Shah Satnam Ji PG Girls' College, Sirsa

Shah Satnam Ji PG Girls' College, Sirsa Shah Satnam ji Girls' College-
An Abode leading to all round development of Pupils... This College is affiliated to Chaudhary Devi Lal University, Sirsa.

Shah Satnam ji Girls' College Sirsa is a name synonymous with quality and excellence not only in academics but also in sports, cultural programmes, decorum, social and ecological concerns and spiritual and ethical values. As a centre of excellence in educations Shah Satnam ji Girls' College acts as an oasis in the educational dry region of Haryana. This College was established in 1997 by his holin

ess 'Saint Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan' to promote women education. Even Since its inception, it has been striving to inculcate competitive and innovative skills so that students could become creators of a better tomorrow. The students studying here become competent enough to carve a niche for themselves in the professional world.

Anti-Ragging Orientation Programme Held at Shah Satnam Ji Girls’ College, SirsaShah Satnam Ji Girls’ College, Sirsa orga...
22/08/2026

Anti-Ragging Orientation Programme Held at Shah Satnam Ji Girls’ College, Sirsa

Shah Satnam Ji Girls’ College, Sirsa organised an Anti-Ragging Orientation Programme on 21 August 2026 to sensitise students about the harmful physical, emotional and psychological impact of ragging and to promote a safe, respectful and inclusive campus environment.

The programme featured the screening of the short film “The Silent Scars”, which sensitised students to the lasting impact of ragging. Principal Dr. Geeta Monga addressed the gathering and emphasised mutual respect, discipline, responsibility and the importance of maintaining a ragging-free campus.

Faculty members and staff also participated in the programme and interacted with students on the importance of healthy senior-junior relationships.

The programme concluded with the Anti-Ragging Pledge, which was taken collectively by all students present, reaffirming their commitment to maintaining a campus free from ragging, harassment and intimidation.

Say No to Ragging | Respect • Support • Empower

Shah Satnam Ji Girls’ College, Sirsa Celebrates World Entrepreneurship Day 2026Sirsa, 21 August 2026In compliance with M...
22/08/2026

Shah Satnam Ji Girls’ College, Sirsa Celebrates World Entrepreneurship Day 2026

Sirsa, 21 August 2026

In compliance with Memo No. 8/60-2026 IT (1) dated 19.08.2026, issued by the Director General, Department of Higher Education, Government of Haryana, Shah Satnam Ji Girls’ College, Sirsa celebrated World Entrepreneurship Day 2026 (WED 2026) with great enthusiasm.

The programme was organized by the Department of Commerce & Management under the guidance of the Principal Dr Geeta Monga .The main highlight was the live streaming of the address by the Hon’ble Chief Minister of Haryana, Shri Nayab Singh Saini, which was attended by faculty members and students.

In his address, the Hon’ble Chief Minister emphasized the role of youth in building a self-reliant India and highlighted various government initiatives, including startup schemes, MSME support and Mudra Loans. He encouraged students to become job creators rather than job seekers and motivated them to upload their innovative business ideas on the entrepreneurship portal.

A Sensitization Programme was also conducted by the Department of Commerce & Management to apprise students of the objectives of WED 2026 and guide them in submitting their innovative ideas on the portal.

The Principal Dr Geeta Monga appreciated the efforts of the department and highlighted that such initiatives help foster an entrepreneurial mindset among girl students and promote self-reliance and innovation.

शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई मिसालबी.पी.एड. की टॉप-10 मेरिट में 8 और डी.पी.एड. में 9 स्थान शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की छात...
21/08/2026

शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई मिसाल
बी.पी.एड. की टॉप-10 मेरिट में 8 और डी.पी.एड. में 9 स्थान शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं के नाम

सिरसा (20/08/2026) शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए बी.पी.एड. एवं डी.पी.एड. द्वितीय सेमेस्टर की विश्वविद्यालय मेरिट सूची में अपना परचम लहराया है। कॉलेज की छात्राओं ने दोनों पाठ्यक्रमों की टॉप-10 मेरिट सूची में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया।
बी.पी.एड. द्वितीय सेमेस्टर की विश्वविद्यालय मेरिट सूची में टॉप-10 में से 8 स्थान शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने प्राप्त किए। वहीं, डी.पी.एड. द्वितीय सेमेस्टर की टॉप-10 मेरिट सूची में 9 स्थान कॉलेज की छात्राओं के नाम रहे। डी.पी.एड. की छात्राओं ने द्वितीय से लेकर दसवीं रैंक तक अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करवाकर विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
यह उपलब्धि कॉलेज के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुशासन, समर्पित एवं अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। दोनों पाठ्यक्रमों में छात्राओं का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन कॉलेज की शैक्षणिक उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ता है।
इस अवसर पर स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. रिशु तोमर ने सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
कॉलेज प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा ने इस शानदार उपलब्धि पर बी.पी.एड. एवं डी.पी.एड. विभाग के शिक्षकों, छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एनसीसी में छात्राओं ने दिखाया उत्साह, 70 छात्राओं ने लिया नामांकन प्रक्रिया में भागसिरसा( 19.08.2026) शाह सतनाम जी गर्ल्...
20/08/2026

एनसीसी में छात्राओं ने दिखाया उत्साह, 70 छात्राओं ने लिया नामांकन प्रक्रिया में भाग

सिरसा( 19.08.2026)
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा में सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के थल सेना दल में नामांकन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल सुनील कटारिया रहे। नामांकन प्रक्रिया 3 हरियाणा बटालियन एनसीसी, हिसार इकाई की ओर से मैडम मीना के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
नामांकन प्रक्रिया में लगभग 70 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत छात्राओं का शारीरिक परीक्षण, दौड़ तथा लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इन विभिन्न चरणों के माध्यम से छात्राओं की शारीरिक क्षमता, योग्यता एवं दक्षता का आकलन किया गया।
नामांकन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में नायब सूबेदार तख्त सिंह, मुख्य हवलदार बलजिंदर सिंह एवं हवलदार रोशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को अनुशासित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल सुनील कटारिया ने महाविद्यालय का दौरा किया तथा नव-नामांकित कैडेट्स को राष्ट्रीय कैडेट कोर के उद्देश्य, अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने छात्राओं को पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ एनसीसी की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा , आई क्यू ए सी डायरेक्टर डॉ. रिशु तोमर तथा सेवानिवृत्त कर्नल नरेंद्र पाल तूर ने मुख्य अतिथि कर्नल सुनील कटारिया का स्वागत करते हुए उन्हें पौधा भेंट किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा द्वारा कर्नल सुनील कटारिया को सम्मान स्वरूप ट्रॉफी भी भेंट की गई।
कर्नल सुनील कटारिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर केवल वर्दी और परेड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, सहयोग की भावना तथा राष्ट्र के प्रति सेवा और समर्पण की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने नव-नामांकित कैडेट्स को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
नामांकन प्रक्रिया कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा ने मुख्य अतिथि कर्नल सुनील कटारिया का आभार व्यक्त करते हुए सभी नव-नामांकित कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रीय कैडेट कोर के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

अनुशासन और नेतृत्व के दम पर शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा की तीन कैडेट्स को मिली एनसीसी में पदोन्नतिसिरसा ( 17.08.2026...
18/08/2026

अनुशासन और नेतृत्व के दम पर शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा की तीन कैडेट्स को मिली एनसीसी में पदोन्नति
सिरसा ( 17.08.2026)
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा की एनसीसी एयर विंग की तीन प्रतिभाशाली कैडेट्स ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि से कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है। मिली जानकारी अनुसार नंबर 1 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, हिसार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सात कॉलेजों के कैडेट्स में से उत्कृष्ट अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समर्पण एवं प्रदर्शन के आधार पर कॉलेज की तीन कैडेट्स को महत्वपूर्ण रैंक प्रदान किए गए।
पदोन्नत कैडेट्स में कैडेट कुसुम को SGT ( कैडेट सार्जेंट पद ) कैडेट मीनू को CPL (कैडेट कॉर्पोरल पद) तथा कैडेट नेहा को LFC (लीडिंग फ्लाइट कैडेट पद) का रैंक प्रदान किया गया। यह पदोन्नति कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन एवं एनसीसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का प्रमाण है।
कार्यक्रम नंबर 1 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, हिसार के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन एवं कमांडिंग ऑफिसर श्री दीपक शर्मा की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा एवं आई क्यू ए सी निदेशिका डॉ. रिशु तोमर ने तीनों कैडेट्स को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और कॉलेज पहुंचने पर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवं कॉलेज छात्राएं उपस्थित रहे।

शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की NCC कैडेट्स ने दी शानदार परेड प्रस्तुतिसिरसा। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शनिवा...
16/08/2026

शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की NCC कैडेट्स ने दी शानदार परेड प्रस्तुति

सिरसा। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शनिवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा की NCC कैडेट्स ने अनुशासन, जोश और देशभक्ति की भावना के साथ शानदार परेड प्रस्तुत की।

समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न टुकड़ियों के साथ शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की NCC कैडेट्स ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मार्चपास्ट में भाग लेते हुए मुख्य अतिथि को शानदार सलामी दी।

कैडेट्स की सधे हुए कदमों के साथ की गई शानदार परेड प्रस्तुति ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति ने कॉलेज एवं NCC इकाई का गौरव बढ़ाया।

जय हिंद! 🇮🇳

अवतार दिवस की खुशी में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज में  नामचर्चा का आयोजन सिरसा ( 14.08.2026)शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सि...
15/08/2026

अवतार दिवस की खुशी में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज में नामचर्चा का आयोजन
सिरसा ( 14.08.2026)
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के पावन अवतार दिवस की खुशी में नामचर्चा कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर कॉलेज परिसर में नामचर्चा के दौरान छात्राओं ने भजन-शब्दों के माध्यम से आध्यात्मिक भावनाओं को अभिव्यक्त किया। इस दौरान “आ गया जन्म महीना, आ गया” और “आज के दिन खिली बहार” जैसे शब्द बोले गए। इसके पश्चात पूज्य गुरु जी के अनमोल वचनों का श्रवण किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से प्राचार्या डॉ गीता मोंगा ने छात्राओं को पूज्य गुरु जी द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलने और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया । अंत में सभी उपस्थित छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


15/08/2026

🇮🇳 Celebrating the spirit of freedom, unity, and patriotism this Independence Day! ❤️🤍💚
Sirsa: 15th August 2026
A day to remember the sacrifices of our freedom fighters and to cherish the values that make our nation proud.

Shah Satnam Ji Girls’ College, Sirsa, proudly celebrated the Flag Hoisting Ceremony to honour the blessings of freedom and pay heartfelt tribute to the noble and brave souls whose sacrifices gifted us our independence.

Principal Dr. Geeta Monga, along with the faculty, staff, and students, participated with great patriotic fervour. The fluttering Tricolour, heartfelt salutes, and united voices in the National Anthem filled the campus with pride, gratitude, and patriotism.

Jai Hind! 🇮🇳

अवतार दिवस की खुशी में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज में पौधारोपणसिरसा। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा में पूज्य गुरु संत ...
14/08/2026

अवतार दिवस की खुशी में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज में पौधारोपण

सिरसा। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के पावन अवतार दिवस की खुशी में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. रिशु तोमर सहित स्टाफ सदस्यों एवं छात्राओं ने पौधारोपण किया।

प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा ने छात्राओं से कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण के संतुलन एवं मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने छात्राओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. रिशु तोमर ने भी पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए की गई पहल एवं दिए गए संदेशों पर चलते हुए हम सभी को मिलकर प्रकृति की रक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने छात्राओं में प्रकृति प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत किया।


‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों ने दिया राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेशसिरसा (13.08.202...
14/08/2026

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों ने दिया राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सिरसा (13.08.2026)
उच्चतर विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत एवं कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा के मार्गदर्शन में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा की एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अभियान के दौरान छात्राओं ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने देश भक्ति से प्रेरित होकर महाविद्यालय परिसर में चार्ट बनाए।
प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा ने छात्राओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और गौरव की भावना को मजबूत करता है। वहीं पौधारोपण जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करती हैं।
कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ‘तिरंगा हमारा गौरव है और प्रकृति हमारी जिम्मेदारी’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। छात्राओं और स्टॉफ सदस्यों ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली तथा पौधारोपण कर राष्ट्रप्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस प्रभारी पूनम धमीजा एवं एनसीसी प्रभारी प्रियंका के नेतृत्व में किया गया। इसके साथ ही कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स की एक टुकड़ी मैडम मीना के नेतृत्व में 15 अगस्त को शहीद भक्त सिंह स्टेडियम सिरसा में भी भाग लेंगी। आज के इस कार्यक्रम में मैडम पायल, मैडम गुरदीप का सहयोग सराहनीय रहा।दोनों इकाइयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तिरंगे के साथ सेल्फी ली तथा पौधारोपण कर राष्ट्रप्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Address

Shah Satnam Ji Girls' College
Sirsa
125055

Opening Hours

Monday 9am - 2pm
Tuesday 9am - 2pm
Wednesday 9am - 2pm
Thursday 9am - 2pm
Friday 9am - 2pm
Saturday 9am - 2pm

Telephone

01666-238602

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shah Satnam Ji PG Girls' College, Sirsa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Shah Satnam Ji PG Girls' College, Sirsa:

Shortcuts

Share