Maa Jinwani College

Maa Jinwani College Best college in sonkatch,Dewas
For More Details:- 7583801091, 7583801092

31/05/2023
Annual function "Aarohan-2023" sports day
02/03/2023

Annual function "Aarohan-2023" sports day

माँ जिनवाणी महाविद्यालय पुष्पगिरी तीर्थ में 74वा गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ बनाया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में...
27/01/2023

माँ जिनवाणी महाविद्यालय पुष्पगिरी तीर्थ में 74वा गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ बनाया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवास सांसद माननीय महेंद्र सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।।

माँ जिनवाणी महाविद्यालय पुष्पगिरी तीर्थ की एन एस एस इकाई के द्वारा पुष्पगिरी तीर्थ पर 1 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया ग...
18/01/2023

माँ जिनवाणी महाविद्यालय पुष्पगिरी तीर्थ की एन एस एस इकाई के द्वारा पुष्पगिरी तीर्थ पर 1 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में सोनकच्छ शासकीय विद्यालय के योगाचार्य आदरणीय श्री शिवनारायण शर्मा सर द्वारा सभी विद्यार्थियों एवम प्राध्यापको को योग के बारे में विस्तार से बताया गया एवम योग भी कराया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री असीम कानूनगो द्वारा "स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मन का परिचायक हैं " विषय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। महाविद्यालय की एन एसएस इकाई प्रभारी प्रो. मोडसिंग कुशवाह सर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया ।

माँ जिनवाणी महाविद्यालय पुष्पगिरी तीर्थ सोनकच्छ में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया,, पतंग ...
14/01/2023

माँ जिनवाणी महाविद्यालय पुष्पगिरी तीर्थ सोनकच्छ में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया,, पतंग महोत्सव में छात्र छात्राओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ,, इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा गिल्ली डंडा प्रतियोगिता में भी भाग लिया गया ।।

मां जिनवाणी कॉलेज ऑफ लीगल स्ट्डीज पुष्पगिरी तीर्थ सोनकच्छ में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  के सात दिवसीय के...
05/01/2023

मां जिनवाणी कॉलेज ऑफ लीगल स्ट्डीज पुष्पगिरी तीर्थ सोनकच्छ में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय केम्प के दूसरे दिन ग्राम कुमालडी में स्वयंसेवको द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु 1 रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ ग्राम कुमालडी के सरपंच आदरणीय श्री सेंधव सर द्वारा स्वयंसेवको को स्वच्छता एवम समाज सेवा के प्रति मार्गदर्शन देकर किया गया । इसके पश्चात स्वयंसेवको द्वारा पूरे ग्राम में रैली निकाली गई एवं चौराहो , नालियों की साफ सफाई का कार्य किया गया।
ग्राम में उपस्थित मंदिर की भी स्वयंसेवको द्वारा पूर्ण सफाई की गई।
अंत मे आभार एनएसएस प्रभारी प्रो. मोडसिंग कुशवाह सर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के स्वयं सेवकों एवम् सम्पूर्ण स्टॉफ की गरिमामई उपस्थिति रहीं..............🖋️

मां जिनवाणी कॉलेज ऑफ लीगल स्ट्डीज पुष्पगिरी तीर्थ सोनकच्छ में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  के सात दिवसीय के...
03/01/2023

मां जिनवाणी कॉलेज ऑफ लीगल स्ट्डीज पुष्पगिरी तीर्थ सोनकच्छ में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय केम्प का शुभारंभ दिनाँक 24-12-2022 को किया गया ।
कार्यक्रम का प्रारंभ ग्राम कुमालडी में वृक्षारोपण कर किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोनकच्छ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्राचार्य शिक्षाविद श्री सतीश तिवारी सर उपस्थित रहे।
अपने उदबोधन में श्री तिवारी सर ने स्वयंसेवको को युवा जीवन मे नशे से दूर रहने एवम बचत की प्रवृत्ति विकसित करने को प्रेरणा दी। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री असीम कानूनगो द्वारा जीवन मे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्वयं सेवकों एवम् सम्पूर्ण स्टॉफ की गरिमामई उपस्थिति रहीं..............🖋️

माँ जिनवाणी कॉलेज ऑफ लीगल स्ट्डीज पुष्पगिरी तीर्थ सोनकच्छ में महाविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों  द्वारा मानव अध...
17/12/2022

माँ जिनवाणी कॉलेज ऑफ लीगल स्ट्डीज पुष्पगिरी तीर्थ सोनकच्छ में महाविद्यालय के विधि विभाग के विद्यार्थियों द्वारा मानव अधिकार एवम दिव्यांगजनो के प्रति समाज मे जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में बीए एलएलबी के विद्यार्थियों द्वारा "दिव्यांगजनो के प्रति समाज मे व्यवहार" एवम "दहेज प्रताड़ना" विषय पर नाटक प्रस्तुत किये गए।
इसके अतिरिक्त अपनी कविताओं एवम भाषणों से भी विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता एवम मानव अधिकार से संबंधित सभी नियमो से सभी उपस्थित विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एवम् सम्पूर्ण स्टॉफ की गरिमामई उपस्थिति रहीं..............🖋️

महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आज स्वयंसेवक दिवस महाविद्यालय  मे...
05/12/2022

महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आज स्वयंसेवक दिवस महाविद्यालय में मनाया गया...... कार्यक्रम की शुरुआत मां वाग्देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अरविन्द श्रीधर उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र देवास तथा श्री अनिल जैन नेहरू युवा केंद्र देवास थे।
सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वयंसेवक दिवस पर राष्ट्रीय निर्माण में स्वयंसेवकों अर्थात युवाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार अभिव्यक्त किए तत्पश्चात अरविंद श्रीधर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से देश में छिपी हुई ऐसी युवा प्रतिभा जो किसी कारण या अभाव के चलते अपने कौशल को राष्ट्र निर्माण में सहयोग नहीं कर सकते नेहरू युवा केंद्र उन्हीं युवा प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन देकर राष्ट्र निर्माण में उनका सहयोग लेती है उन्होंने कहा कि किसी भी देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी पर टिका होता है नेहरू युवा केंद्र भारत के इसी भविष्य को उज्जवल करने की भावना रखता है।
प्राचार्य प्रो. असीम कानूनगो सर ने राष्ट्र के निर्माण में स्वयंसेवक की भूमिका तथा महत्व विषय पर अपने विचार अभिव्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार अभिव्यक्त करने वाले प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे......🖋️

मां जिनवाणी कॉलेज ऑफ लीगल स्ट्डीज पुष्पगिरी तीर्थ सोनकच्छ में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं महाविद्यालय क...
03/12/2022

मां जिनवाणी कॉलेज ऑफ लीगल स्ट्डीज पुष्पगिरी तीर्थ सोनकच्छ में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं महाविद्यालय की रेड रिबिन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आज जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत रांगोली एवम् भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रांगोली प्रतियोगिता की थीम "स्वच्छता हमारी नैतिक जिम्मेदारी "एवम् भाषण प्रतियोगिता का विषय="संक्रामक रोगों के प्रति जागरूकता ही बचाव"विषय पर छात्रों ने अपनें विचार अभिव्यक्त किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जी. पी. खरे (डिस्ट्रिक्ट सुपर वायीजर एड्स नियंत्रण इकाई) एवम् श्री नीलेश बर्दिया govt. हॉस्पिटल सोनकच्छ, संस्था प्राचार्य श्री असीम कानूनगो सर थे।
अपने उदबोधन में श्री खरे सर ने संक्रमण से होने वाली बीमारियों एवम् एड्स पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एवम् सम्पूर्ण स्टॉफ की गरिमामई उपस्थिति रहीं..............🖋️

Address

MAA JINWANI COLLEGE PUSHPGIRI
Sonkatch
455118

Opening Hours

Monday 9am - 3:30pm
Tuesday 9am - 3:30pm
Wednesday 9am - 3:30pm
Thursday 9am - 3:30pm
Friday 9am - 3:30pm
Saturday 9am - 3:30pm

Telephone

+917583801091

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maa Jinwani College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share