Birla Vidya Mandir Inter College,Hargaon-Sitapur

Directions Website

Birla Vidya Mandir Inter College,Hargaon-Sitapur BVM Inter college is government college since 1956.

01/10/2026

बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मे जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई।

अंडर-14 बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज, कल्याणपुर तथा बालिका वर्ग में बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरगांव की टीम प्रथम रही। अंडर-19 बालक वर्ग में बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विजेता और महेंद्र कुमार शास्त्री मेमोरियल इंटर कॉलेज, रामपुर मथुरा उपविजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल, सीतापुर विजेता तथा बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरगांव उपविजेता रहा।
सभी को बहुत बहुत बधाई 💐💐

17/09/2026

आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को पूर्वाहन 11:00 बजे विद्यालय के सामाजिक विज्ञान और इतिहास के सेवानिवृत शिक्षक श्री रामपाल भास्कर जी के देहावसान का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने विद्यालय की 35 वर्ष से अधिक सेवा की।वह एक कुशल शिक्षक ही नहीं बल्कि व्यावहारिक ज्ञान और दूरदर्शिता में भी प्रवीण थे । उनका असामयिक निधन हम सबके लिए अपूर्णनीय क्षति है। विद्यालय परिवार ईश्वर से यह प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की सामर्थ्य प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि!
ॐ शांति 🙏🙏

10/09/2026

छात्राओं ने जनपदीय कला उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
रचना मिश्रा ने शास्त्रीय गायन में प्रथम,अंकिमा और सिम्स ने लोक नृत्य में प्रथम स्थान , समीक्षा ने मूर्ति कला में द्वितीय तथा पलक अवस्थी और सोनी ने लोकगीत गायन में तृतीय स्थान प्राप्त किया
प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार जी एवं प्रधानाचार्य जी ने प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों अंशू कुमार वर्मा, सीमा मिश्रा एवं प्रज्ञा शुक्ला को बधाई दी।

09/09/2026

शिक्षक दिवस कार्यक्रम

08/09/2026

शिक्षक दिवस

07/09/2026

अपने शिक्षकों - शिक्षिकाओं के सम्मान में छात्र-छात्राओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

17/02/2026

कल से शुरू हो रही यू•पी• बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार की तरफ से परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐

जिला विज्ञान क्लब सीतापुर द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता 'स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन' में विद्यालय के छात्र छात्रा...
11/02/2026

जिला विज्ञान क्लब सीतापुर द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता 'स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन' में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें माधुरी सिंह 10B को प्रथम, राधिका 11B3 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ तथा सुनीता प्रिया आयुष क्रमशः चौथे पांचवें तथा छठे स्थान पर रहे।
नंदिनी 11B3 भाषण प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रही।
विद्यालय परिवार की तरफ से सभी विजयी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 💐💐

खेल प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित करते आदरणीय अध्यक्ष जी और मुख्य अतिथि सुश्री वीनू पाल जी
10/02/2026

खेल प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित करते आदरणीय अध्यक्ष जी और मुख्य अतिथि सुश्री वीनू पाल जी

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के प्रथम दस छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान करते सम्मानित अतिथिगण
10/02/2026

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के प्रथम दस छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान करते सम्मानित अतिथिगण

Address

Gurudev Nagar , Hargaon DISIT/Sitapur(U. P. )
Sitapur
261121

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Birla Vidya Mandir Inter College,Hargaon-Sitapur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share