेरणा सूची
14. प्रेरणा लक्ष्य
15. मिशन प्रेरणा प्रचार प्रसार सामग्री, पम्पलेट,बैनर आदि।

बच्चे स्कूल आकर रोज पढ़ने की जिद करते हैं, मैंने सोचा क्यों न प्रयोग करके प्रकृति से जुड़ाव पैदा करके कुछ सिखाया जाए विद...
28/10/2020

बच्चे स्कूल आकर रोज पढ़ने की जिद करते हैं, मैंने सोचा क्यों न प्रयोग करके प्रकृति से जुड़ाव पैदा करके कुछ सिखाया जाए विद्यालय में गोबर और कचरे से कंपोस्ट बनाने की विधि

महानिदेशक बेसिक शिक्षा श्री विजय किरण आनंद जी के नेतृत्व में बरेली में होने वाली मंडल स्तरीय बेसिक शिक्षा की कार्यशाला म...
17/02/2020

महानिदेशक बेसिक शिक्षा श्री विजय किरण आनंद जी के नेतृत्व में बरेली में होने वाली मंडल स्तरीय बेसिक शिक्षा की कार्यशाला में हमारे प्रोजेक्ट " रोजगार परक बेसिक शिक्षा"(Pre vocational education)का कमिश्नर बरेली श्री रणवीर प्रसाद व विजय किरन आनंद जी के समक्ष प्रदर्शन का अवसर मिला।उन्होंने इस प्रोजेक्ट की भूरि भूरि प्रशंसा की।

09/10/2019

आप सभी सम्मानित सदस्य विद्यालय में शिक्षण अधिगम से सम्बन्धित गतिविधियों को समूह पर भेज कर सभी को अपने रचनात्मक ‌कार्यो से लाभान्वित करें।

Ups Powayan-1st में बच्चों ने बनाए अपने crystals(crystals of alum)
26/07/2019

Ups Powayan-1st में बच्चों ने बनाए अपने crystals(crystals of alum)

" बेसिक शिक्षा में नन्हे वैज्ञानिकों को तैयार करने का प्रयास" राष्ट्रीय आविष्कार अभियान "के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग ...
25/02/2019

" बेसिक शिक्षा में नन्हे वैज्ञानिकों को तैयार करने का प्रयास"
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान "के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग में ब्लाक संसाधन केंद्र सिंधौली पर विज्ञान व गणित विषय की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें पूरी ब्लाक की सभी न्याय पंचायतों से उच्च प्राथमिक विद्यालय मे पढ़ने वाले बच्चों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ सरस्वती मॉं के समक्ष खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री रामकिशोर जी ने दीप प्रज्वलन से किया । तत्पश्चात बच्चों को प्रतियोगिता की सामग्री वितरित की गयी ।
प्रतिययोगिता में तीन स्तरो पर आयोजित की गयी । विज्ञान व गणित की प्रश्नोत्तरी , पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर निर्माण, विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबन्ध लेखन ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी , सह समन्वयक व शिक्षकों को मिला कर निर्णायक मंडल तैयार किया गया । जिसने सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित किया ।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हर्षित गुप्ता , मोनू व विकेश ने बाजी मारी , वहीं निबंध में अंजलि राजपूत , कशिश व बीनू आगे रहीं , पोस्टर प्रतियोगिता में शीतल , मुंतहा व प्रियंका भारती ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
निर्णायक मंडल मे श्री श्याम कुमार त्रिवेदी , सह समन्वयक श्री रामकृष्ण वर्मा , श्री सुरेशपाल , श्री धीरेंद्र यादव , शिक्षक शरद कुमार सिंह , आशुतोष मिश्रा, , बालमुकुंद शुक्ला , पंकज पाण्डेय , दीपेंद्र सिंह , शायस्ता परवीन , अंजुला व निधि रहीं।
ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में नवेंदु मिश्रा , नितिन मिश्रा अजय कुमार , मान सिंह , अनूप रंजन , मुस्तकीम , ब्रजेश सिंह , अनुराधा गौतम , ऊषा यादव पूरे ब्लाक के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का सहयोग रहा ।

26/09/2018

Zee news ने दुनिया को दिखाया प्रा०वि० रामपुर( शरद चौहान) व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुवायॉं प्रथम( पारुल मौर्या) का संयुक्त रेशम कीट पालन का प्रोजेक्ट , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया प्रोत्साहन।

Address

Shahjahanpur
242401

Telephone

+919451102275

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Creative teachers group posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Creative teachers group:

Share