Govt College lidhoura

Govt College lidhoura Lidhora college established on 2nd July 2018. Lidhoura Khas is a Nagar Panchayat city in district of Tikamgarh, Madhya Pradesh.

The Lidhora Khas city is divided into 15 wards for which elections are held every 5 years.

महाविद्यालय नवीन भवन लोकार्पण समारोह  दिनांक 10/12/2025 को आप सभी आमंत्रित है💐🙏🏻
10/12/2025

महाविद्यालय नवीन भवन लोकार्पण समारोह दिनांक 10/12/2025 को आप सभी आमंत्रित है💐🙏🏻

Har ghar tirangaa
14/08/2025

Har ghar tirangaa

15/06/2025

सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि जिन छात्रों को प्रथम कॉलेज पसंद के अलावा किसी अन्य कॉलेज में प्रवेश मिला है और वे उसमें प्रवेश नहीं लेना चाहते, वे "आवंटन निरस्तीकरण" पर क्लिक करके अपना आवंटन रद्द कर सकते हैं। आवंटन रद्द करते ही उस छात्र की पिछली कॉलेज पसंद हटा दी जाएगी और अगले चरण में शामिल होने के लिए उन्हें पुनः कॉलेज पसंद करनी होगी। जो छात्र ऐसा नहीं करेंगे, वे अगले चरण में भाग नहीं ले सकेंगे।

13/06/2025

'11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'

💠 एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर आधारित होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
---
प्रदेश में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन जिला, विकासखण्ड एवं पंचायत स्तर पर 21 जून 2025 को सामूहिक योग कार्याक्रम का वृहद आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों में सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों (स्कूल शिक्षा/उच्च शिक्षा/चिकित्सा शिक्षा/तकनीकी शिक्षा/आयुष/नर्सिंग/पशु चिकित्सा/कृषि शिक्षा) पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई एवं समस्त शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के छात्रों के अलावा अन्य समस्त शैक्षणिक सस्थानों के विद्यार्थी शामिल होंगे। साथ ही योग संस्थानों, एन.सी.सी., एन.एस. एस., पुलिसकर्मियों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान, शासकीय सेवकों, स्वयंसेवी संगठन, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक संगठन सहित आम नागरिकों की सामूहिक योग कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।

प्रदेश के समस्त शासकीय/निजी संस्थाओं द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दी गई लिंक https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर आयोजक के रूप में पंजीयन कराना होगा। इससे केन्द्र सरकार के स्तर पर प्रदेश में आयोजन की संख्या निर्धारित हो सकेगी।

उल्लेखनीय है कि सयुंक्त राष्ट्र महासभा द्वारा योग को वैश्विक पहचान देते हुए वर्ष 2015 में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। वर्ष 2015 से संपूर्ण विश्व में योग के प्रति उत्साही भागीदारी देखी गई है।

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी होगा आयोजन

केन्द्र सरकार द्वारा इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की निर्धारित थीम ''एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग'' रखी गई है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी योग दिवस का आयोजन किया जायेगा। प्रमुख पर्यटन स्थल अनूपपुर- अमरकंटक मंदिर समूह, जिला रायसेन- भीमबैठका गुफा परिसर पार्किंग क्षेत्र के सामने, जिला भोपाल- कमलापति पैलेस, जिला उमरिया- बांधवगढ़, जिला ग्वालियर- किला, मान मंदिर के पास, जिला छतरपुर- खजुराहो, पश्चिमी मंदिर समूह, जिला निवाड़ी- ओरछा, जिला रायसेन- सांची, स्तूप नंबर 1 के पास लाइट एड साउंड शो क्षेत्र, जिला धार- माण्डू, जहाज महल के सामने तथा जिला खरगोन- महेश्वर में आयोजन किया जायेगा।

स्वैच्छिक होगा योग कार्यक्रम

योग एक शारीरिक एवं आत्मिक क्रिया है, जिसका किसी धर्म अथवा पंथ से कोई सबंध नहीं है। सामूहिक योग प्रदर्शन स्वैच्छिक होगा। प्रदेश की समस्त शासकीय/अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा इसे आवश्यक रूप से आयोजित किया जायेगा। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) निर्धारित कर सामूहिक योग कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले योगासनों के बारे में अनेक भाषाओं में https://yoga.ayush.gov.in/YAP/CYP/CYP-Home?lang=en. एवं यू-ट्यूब YouTube@MoAyush@MDNIY पर उपलब्ध है।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम विवरण

प्रदेश में समय-सारणी अनुसार एक ही समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। स्थानीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का उद्‌बोधन प्रातः 6 से 6:30 बजे तक, भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उ‌द्बोधन का सीधा प्रसारण प्रातः 6.30 से 6:40 बजे तक और विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्‌बोधन का सीधा प्रसारण प्रातः 6:40 से 7 बजे और योगाभ्यास प्रातः 7 से 7:45 बजे होगा।

प्रत्येक आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराये जायेंगे। इन्हें देखकर सभी सहभागी योग कर सकेंगे। आयोजन स्थल पर निर्वाध विद्युत प्रवाह, ध्वनि विस्तारक यत्रं एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेंगी। वर्षा की स्थिति में आयोजन इनडोर किया जा सकता है। सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वृहद आयोजन किये जायेंगे। सभी नगर निगम, तहसील, विकासखण्ड, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों में एक प्रमुख स्थान पर आयोजन होंगे। इन आयोजनों का व्यय स्थानीय निधि से किया जायेगा।

सामूहिक योग कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद, महापौर, अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायकगण, अध्यक्ष नगर पालिका/नगर पंचायत/जनपद पंचायत तथा जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण पार्षदगण, स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्था गणमान्य नागरिक एव समाज के हर वर्ग से सहभागिता के लिये आग्रह किया जायेगा। कार्यक्रम स्थल पर एन.एस.एस., एन.सी.सी. कैडेट्स, विद्यालयीन छात्रों, कॉलेज छात्रों, शासकीय सेवकों, पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों के लिए पृथक-पृथक स्थान तय किए जायेंगे। दिव्यांगों के लिए आवश्यक विशेष व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जायेंगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य विभागों द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। जिला कलेक्टर द्वारा आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की व्यवस्था का पर्यवेक्षण और निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। निर्धारित स्थानों और संस्थाओं में आयोजन नियत समय पर व्यवस्थित रूप से सपन्न होना सुनिश्चित किया जायेगा।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर काउंटडाउन का आयोजन भी किया जायेगा

इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का एक दशक पूरा होने पर काउंटडाउन का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं। योग संगम में 21 जून 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसका उद्देश्य सार्वजनिक उद्यानों में सामूहिक रूप से स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा योगाभ्यास है। योग समावेशन के अंतर्गत दिव्यांगों, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम रखा गया है। इसका उद्देश्य योग के लिए समावेशिता एवं सुलभता को बढ़ावा देना है।

हरित योग, योग के सिद्धान्तों को पर्यावरणीय अवधारणा के साथ जोड़ना और प्रतिष्ठित प्राकृतिक स्थानों पर योग सत्र का आयोजन, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान है। योग अनप्लग्ड के अंतर्गत युवा पीढ़ी को योग की ओर आकर्षित करना, सोशल-मीडिया, राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिताएं, योग उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना, सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना, शैक्षणिक अभियान, योग के मूल सिद्धान्तों और इसके लाभों को बताने के लिए विद्यालय, विश्वविद्यालय एवं अन्य कार्यस्थलों में योग के व्याख्यान करना और समयोग के अंतर्गत योग का दूसरी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ समन्वय कर चिकित्सा में उपयोग किया जायेगा।

CM Madhya Pradesh Inder Singh Parmar Ministry of Education

13/06/2025
प्रवेश  प्रक्रिया   सत्र -2025-26
13/06/2025

प्रवेश प्रक्रिया
सत्र -2025-26

15/05/2025
🎉 Just completed level 3 and am so excited to continue growing as a creator on Facebook!
15/03/2025

🎉 Just completed level 3 and am so excited to continue growing as a creator on Facebook!

कॉलेज चलो अभियान सत्र 2025_26
02/01/2025

कॉलेज चलो अभियान सत्र 2025_26

शासकीय महाविद्यालय लिधौरा में दिनांक -04.10.2024  को जिला स्तरीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। फाइनल ...
04/10/2024

शासकीय महाविद्यालय लिधौरा में दिनांक -04.10.2024 को जिला स्तरीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। फाइनल मैच लिधौरा और जतारा महाविद्यालय के मध्य हुआ जिसमे लिधौरा टीम जतारा को हराकर विजेता बनी स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री अमित विश्वकर्मा सर को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं !

Address

Near Of Nagar Parishad
Tikamgarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt College lidhoura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share