15/08/2026
आज शासकीय निर्देशों एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के आदेशों का पालन करते हुए कृष्ण स्वरुप अग्रवाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसवां में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गौरव एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं 'वंदे मातरम्' के सस्वर गायन के साथ हुआ। समारोह के दौरान माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश की माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी तथा शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डा० प्रताप सिंह बघेल द्वारा प्रेषित विशेष स्वतंत्रता दिवस संदेश का सम्मानपूर्वक वाचन किया गया। संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के अमर बलिदानियों के त्याग व बलिदान की याद दिलाते हुए शिक्षा के माध्यम से समर्थ, समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 'पीएम श्री योजना', अटल टिंकरिंग लैब, डिजिटल साक्षरता व खेलों के सुदृढ़ीकरण हेतु संचालित योजनाओं से अवगत कराया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा समस्त उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस पावन अवसर पर विद्यालय से वार्षिकोत्सव में दी जाने वाली छात्रवृत्तिओ की उद्घोषणा की गई जिनका विवरण निम्नवत है -1- ज्योतिष चन्द्र कमलेश स्मृति छात्रवृत्ति के अंतर्गत: शुभम (कक्षा 07), पिता आशीष कुमार, को ₹2,500.00 ।,आयुषी त्रिवेदी (कक्षा 08), पिता अनिल त्रिवेदी, को ₹2,500.00 ।,नुमाइशा (कक्षा 09), पिता रहमान अली, को ₹2,500.00 । 2- दीपा एवं आदित्य नाथ सिंह स्मृति छात्रवृत्ति के अंतर्गत: श्रेया अवस्थी (कक्षा 10), पिता रविकान्त अवस्थी, को ₹5,000.00 ।,शुभी यादव (कक्षा 10), पिता हंसराज यादव, को ₹5,000.00 ।,अनामिका शुक्ला (कक्षा 12), पिता रविन्द्र कुमार, को ₹5,000.00 ।, अनुसुइया वर्मा (कक्षा 12), पिता अशोक कुमार, को ₹5,000.00 । 3-हरभजन सिंह स्वर्ण कौर स्मृति छात्रवृत्ति के अंतर्गत: प्राची शर्मा (कक्षा 10 की मेधावी छात्रा - ), पिता श्री गोविन्द शर्मा, को ₹5,000.00 ।,साक्षी त्रिपाठी (कक्षा 12 की मेधावी छात्रा ), पिता श्री ओमजी त्रिपाठी, को ₹2,500.00 । 4-राकेश कुमार अग्रवाल स्मृति छात्रवृत्ति के अंतर्गत: अक्षिता वर्मा (कक्षा 10 की मेधावी छात्रा), पिता श्री रामू वर्मा, को ₹2,500.00 । रीतिका शुक्ला (कक्षा 12 की मेधावी छात्रा -), पिता श्री राकेश शुक्ला, को ₹2,500.00 । कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती अल्पना अवस्थी जी ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने अपने ओजस्वी आशीर्वचनों से छात्रों में नई ऊर्जा भरी और गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक प्रासंगिकता साझा की। इस ऐतिहासिक उत्सव को सफल बनाने में विद्यालय की उपाध्यक्षा एकता गुप्ता जी , उपप्रबंधिका अंकिता सिंघल जी विद्यालय प्रबन्धसमिति के सदस्य हिमांशु नाथ सिंह जी, श्री अनुज सिंघल जी, मुदित सिंघल जी , श्री विवेक कुमार गुप्ता जी, उमंग राजवंशी जी, गुरमीत कौर जी , निधि सिंघल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार और प्रबंध समिति के समस्त सदस्यों ने मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व की शोभा बढ़ाई।