GIC Sultanpur

GIC Sultanpur This is a formal page of GIC Sultanpur....

कला उत्सव 2025जीआईसी सुल्तानपुर
21/08/2025

कला उत्सव 2025
जीआईसी सुल्तानपुर

डी एम ने वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत ' वृक्ष बारात जनजागरूकता रैली ' का हरी झंडी दिखाकर किया  शुभारम्भ।**वृक्ष बारात के...
07/07/2025

डी एम ने वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत ' वृक्ष बारात जनजागरूकता रैली ' का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ।*

*वृक्ष बारात के माध्यम से छात्रों ने दिया हरियाली का संदेश।*

*राजकीय इंटर कॉलेज सुलतानपुर से निकली पर्यावरण जन जागरूकता यात्रा।*

सुलतानपुर /वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सुलतानपुर से*"वृक्ष बारात"* का भव्य आयोजन किया गया, by जिसमें छात्रों ने हाथों में पौधे, पोस्टर और बैनर लेकर नगर क्षेत्र में भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी अमित सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी उपस्थित रहें। उक्त कार्यक्रम में छात्रों का यह उत्साही समूह *"पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ", "हरियाली है जीवन की डोर", "एक वृक्ष–सौ सुख"* जैसे नारों के साथ शहर की सड़कों पर निकला। हाथों में सजे हुए पीले कपड़ों में बंधे पौधे और पर्यावरण चेतना से भरे चेहरों ने सभी राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया।
वृक्ष बारात का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना और पौधारोपण को एक जन आंदोलन का रूप देना रहा। छात्रों ने सार्वजनिक स्थानों, दुकानों और आम नागरिकों को वृक्षारोपण के लाभ समझाते हुए प्रेरित किया कि वे भी कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया: "हम सब एक-एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे और अपने परिवार, मित्रों व पड़ोसियों को भी पौधारोपण हेतु प्रेरित करेंगे, ताकि धरती को हरा-भरा और जीवन योग्य बनाए रखा जा सके।"
प्रभागीय वन अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि छात्रों की यह भागीदारी दर्शाती है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह समाज का सामूहिक दायित्व है। वृक्ष बारात को एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि आज के युवा यदि पर्यावरण के लिए संकल्पित हो जाएं तो आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित भविष्य मिल सकता है।
प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हर पौधा एक नई उम्मीद, एक नया जीवन है। यदि हर विद्यार्थी एक पौधा रोपकर उसकी देखभाल करे, तो विद्यालय परिसर ही नहीं, पूरा समाज हरा-भरा बन सकता है।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों के रोपण के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ,शिक्षकों और वन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। यह वृक्ष बारात केवल एक जागरूकता रैली नहीं थी, बल्कि एक हरित क्रांति की शुरुआत थी – एक संदेश कि हम सब मिलकर अपनी धरती को बचा सकते हैं।
-----------------------------------------------------------

आज राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के खेल मैदान में मिनी इनडोर स्टेडियम का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धा के साथ सम...
02/07/2025

आज राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के खेल मैदान में मिनी इनडोर स्टेडियम का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।

हमारे जीआईसी प्रांगण में भगवान शिव को अति प्रिय शमी वृक्ष के समीप चंदन का पौधा रोपित किया गया।चंदन का वृक्ष केवल एक पौधा...
04/05/2025

हमारे जीआईसी प्रांगण में भगवान शिव को अति प्रिय शमी वृक्ष के समीप चंदन का पौधा रोपित किया गया।
चंदन का वृक्ष केवल एक पौधा नहीं, बल्कि संस्कृति, सुगंध और सद्भावना का प्रतीक है।
शमी का तेज और चंदन की शीतलता,
दोनों मिलकर हमें सिखाते हैं — शक्ति और शांति का संतुलन ही जीवन की सच्ची साधना है।

"सुल्तानपुर की मिट्टी में केवल अतीत की गूँज नहीं, भविष्य की फसल भी उगती है। जब सम्मानित नागरिक जनसहयोग की मशाल थामते हैं...
03/05/2025

"सुल्तानपुर की मिट्टी में केवल अतीत की गूँज नहीं, भविष्य की फसल भी उगती है। जब सम्मानित नागरिक जनसहयोग की मशाल थामते हैं, तो सूखा मैदान भी उम्मीदों की हरियाली बन जाता है। आइए, हम सब मिलकर GIC फील्ड को न केवल फार्म फील्ड, बल्कि गौरव फील्ड में बदलें – जहाँ खेल, स्वाभिमान और समर्पण की फसल लहलहाएगी!"
सादर,
डॉ मनोज कुमार तिवारी
प्रधानाचार्य
राजकीय इण्टर कॉलेज, सुल्तानपुर

"राजकीय इंटर कॉलेज, सुलतानपुर में हीटवेव एवं अग्निकांड से बचाव हेतु जनजागरूकता रैली का सफल आयोजन" ग्रीष्मकालीन आपदाओं से...
19/04/2025

"राजकीय इंटर कॉलेज, सुलतानपुर में हीटवेव एवं अग्निकांड से बचाव हेतु जनजागरूकता रैली का सफल आयोजन"
ग्रीष्मकालीन आपदाओं से बचाव हेतु एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने लू से बचाव, लक्षण, प्राथमिक उपचार व घरेलू उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

मैं समस्त प्रतिभागियों, वक्ताओं और रेड क्रॉस टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी ही नहीं, अपितु जनसामान्य भी इस भीषण गर्मी में सावधानी बरतें, सतर्क रहें और स्वस्थ रहें।

"सावधानी ही सुरक्षा है – लू से बचें, जीवन बचाएं!"

डॉ मनोज कुमार तिवारी
प्रधानाचार्य
जीआईसी सुल्तानपुर

07/04/2025
सुल्तानपुर जिले का सबसे प्रतिष्ठित विद्यालयपी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर(भारत सरकार द्वारा चयनित पीएम श्री य...
07/04/2025

सुल्तानपुर जिले का सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय
पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर
(भारत सरकार द्वारा चयनित पीएम श्री योजना के अंतर्गत विकसित स्मार्ट विद्यालय)

कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में प्रवेश प्रारंभ!
सीटें सीमित हैं – आज ही आवेदन करें!

शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक:
15 अप्रैल 2025 (मंगलवार)

प्रवेश हेतु पात्रता:

कक्षा 8 उत्तीर्ण (कक्षा 9 में प्रवेश हेतु)

कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित/उत्तीर्ण (कक्षा 11 में प्रवेश हेतु)

प्रवेश केवल प्रवेश परीक्षा एवं मेरिट के आधार पर

प्रमुख विशेषताएँ:

अनुभवी शिक्षक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

स्मार्ट क्लास, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएँ

खेल, स्काउट एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ

पुस्तकालय एवं डिजिटल लर्निंग की सुविधा

अनुशासित, सुरक्षित एवं प्रेरणादायक वातावरण

आवेदन कैसे करें:
विद्यालय में संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त करें एवं भरकर समय से जमा करें।

पता:
पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर
( बस अड्डे के सामने)

संपर्क करें:

मोबाइल: [ 99363 08157]
ईमेल: [email protected]

अवसर न गवाएं! सीमित सीटों में अपना स्थान सुनिश्चित करें।
15 अप्रैल की प्रवेश परीक्षा में अवश्य सम्मिलित हों।

श्री दिवाकर चौधरी जी के सेवानिवृत्ति पर राजकीय इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर में भव्य विदाई समारोहसुल्तानपुर, 29 मार्च 2025 – र...
29/03/2025

श्री दिवाकर चौधरी जी के सेवानिवृत्ति पर राजकीय इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर में भव्य विदाई समारोह

सुल्तानपुर, 29 मार्च 2025 – राजकीय इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर में आज सहायक अध्यापक (कृषि) श्री दिवाकर चौधरी जी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक भावभीनी विदाई का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मचारी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी विदाई को यादगार बना दिया।

36 वर्षों की सेवा को किया गया सम्मानित

श्री दिवाकर चौधरी जी ने शिक्षा के क्षेत्र में 36 वर्षों तक अनुकरणीय सेवा प्रदान की। इस दौरान उन्होंने न केवल विद्यार्थियों के बौद्धिक और नैतिक विकास में योगदान दिया, बल्कि शिक्षकों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बने। उनकी शिक्षण शैली, अनुशासन और ज्ञान ने विद्यालय को एक सशक्त शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया।

प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा, "श्री दिवाकर चौधरी जी जैसे समर्पित शिक्षक किसी भी संस्था की धरोहर होते हैं। उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन से किया। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।"

कार्यक्रम के भावुक पल

विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने श्री चौधरी जी के साथ बिताए पलों को साझा किया, जिससे माहौल भावुक हो गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। सभी शिक्षकों ने मिलकर श्री चौधरी जी के स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल भविष्य की कामना की।

उपस्थित शिक्षकगण:

इस भव्य कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार तिवारी, श्री राम साहब यादव, श्री अच्छे लाल, श्री गायत्री प्रसाद तिवारी, डॉ. पंकज कुमार सिंह, श्री कमलेश कुमार, श्री राम सजीवन, श्री अमरनाथ, श्री राम मूर्ति मादय, श्री रामेश्वर प्रसाद यादव, श्री लाल मणि दुबे, श्रीमती अनुपम भारती, श्रीमती ममता सिंह, श्रीमती आरती सिंह, श्री संजय कुमार, श्रीमती सरिता वर्मा, श्रीमती स्वाति, श्री जय प्रकाश यादव, श्री राघवेन्द्र पाण्डेय, श्री पंकज कुमार, श्री संजय कुमार सिंह, श्री अखिलेश कुमार, श्री शरद कुमार, श्री राजीव सिंह, श्री ओम प्रकाश सरोज, श्री शिव प्रताप सिंह, श्री अरुण तिवारी, श्री देवेन्द्र कुमार, श्री बेद प्रकाश, श्री राजश, श्रीमती मेढ़ा देवी, श्री हरीश एवं अन्य सम्मानित विद्वान गण उपस्थित रहे।

शिक्षा क्षेत्र में अमिट योगदान

श्री चौधरी जी की विदाई केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके योगदान को सम्मानित करने का अवसर था। उनकी शिक्षाएँ, मार्गदर्शन और प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव अमर रहेंगी।

विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर "शिक्षक का ज्ञान और मार्गदर्शन सदा अमर रहता है।" वाक्य के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

24/03/2025
राजकीय इण्टर कॉलेज, सुलतानपुर की उपलब्धियों की श्रृंखला में जुड़ी एक और कड़ी----उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित राजक...
28/09/2024

राजकीय इण्टर कॉलेज, सुलतानपुर की उपलब्धियों की श्रृंखला में जुड़ी एक और कड़ी----
उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित राजकीय इण्टर कॉलेजों में अग्रगण्य राजकीय इण्टर कॉलेज, सुलतानपुर ने जनपदवासियों को आह्लादित एवं गर्व करने वाला अवसर उपलब्ध कराया है। कालेज के सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षक 'केशव प्रसाद सिंह' ने उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार (वर्ष 2023) के लिए चयनित होकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
शिक्षक दिवस पर प्रथम बार राजधानी लखनऊ से बाहर गोरखपुर में आयोजित राज्य अध्यापक पुरस्कार सम्मान समारोह में जब प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी केशव प्रसाद सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर रहे थे तो गुरु गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
उक्त अवसर पर उपस्थित माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी एवं बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह जी ने वाग्देवी सरस्वती की पीतल प्रतिमा एवं चेक देकर तथा शाल ओढ़ाकर पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया।
स्मरणीय है कि श्री केशव प्रसाद सिंह को उत्तराखण्ड में उनकी सेवा के दौरान वहाँ के शिक्षा निदेशक माध्यमिक चन्द्र सिंह ग्वाल द्वारा *पं दीनदयाल उपाध्याय राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार* 2010-11 से पुरस्कृत किया जा चुका है। जनपद स्तर पर विभाग एवं अनेक स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान प्रदान किया जा चुका है। कोरोना महामारी के मध्य जब कक्षा शिक्षण बाधित था तब केशव के आडियो का चयन रेडियो पर प्रसारण के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया था। माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश की विभागीय पत्रिका 'माध्यमिक प्रबोधन' के प्रवेशांक में उनकी कविता *जीवन पथ* का संकलन किया जाना कालेज के लिए हर्ष का विषय रहा।
उत्कृष्ट शैक्षिक अवदान के साथ-साथ विद्यालय की समस्त शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भी सोत्साह सहयोग करना उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को दर्शाता है।
श्रेष्ठ शिक्षक के साथ कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी केशव प्रसाद सिंह का विराट व्यक्तित्व हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
केशव प्रसाद सिंह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने छात्रों तथा विद्यालय परिवार को देते हैं।
राजकीय इण्टर कॉलेज सुलतानपुर अपने सुयोग्य शिक्षक पर गर्व करता है।

Address

Near Bus Station
Sultanpur
228001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GIC Sultanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to GIC Sultanpur:

Share