05/12/2025
आइए जानते है कुछ सामान्य जानकारी *डिपेंजिअर राष्ट्रीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता* के बारे में जिससे आप अपने विद्यार्थियों अपने परिवार के छोटे बच्चों को इस प्रतियोगिता के बारे में सरलता से समझा सकें।
डी.ए.वी. कॉलेज, श्रीगंगानगर द्वारा कला और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से *राष्ट्रीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता “डिपिन्जिअर 2025–26”* का आयोजन *05 दिसम्बर 2025 से 20 दिसम्बर 2025* तक किया जा रहा है । यह प्रतियोगिता पिछले कई वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है और कला जगत में अपनी पहचान बना चुकी है । देशभर से स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं । इस वर्ष भी प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में बांटा गया है।
1.पहली श्रेणी में *कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों को अपनी पसंद के विषय या लैंडस्केप* पर चित्र बनाना होगा ।
2. दूसरी श्रेणी जो *कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए है जिसमें लैंडस्केप, प्लास्टिक मुक्त भारत तथा आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस* जैसे समकालीन और रचनात्मक विषय शामिल किए गए हैं ।
3. तीसरी श्रेणी *कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित है जिसमें विकसित भारत 2047, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और नशा मुक्त समाज* जैसे महत्वपूर्ण और जागरूकता से जुड़े विषय रखे गए हैं।
4.चतुर्थ श्रेणी *कॉलेज विद्यार्थियों के लिए है जिसमें विकसित भारत 2047 तथा लोकल टू ग्लोबल* जैसे विषयों पर कला प्रस्तुत करनी होगी ।
रजिस्ट्रेशन कैसे करना है जानते हैं।
# नीचे दिए गए लिंक पर फॉर्म भरना है जिसमे नाम और संस्था सम्बन्धी जानकारी मांगी गई है।
https://forms.gle/ai6RXgD5HoRkTqBfA
15 दिन के समय मे आप कभी भी अपना चित्र बना कर लिंक के द्वारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। याद रखें रजिस्ट्रेशन पेंटिंग जब बन जाये तब करना है पहले नही। चित्र की फोटो खींच कर आपको फॉर्म में अपलोड करनी है। प्रतियोगिता पूर्णतया *ऑनलाइन* ही है आपको अपने घर बैठे ही इसमें हिस्सा लेना है। ज्यादा जानकारी के लिए आप 9664402220 पर सम्पर्क कर सकते हैं।