17/11/2015
*** धूमधाम से हुआ मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज ***
--- जिले भर के मदरसो के बच्चो ने मैदान पर दिखाई प्रतिभा
शाहजहाँपुर। पांचवीं जनपदीय मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को पुलिस लाइन मैदान पर रंगारंग आगाज हो गया। विभिन्न मदरसों के बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा के जौहर दिखाये।
अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने शमा रोशन कर व गुब्बारे उड़ाकर किया। इससे पूर्व डीएमओ ने खेल ध्वजारोहण किया व प्रतियोगिता के आगाज का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मदरसों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरुरत है कि इन बच्चों को सही अवसर प्रदान करने की। इसके बाद विभिन्न मदरसो के बच्चों ने मुख्य अतिथि को मार्चपास्ट कर सलामी दी। सबसे आगे बेसिक शिक्षा परिषद की स्काउट गाइड टीम बैंड के साथ चल रही थी। मुख्य अतिथि का बैज लगाकर स्वागत किया गया।
इसके बाद खेलकूद प्रतियोगितायें आरम्भ हुयीं। इनमें 100 मी., 200 मी, 400 मी. दौड़, खो-खो, कबडडी, बैडमिन्टन, ऊंची कूद, लम्बी कूद, क्रिकेट, चक्का फेंक, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा से सबकी प्रशंसा बटोरी। आयोजन में प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, अशफाक हुसैन, मौलाना इमरान कासमी, मौलाना अलीमुददीन, मौलाना जावेद कासमी, मोहम्मद अकरम सलीम, हाफिज मोहम्मद अयूब, जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन राही, याद अली, सैयद मतलूब, जावेद अहमद खां, मोहम्मद अजीम सिददीकी, मिर्जा अजीम बेग, शफी अहमद खां, इमरान खां, इजहार हसन, शारिक अली, मुईन खां, कामरान, मुख्तार, अब्दुल कादिर, मोहम्मद शमीम, याकूब कुरैशी, रिजवान फारुकी, मोहम्मद जमाल, नासिर हुसैन, खुशहाल वारसी, जिला गाइड कैप्टन दपिन्दर कौर व जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, राम करण, प्रशस्ति सक्सेना आदि का योगदान रहा।