22/11/2018
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस विभाग द्वारा आज टैक्फेस्ट फेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। टैक्फेस्ट का उद्घाटन प्रोफेसर दिलबाग सिंह डीन स्टूडेंट वेलफेयर द्वारा किया गया। टैक्फेस्ट में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम सिंह विद्यार्थियों से रूबरू हुए और उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। मौजूदा स्थिति को देखते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति मोबाइल कंप्यूटर वाला पर काम करते हुए इंटरनेट से जुड़ा हुआ है और उसी प्रकार वह वेब दुनिया में कहीं गुम हो जाता है। वहीं से साइबर क्राइम बढ़ता है और हम उस तरह के अपराधों से अनभिज्ञ रहते हैं। आज की युवा पीढ़ी पूरी तरह से इंटरनेट से जुड़ी हुई है और इंटरनेट पर निर्भर भी रहती है ऐसे में सतर्कता रखने की आवश्यकता और ज्यादा हो जाती है। बढ़ते हुए साइबर क्राइम को देखते हुए हमें कानून की पूरी जानकारी होनी चाहिए तभी बढ़ते अपराधों से बचा जा सकता है। प्रो0 विक्रम ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर करवाए जाते रहते हैं। टेक्फेस्ट में विद्यार्थियों ने अलग अलग गतिविधियों में भाग लिया जैसे हार्डवेयर असेम्बली, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, चार्ट व मॉडल, रंगोली, वेब डिज़ाइनिंग के माध्यम से कंप्यूटर जगत को प्रस्तुत किया। बनाई गई टीमों के लिए अध्यापकों ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। वेब डिजाइनिंग में प्रथम स्थान पर करण सोनी, टेक्निकल डेकोरेशन में पूजा, ललिता और निशा ने बाजी मारी। टेक्निकल मॉडल में सोहेब और कुसुमलता व हार्डवेयर में योगेश् ने प्रथम स्थान हासिल किया। पॉवर पॉइंट में मोहम्मद सोहेब प्रथम स्थान पर रहा। टेक्फेस्ट में योगेश व निर्मल का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर शैलजा, संगीता, साक्षी, गोपाल, शोधार्थी प्रदीप कुमार, प्रियंका, शिल्पा, प्रदीप सेलवाल, अवनींद्र, रघुविन्दर, पूनम, मोनिका, व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे