Sanskar Public School

Sanskar Public School THIS PAGE CREATE TO INSPIRE PEOPLE
BY LEARN THE MORAL VALUE OF LIFE AS WE REQUIRE GOOD ELEMENTARY EDUCATION.

30/10/2024
धनतेरस यानी धन की प्राप्ति और उसके संवर्धन का उत्सव। आज ही के दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भारतीय ज्ञा...
29/10/2024

धनतेरस यानी धन की प्राप्ति और उसके संवर्धन का उत्सव। आज ही के दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भारतीय ज्ञान की परंपरा यह मानती है कि स्वास्थ्य ही वह सर्वोत्तम धन है जो हमें जीवन के समस्त सुखों के उपभोग के लिए सक्षम बनाता है अतः स्वास्थ्य-संरक्षक-अमृत की प्राप्ति का यह पर्व धन-तेरस के नाम से मनाया जाता है। उत्तम स्वास्थ्य रूपी सबसे बड़े धन की प्राप्ति का हेतु “अमृत” के प्रथम-वाहक भगवान धन्वंतरि की कृपा सभी पर निरंतर बनी रहे। ईश्वर हमारे इष्ट-मित्र, परिवार-कुटुंब-समाज सबको उत्तम स्वास्थ्य के साथ धन-धान्य से पूरित रखे। शुभ धनतेरस ! 🙏🏻🙏🏻

आज विद्यालय प्रांगण में रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल की तरफ से स्वस्थ जीवन जीने से संबंधित एक सेमिनार का आयोजन किया गया...
21/04/2022

आज विद्यालय प्रांगण में रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल की तरफ से स्वस्थ जीवन जीने से संबंधित एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मृगेंद्र प्रसाद सिंह, डॉक्टर आर.के. सिंह, एवं दीपक कौशिक उपस्थित हुए।जिन्होंने वर्ग अष्टम से 12वीं वर्ग तक के विद्यार्थियों को सिर्फ जीने का तरीका ही नहीं बल्कि खाने के तरीकों व प्रकार पर भी बहुत सारी जानकारियां दी।
इस कार्यक्रम की शुरुआत 11वीं की छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ किया तत्पश्चात आए हुए अतिथियों के स्वागत में स्वागत-गान का भी आयोजन किया गया पुनः विद्यालय व्यवस्थापक एवं अतिथिगणों ने साथ में दीपक जलाते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
सर्वप्रथम डॉक्टर आर.के. सिंह ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों को हाथ साफ करने के तरीकों एवं इससे संबंधित फायदों के बारे में बताया साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया की आज के समय में लगभग 70% आबादी सिर्फ और सिर्फ फास्ट फूड और तैलीय भोजन के कारण निरंतर रूप से बीमार पड़ते हैं। इसलिए हम सभी को फास्ट फूड और तैलीय भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
वही डॉक्टर मृगेंद्र प्रसाद सिंह ने लोगों को बताया कि अगर आप एक अच्छा जीवन जीना चाहते हैं तो सर्वप्रथम सुबह हाथ मुंह धो कर पहले दो ग्लास पानी पीने का आदत बनाइए और एक सकारात्मक सोच के साथ भगवान का धन्यवाद कीजिए जिन्होंने आपको एक नया दिन दिखाया।
उसके बाद दीपक कौशिक ने तमाम उपस्थित बच्चों को अपने भोजन में हरी पत्तियों एवं फलों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करने को कहा और यह भी कहा के एक स्फूर्ति दायक जीवन जीने के लिए हम सभी को कम से कम 20 मिनट प्रतिदिन योगा जरूर शामिल करना चाहिए।
इस मौके पर आए हुए अतिथियों का पूरे सम्मान एवं स्वागत स्कूल के प्राचार्य विनोद कुमार ने बुके व मोमेंटो देकर धन्यवाद दिया।

शेखपुरा : छात्र रुस्तम के स्वास्थ्य लाभ की कामना स्कूली छात्रों ने सामूहिक रूप में की !!
12/12/2018

शेखपुरा : छात्र रुस्तम के स्वास्थ्य लाभ की कामना स्कूली छात्रों ने सामूहिक रूप में की !!

शेखपुरा। शहर के प्रमुख निजी शिक्षण संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र रुस्तम नयन जो पिछले दिनो.....

*छात्र रुस्तम के स्वास्थ्य लाभ की कामना स्कूली छात्रों ने सामूहिक रूप में की*
12/12/2018

*छात्र रुस्तम के स्वास्थ्य लाभ की कामना स्कूली छात्रों ने सामूहिक रूप में की*

शेखपुरा। शहर के प्रमुख निजी शिक्षण संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र रुस्तम नयन जो पिछले दिनो.....

आज दिनांक 11-12-2018को SANSKAR PUBLIC SCHOOL में छात्र रRustam  Nayan class ixth  जो motorcycle दुर्घटना में जिन्दगी और ...
11/12/2018

आज दिनांक 11-12-2018को SANSKAR PUBLIC SCHOOL में छात्र रRustam Nayan class ixth जो motorcycle दुर्घटना में जिन्दगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा हैं,के लिए जल्द स्वस्थ होने की कामना की।इस मौके पर निदेशक Binod kumar , शिक्षक ,एवं सभी छात्र ने दो मिनट का मौन रख घायल छात्र के स्वास्थलाभ की कामना की ।

दिनांक 11-12-2018को SANSKAR PUBLIC SCHOOL में carrier counselling  का आयोजन किया गया। जिसमें sri Ram Education pvt ltd क...
11/12/2018

दिनांक 11-12-2018को SANSKAR PUBLIC SCHOOL में carrier counselling का आयोजन किया गया। जिसमें sri Ram Education pvt ltd के M D Sri neeraj kr sinha,Director Dr Utpal Kant Dr shashank shekhar ने बच्चों को 10th पास करने के बाद किस area को चुने।Arts ,commerce ,&Science और बिभिन्न क्षेत्र के बारे में जानकारी दी

02/12/2018

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकली

शेखपुरा।विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शनिवार के दिन शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। समाहरणालय परिसर में इस जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शेखपुरा जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने रवाना किया। जागरूकता रैली का समायोजन संस्कार पब्लिक स्कूल के निदेशक विनोद कुमार के द्वारा अपने स्कूली बच्चों के साथ किया गया था। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह , डॉ अरविंद कुमार , जिला गोपनीय पदाधिकारी प्रमोद राम , जिला सूचना एवम जनसम्पर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद , जिला खेल पदाधिकारी परिमल , संस्कार पब्लिक स्कूल के निदेशक विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद थे।जागरूकता रैली जिला समाहरणालय परिसर से निकलकर नगर का भ्रमण करते हुए सदर अस्पताल पहुंची ।जहां एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में एड्स विषय पर लोगों को जानकारी दी गई एवं जागरुक किया गया। साथ ही इस घातक बीमारी से बचने के उपायों तथा रोग होने के कारणों व लक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई।सेमिनार में सिविल सर्जन डॉ एम पी सिंह, डॉ के पुरुषोत्तम, डॉ अरविंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

*विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकली।*
01/12/2018

*विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकली।*

शेखपुरा। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर 1 दिसंबर को जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर…

Address

TIN MUHANI MORE, DEVNAGAR
Sheikhpura
811105

Telephone

9430818902

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanskar Public School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Sanskar Public School:

Share