28/07/2025
Legend
THE LEGEND OF HIMACHAL: HIMACHAL , SOLAN:शिक्षा के क्षेत्र में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सरदार कृपाल सिंह जी को" द लेजेंड ऑफ हिमाचल" का पुरस्कार मिलेगा। ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज ने आज के इंजीनियरिंग कॉलेजों में इंजीनियरिंग पर ही ध्यान केंद्रित किया है और जहां निजी कॉलेजों ने इंजीनियरिंग के मंदी के समय में कोर्स बंद कर दिए, ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज ने कभी भी अपने कोर्स बंद नहीं किए और गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करके, ऐसे इंजीनियर तैयार किए जो अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और विश्व के अन्य देशों के अलावा, देश और हिमाचल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। यहां तक कि आईआईटी और एनआईटी में भी यहां के बच्चे अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
जब हिमाचल के बच्चों को महाराष्ट्र, दिल्ली या दक्षिण में पढ़ने जाना पड़ता था, तब जाकर सोलन के कुमारहट्टी में इसका प्रभाव देखा गया और इसके कारण उस क्षेत्र का संपूर्ण विकास हुआ और सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला।
उन्होंने ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना के लिए 3 कि मी का रोड खुद 6 महीने दिन-रात खुद खड़े रहकर तैयार करवाया और हिमाचल के ऐसे कॉलेज की नींव डाली जो प्रदेश का सबसे लंबे समय से चलने वाला और सबसे पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज बन गया। 2016 में इसे बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज का पुरस्कार भी मिला।