Maharaja Lakshman Sen Memorial (MLSM) College, Sunder Nagar, India

Maharaja Lakshman Sen Memorial (MLSM) College, Sunder Nagar, India Estd.1976, Affiliated to Sardar Patel University Mandi, Himachal Pradesh. College offers diverse U.G. and P.G. Postgraduate options feature M.Sc.

programs: B.A., B.Sc., B.Com, BBA, BCA, B.Ed., and B.P.Ed.. in Physics, Chemistry, Botany, and Zoology. This Educational Institution (MLSM College and the Lalit Sen Institute) aims at imparting an education that will create a sense of public service in the emerging generation, and to imbue it with a social consciousness and an awareness of the changing times. The ethos of the college is to meet ch

allenges and to aim for the very best. We aim to create an ideal citizen and a good human being, difficult though this may seem. We wish to inculcate a wide vision, a capacity to understand the views of others, to disagree without bitterness and to instil the spirit of humanism in our family of staff and students. To reduce the burden on the public exchequer and to make the institution’s growth self- sustaining, the Managing Committee resolved to establish a self sustaining institute within the college to start and conduct various new and useful self-financing professional courses. This led to the establishment of the Lalit Sen Institute of Business, Education & Technology (LSIBET), named to commemorate the founder.

एम.एल.एस.एम. कॉलेज सुंदरनगर  में नशा निवारण पर पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन का आयोजनसुंदरनगर, 8 अगस्त : महाराजा लक्ष्मण सेन...
08/08/2026

एम.एल.एस.एम. कॉलेज सुंदरनगर में नशा निवारण पर पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन का आयोजन

सुंदरनगर, 8 अगस्त : महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुन्दरनगर के *स्वर्ण जयंती वर्ष ‘धार विरसा’ में शिक्षा विभाग एवं रेड रिबन क्लब के सौजन्य से शुक्रवार को नशा निवारण के अंतर्गत 'Break the Addiction, Build the Future’ विषय पर पोस्टर मेकिंग-सह-नारा लेखन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षु अध्यापकों ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित अपने विचार पोस्टर और नारों के माध्यम से प्रस्तुत किए।
इस आयोजन की समन्वयक एवं महाविद्यालय रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी अंकिता चांगरा, सहायक आचार्या, शिक्षा विभाग ने बताया कि ‘धार विरसा’ के अंतर्गत आयोजित इस एक्टिविटी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे को रोकने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ.) सुमन कुमारी कटोच ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष में इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति भी उन्हें जागरूक करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूकता मिली है और वे समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने में सहायक बनेंगे।

महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय में  दीक्षारंभ का तीसरा दिन।महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय, सुंदरनगर में ...
08/08/2026

महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय में दीक्षारंभ का तीसरा दिन।

महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय, सुंदरनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 दीक्षारम्भ कार्यक्रम का तीसरे दिन BBA, BCA एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 6 अगस्त 2026 से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, नई शिक्षा नीति-2020, विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा छात्र हित से जुड़ी योजनाओं से परिचित करवाना है। कार्यक्रम का शुभारम्भ संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् से हुआ।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुमन कुमारी कटोच ने सभी विद्यार्थियों को शुभ कामनाएं देते हुए बताया कि महाविद्यालय इस वर्ष अपने स्थापना के 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न भी मना रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि डॉ निरूपमा कोहली ने की। उन्होंने बच्चों को सपने देखने, मेहनत करने और अपने माता-पिता और संस्थान का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी और सभी को उनके नए सफ़र की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर डॉ कुलदीप सिंह ने एम एल एस एम कॉलेज, सुंदरनगर और Saylor University USA के बीच विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाने हेतु हुए MOU (समझौता ज्ञापन) की जानकारी दी। विभिन्न वक्ताओं, डॉ लतेश कपूर, पूजा ठाकुर, डॉ रोहित वर्मा, डॉ मैनिका कपूर , कैप्टन कमलेश सेन, श्री राजमल राणा, डॉ आशीष गौतम, डॉ ज्योति शर्मा, डॉ नेहा सेन, डॉ सोनिका शर्मा, ने एन ई पी 2020, छात्रवृत्ति योजनाओं, एंटी रैगिंग, नशा मुक्ति, एन एस एस, एन सी सी, स्वच्छता, खेल प्रतियोगिताओं और छात्रावास सुविधाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ मोनिका माथुर (समन्वयक ) डॉ. धर्मेन्द्रा आर्य, श्रीमती विनती चब्बा, डॉ. रोहिणी राणा, श्री सुरेंद्र पाल, श्रीमती अनिता डोगरा, श्री योगेश कुमार ,डॉ. मदन कुमार, श्री रजनीकांत और श्री घनश्याम सहित महाविद्यालय का शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा ।

Media Coverage: दीक्षारम्भ 2026 कार्यक्रम - Student Induction Programme 2026 Day Two
08/08/2026

Media Coverage: दीक्षारम्भ 2026 कार्यक्रम - Student Induction Programme 2026 Day Two

महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय में श्री अमर नेगी जी ने दीक्षारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता की।महाराजा लक्ष्मण सेन ...
07/08/2026

महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय में श्री अमर नेगी जी ने दीक्षारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय, सुंदरनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 दीक्षारम्भ कार्यक्रम का दूसरा दिन कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 6 अगस्त 2026 से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, नई शिक्षा नीति-2020, विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा छात्र हित से जुड़ी योजनाओं से परिचित करवाना है।

द्वितीय दिवस के सत्र में कला संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् से हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि श्री अमर नेगी एस डी एम सुन्दरनगर ने की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन कुमारी कटोच ने मुख्य अतिथि और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों एवं नई शिक्षा नीति-2020 की जानकारी दी तथा उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।मुख्य अतिथि एस डी एम सुन्दरनगर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें एंटी ड्रग और गुड गवर्नेन्स पर जानकारी देते हुए बताया कि हमें अपनी बात रखनी आनी चाहिए और पीयर ग्रुप प्रेशर से बचना चाहिए । इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं डॉ कुलदीप सिंह, प्रो.राजमल राणा, डॉ लतेश कपूर, डॉ मैनिका कपूर, डॉ आशीष गौतम, कैप्टन कमलेश सेन, डॉ ज्योति शर्मा, डॉ रंजना ठाकुर, डॉ सोनिका शर्मा, ने एन ई पी 2020, छात्रवृत्ति योजनाओं, एंटी रैगिंग, नशा मुक्ति, एन एस एस, एन सी सी, स्वच्छता, खेल प्रतियोगिताओं और छात्रावास सुविधाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में समन्वयक डॉ. मोनिका माथुर ने सभी वक्ताओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. निरूपमा कोहली, डॉ राजेंद्र कुमार ,प्रो. सारिका सूद, डॉ वंदना सेठी , प्रो मंजुला, डॉ. धर्मेन्द्रा आर्य, प्रो. विनती, डॉ. रोहिणी राणा, प्रो. सुरेंद्र पाल, प्रो. अनिता डोगरा, डॉ. मदन कुमार, तथा अंकिता चांगरा सहित महाविद्यालय का शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।

Media Coverage: दीक्षारम्भ 2026 कार्यक्रम - Student Induction Programme 2026 Day One
07/08/2026

Media Coverage: दीक्षारम्भ 2026 कार्यक्रम - Student Induction Programme 2026 Day One

महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय, सुंदरनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए तीन दिव...
06/08/2026

महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय, सुंदरनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय दीक्षारम्भ कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरुवार को हुआ।

यह कार्यक्रम 6 अगस्त से 8 अगस्त, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, नई शिक्षा नीति-2020, विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा छात्र हित से जुड़ी योजनाओं से परिचित करवाना है। प्रथम दिवस के सत्र में वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् से हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन कुमारी कटोच ने की। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों एवं नई शिक्षा नीति-2020 की जानकारी दी तथा उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

प्रथम सत्र में डॉ. कुलदीप सिंह ने नई शिक्षा नीति-2020 की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. लतेश कपूर ने वाणिज्य विभाग एवं महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की भूमिका से विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ. मैनिका कपूर ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं एवं उनसे प्राप्त होने वाले लाभों की जानकारी दी। डॉ. आशीष गौतम ने एंटी-रैगिंग एवं अनुशासन संबंधी नियमों पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. नेहा सेन ने नशा-मुक्ति एवं एंटी-ड्रग जागरूकता विषय पर जानकारी दी। आचार्य राजमल राणा ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के उद्देश्यों एवं महत्व को समझाया। लेफ्टिनेंट कमलेश सेन ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की उपयोगिता, उसमें उपलब्ध अवसरों तथा खेल एवं खेल प्रतियोगिताओं से संबंधित संभावनाओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. ज्योति शर्मा ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा डॉ. सोनिका शर्मा ने छात्रावास से संबंधित सुविधाओं एवं नियमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में समन्वयक डॉ. मोनिका माथुर ने सभी वक्ताओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. निरूपमा कोहली, डॉ. मंजू गर्ग, डॉ . धर्मेंद्र राणा, प्रो. सारिका सूद, डॉ. रंजना, डॉ. धर्मेन्द्रा आर्य, प्रो. विनती चाबा, डॉ. रोहिणी राणा, प्रो. सुरेंद्र पाल, प्रो. अनिता डोगरा, डॉ.संगीता, डॉ. प्रियंका चौहान, डॉ. मदन कुमार तथा अंकिता चांगरा सहित महाविद्यालय का शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा ।

दीक्षारम्भ 2026 कार्यक्रम - Student Induction Programme 2026
06/08/2026

दीक्षारम्भ 2026 कार्यक्रम - Student Induction Programme 2026

एमएलएसएम कॉलेज में 6 से 8 अगस्त तक नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय दीक्षारम्भ कार्यक्रम MLSM College to Host T...
05/08/2026

एमएलएसएम कॉलेज में 6 से 8 अगस्त तक नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय दीक्षारम्भ कार्यक्रम

MLSM College to Host Three-Day Student Induction Programme for Freshers from 6–8 August 2026

एम.एल.एस.एम. कॉलेज, सुंदरनगर में 02/08/2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में "नशा मुक्त भारत" अभिय...
03/08/2026

एम.एल.एस.एम. कॉलेज, सुंदरनगर में 02/08/2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में "नशा मुक्त भारत" अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव संबोधन का सफलतापूर्वक प्रसारण किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों श्री राजमल राणा एवं डॉ. रंजना ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। हिमाचल प्रदेश के केवल चार महाविद्यालयों का इस विशेष लाइव कार्यक्रम के लिए चयन किया गया था, जिनमें जिला मंडी से केवल एम.एल.एस.एम. कॉलेज, सुंदरनगर को यह गौरव प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमन कुमारी कटोच ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा "नशा मुक्त भारत" अभियान को सफल बनाने, स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के प्रति सभी प्रतिभागियों की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

Address

Sunder Nagar
175018

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+911907266339

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maharaja Lakshman Sen Memorial (MLSM) College, Sunder Nagar, India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Maharaja Lakshman Sen Memorial (MLSM) College, Sunder Nagar, India:

Shortcuts

Share