Faculty of Agriculture, KNI Sultanpur, Uttar Pradesh

Faculty of Agriculture, KNI Sultanpur, Uttar Pradesh Official Page: KNIPSS (An Autonomous Institute and Accredited in "A" Grade by NAAC)

सामर्थ्य मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी लि0 में 15 कृषि स्नातक छात्रों का हुआ चयन।सुलतानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञ...
02/05/2025

सामर्थ्य मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी लि0 में 15 कृषि स्नातक छात्रों का हुआ चयन।

सुलतानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, सुलतानपुर के कृषि संकाय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन दिनांक 30.04.2025 को हुआ। सामर्थ्य मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड की ओर से 15 विद्यार्थियों का चयन किया गया। कम्पनी से आरती शर्मा, एच. आर.; निर्भय तिवारी, मैनेजर क्वालिटी तथा डॉ. ओ.पी. सिंह, मैनेजर प्रोक्योरमेंट ने छात्र/छात्राओं से प्री-प्लेसमेंट टॉक तथा पर्सनल इन्टरव्यू के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की।
संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने हर्ष प्रकट करते हुए सभी छात्रों को चयन के लिए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर संकाय के प्लेसमेंट सेल के सदस्य डॉ. अंशुमान सिंह, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. नीरज सिंह आदि उपस्थित रहें।
कृषि संकाय प्रभारी डॉ. नवीन विक्रम सिंह ने बताया कि बी.एससी. कृषि अन्तिम वर्ष के 15 विद्यार्थियों जैसे आशुतोष सिंह, रामनाथ गिरी, सचिन पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय, अभिषेक कुमार, प्रवेश कुमार, आभास तिवारी, राहुल रंजन, प्रशांत सिंह, सुशील पाल, पिन्टू कुमार, अंकुश कुमार झा, दीपेश वर्मा विकास मिश्रा, एवं पंकज कुमार का अन्तिम रूप से चयन हुआ।
संस्थान के माननीय प्रबन्धक आदरणीय श्री विनोद सिंह ने चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई।🥳💐*कृषि विज्ञान से स्नातक* करने की इच्छा रखने वाले छात्रो...
25/04/2025

कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई।🥳💐
*कृषि विज्ञान से स्नातक* करने की इच्छा रखने वाले छात्रों का स्वागत है हमारे संस्थान में।

*नोट: कृषि एवं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी संस्थान में संपर्क करके सीधा प्रवेश ले सकते हैं।*

"संस्थान के प्राचार्य, आदरणीय प्रो. आलोक कुमार सिंह जी की प्रेरणादायी नेतृत्व एवं सहायक प्राध्यापक, डॉ. नीरज सिंह (कृषि ...
13/04/2025

"संस्थान के प्राचार्य, आदरणीय प्रो. आलोक कुमार सिंह जी की प्रेरणादायी नेतृत्व एवं सहायक प्राध्यापक, डॉ. नीरज सिंह (कृषि सांख्यिकी एवं कृषि सूचना विज्ञान) के कुशल दिशानिर्देशन में कृषि संकाय के छात्रों ने कृषि से संबंधित विविध विषयों पर आलेख तैयार कर प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशन कराया है। यह उपलब्धि छात्रों की अकादमिक दक्षता और संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्कृति का परिचायक है।"


Knipss Sultanpur Kamla Nehru Institute of Physical and Social Sciences Sultanpur Knipss Sultanpur

के• एन• आई• पी• एस• एस• (नैक द्वारा 'ए' ग्रेड में मूल्यांकित एवं स्वायत्तशासी संस्थान) के कृषि संकाय में फ्रेशर पार्टी (...
22/01/2025

के• एन• आई• पी• एस• एस• (नैक द्वारा 'ए' ग्रेड में मूल्यांकित एवं स्वायत्तशासी संस्थान) के कृषि संकाय में फ्रेशर पार्टी (प्रांKur 2025) का आयोजन दिनाँक 18 जनवरी 2025 को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के माननीय प्राचार्य आदरणीय प्रो• आलोक कुमार सिंह जी द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती जी एवं संस्थान के संस्थापक आदरणीय स्व• बाबू केदार नाथ सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

अपने आशीष वचन में प्राचार्य जी ने छात्र- छात्राओं को अपने इस सुनहरे समय का सदुपयोग करते हुए सफलता की ओर बढ़ने में अपनी प्रतिभा को अनवरत चौमुखी विकास करते रहने की सलाह देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

संस्थान के उप-प्राचार्य प्रो• राधेश्याम सिंह ने फ्रेशर पार्टी के उद्‌देश्यों को बताते हुए कहा कि वरिष्ठ और कनिष्ठ के व्यक्तित्व, अभिव्यक्ति एवं संस्थान की संस्कृति को साझा व विकास करने का एक मंच बताया।

संकाय की परम्परा को निरस्तर बनाये रखते हुए बी• एस• सी• (कृषि) प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृ‌तिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के बी• एस• सी• (कृषि) प्रथम वर्ष ने रैम्प वाक, प्रश्नोतरी क्षमता विकास में प्रतिभाग किया। जिसके मूल्यांकन पश्चात् निर्णायक समिति द्वारा मिस फ्रेशर व मिस्टर फ्रेशर का चयन किया जिसमें मिस फ्रेशर- रिया मिश्रा व मिस्टर फ्रेशर- अंबिकेश शुक्ला को चुना गया।

उक्त कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति एवं कला संकाय की विभागाध्यक्षा प्रो• रंजना सिंह, फैकल्टी इन्चार्ज डॉ• नवीन विक्रम सिंह, संयोजक डॉ• के• एन• राय, डॉ• नीरज सिंह संचालक, पी• सी• यादव, डॉ• एन• के• गुप्ता, डॉ• ए• के• वर्मा, डॉ• आर• डी• सिंह, डॉ• अंशुमान सिंह, डॉ• सरिता गुप्ता, डॉ• आविन्द, छात्र युवराज, सोनाली, गुन्जन, स्नेह, सत्यम तिवारी इत्यादि सहित अन्य प्राध्यापक-गण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

*"आई.सी.ए.आर.-सी.आई.एस.एच. ने छात्रों को कृषि उत्पादों में नवाचार से सफल उद्यमी बनने के सिखाए गुण"*=====================...
10/01/2025

*"आई.सी.ए.आर.-सी.आई.एस.एच. ने छात्रों को कृषि उत्पादों में नवाचार से सफल उद्यमी बनने के सिखाए गुण"*
=================================
के.एन.आई.पी.एस.एस के कृषि संकाय द्वारा छात्र हित में "कृषि उत्पादों में नवाचार से सफल उद्यमी बनें" विषय पर दिनाँक 10/01/2025 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें आई.सी.ए.आर.- सी.आई.एस.एच. के कृषि वैज्ञानिक डॉ• रवि एस सी, डॉ• आलोक कुमार गुप्ता एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ• संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को कृषि एवं कृषि उत्पादों की नवाचार पद्धति को अपनाकर, सहज एवं सरल मार्ग द्वारा एक सफल उद्यमी बनने के गुण सिखाए। छात्र-छात्राओं से यह भी कहा कि आप सभी अपने विषय योग्यता का उपयोग करते हुए एवं स्वयं सजक रहकर आम, आंवला, बेल, केला, सहजन, अमरुद, करौदा इत्यादि का उपयोग, इनके स्वास्थ्यप्रद एवं औषधि गुणों की महत्वता को समझते हुए सफल उद्यमी बनकर रोजगार माँगने की बजाय समाज के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराएं। जिस हेतु उद्यमियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता व सब्सिडी, आय के स्रोत, विपणन व्यवस्था, प्रशिक्षण व्यवस्था आदि पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जानकारी भी उपलब्ध कराई।

इस मौके पर उपस्थित संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए छात्र-छात्राओं को उद्यमी बनकर देश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की सलाह दी।

उक्त कार्यक्रम में डॉ• नवीन विक्रम सिंह, डॉ• नीरज सिंह, डॉ• विशाल सिंह, डॉ• अरविंद प्रताप सिंह, डॉ• एन. के. गुप्ता सहित अन्य प्राध्यापक-गण व साक्षी, चांदनी, निधि, सौरभ, विक्रम सहित 100 से अधिक छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Today Our one more student Ms. Sapna Yadav, M. Sc. Ag. Entomology received   in the 29th Convocation of Dr. Rammanohar L...
20/09/2024

Today Our one more student Ms. Sapna Yadav, M. Sc. Ag. Entomology received in the 29th Convocation of Dr. Rammanohar Lohia Avadh University, Ayodhya.

We Faculty members of Agriculture, Congratulate to Ms. Sapna Yadav for this achievement. 💐🙌

Today Our one more student Ms. Nidhi Kumari, M. Sc. Ag. Genetics and Plant Breeding received   in the 29th Convocation o...
20/09/2024

Today Our one more student Ms. Nidhi Kumari, M. Sc. Ag. Genetics and Plant Breeding received in the 29th Convocation of Dr. Rammanohar Lohia Avadh University, Ayodhya.

We Faculty members of Agriculture, Congratulate to Ms. Nidhi Kumari for this achievement. 💐🙌

Our one more student Ms.   Gupta submitted her M.Sc. (Ag.) Agronomy thesis entitled with "Performance of Mustard [Brassi...
15/08/2024

Our one more student Ms. Gupta submitted her M.Sc. (Ag.) Agronomy thesis entitled with "Performance of Mustard [Brassica juncea (L.) Czern &Cosson] to different W**d Management Practices under North Uttar Pradesh condition" under the Supervision of Dr. Susheel Srivastava, Assistant Professor, Department of Agronomy.

Today one more student Ms.   Mishra, M. Sc. Ag. Agronomy submitted her thesis entitled with "Studies of W**d Management ...
13/08/2024

Today one more student Ms. Mishra, M. Sc. Ag. Agronomy submitted her thesis entitled with "Studies of W**d Management and Foliar Application of Nutrients Practice on Irrigated Mustard Crop" under the Supervision of Dr. Ankit Singh, Assistant Professor, Department of Agronomy.

08/07/2024



*कमला नेहरू संस्थान को नैक ने दिया ए ग्रेड, वैधता 2028 तक बढ़ी*संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: लखनऊ ब्यूरो U...
07/07/2024

*कमला नेहरू संस्थान को नैक ने दिया ए ग्रेड, वैधता 2028 तक बढ़ी*
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2024 02:50 AM IST

सुल्तानपुर। कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान को नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) ने ए ग्रेड की मान्यता प्रदान की है। इसके साथ की अब कॉलेज की वैधता बढ़कर दिसंबर-2028 हो गई है। प्रमाणपत्र जारी होने के बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी है।

कमला नेहरू संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान का यह वैधता विस्तारण सत्र 2023-24 में कमला नेहरू संस्थान को स्वायत्तशासी मान्यता मिलने एवं 2019 से 2024 तक उत्कृष्ट एकेडमिक प्रदर्शन के आधार पर नैक संस्था ने प्रदान किया है। कमला नेहरू संस्थान ने 2019 में नैक ए ग्रेड प्राप्त संस्थान का गौरव प्राप्त किया, जिसकी वैधता मई 2024 तक ही है। इस आशय का पत्र नैक के निदेशक ने संस्थान को प्रेषित किया है। इस उपलब्धि के अवसर पर इन्होंने कहा कि यह कमला नेहरू संस्थान के शैक्षणिक स्तरोन्नयन का परिणाम है।

इस मौके प्राचार्य ने संस्थान के आईक्यूएसी डायरेक्टर प्रो. प्रवीण कुमार सिंह समेत सभी को बधाई दी। प्रबंधक विनोद सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि संस्थान की इस उपलब्धि में प्राचार्य के साथ ही उप प्राचार्य प्रो. राधेश्याम सिंह, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ ओबैद, डॉ. संजय कुमार, डॉ. संतोष कुशवाहा, डॉ. अवधेश दूबे का विशेष योगदान रहा।

List of Faculty Members ✌️
06/07/2024

List of Faculty Members ✌️

Address

Sultanpur

Website

http://www.knipss.ac.in/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Faculty of Agriculture, KNI Sultanpur, Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Faculty of Agriculture, KNI Sultanpur, Uttar Pradesh:

Share