01/12/2018
Information to visitors...
सर्व जनसधारण एवं विशेषकर बाहरी राज्य से आने वाले धार्मिक यात्रियों व सैलानियो को सुचित किया जाता है कि पर्वत श्रृंखला चूड़धार में स्थित शिरगुल महाराज के दर्शन के अभिलाषी यात्री वर्तमान मौसम(सर्दी) के चलते अपनी धार्मिक यात्रा को यथा संम्भव स्थगित करने की अनुकम्पा करें क्योंकि चूड़धार पर्वत श्रृंखला में स्थित शिरगुल महाराज के मंन्दिर परिसर में मन्दिर कमेटी के सदस्य एवं पुलिस सुरक्षाकर्मी सर्दी मौसम के चलते मंन्दिर परिसर मे तेैनात न है और मंन्दिर परिसर में लंगर की सुविधा व पीने के पानी की भी उचित व्यस्था न है । पर्वत श्रृंखला को जाने वाले सभी रास्ते घंने जंगल से गुजरते है व सर्दी का मौसम होने की वजह से जंगल में धुन्ध छाई रहती है,मौसम खराब होने की स्थिति में पर्वत श्रृंखला के आस-पास अचानक भारी बर्फबारी के आसार बने रहते है, जिस कारण चूड़धार के सभी रास्ते बर्फीले व खतरनाक हो जाते है । इसके अतिरिक्त मोबाईल नेटवर्क की सुविधा भी रास्तों में उपलब्ध न है । इस जोखिम को मध्यनजर रखते हुए सभी श्रद्धालुओ से अनुरोध किया जाता है कि माह अप्रैल 2019 तक अपनी धार्मिक यात्रा को स्थगित करने की अनुकम्पां करें ताकि किसी भी प्रकार के जोखिम से आपकी सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकें । सभी श्रद्धालुगण यदि कोई अन्य जानकारी या चूड़धार यात्रा के सन्दर्भ में परिस्थितियो बारे जानकारी चाहे तो दूरभाष संख्या 01783-260647,कार्यालय उप-मण्डल पुलिस अधिकारी चौपाल,01783-260023 पुलिस थाना चौपाल,मो0 88947-28028,पुलिस थाना कुपवी,01783-270123,मो0 88947-28030,पुलिस थाना नेरुवा,01783-264020,मो0 88947-28029 पर भी किसी भी समय सम्पर्क कर सकते है ।