Bharat Top News

Bharat Top News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharat Top News, Tikulia.

Welcome to B T N - Live -- यहाँ हम सझा करते हैं राजनीति, समाज और जनता से जुड़े हर सच, हर आवाज और हर जज्बात।" 📝
विज्ञापन और छोटी बड़ी खबर के लिए
संपर्क सूत्र-8406881335✍️

21/05/2026

#सुपौल : राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरणे पंचायत वार्ड 4 में सोमवार देर रात 15 वर्षीया युवती की नि'र्म'म ह'त्या कर दी गई। युवती का शव घर से पास स्कूल की पहली मंजिल पर खू'न से लथपथ अवस्था में बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वार्ड 4 निवासी स्व. सियाराम सरदार की पुत्री वंदना कुमारी के रूप में हुई है। 😭😭😭😭😭

#बिहारन्यूज़

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्यों...
21/05/2026

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह पड़ोस के एक लड़के से बात करती थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग हैरान रह गए कि आखिर कोई पिता इतनी बेरहमी कैसे कर सकता है।

बताया जा रहा है कि पिता को कई दिनों से अपनी बेटी पर शक था। ग्रामीणों के अनुसार लड़की का पड़ोस के एक युवक से बातचीत करना परिवार को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि गुस्से में पिता ने बेटी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामला छिपाने के लिए शव को खेत में ले जाकर दबा दिया गया, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे।

लेकिन गांव में लड़की के अचानक गायब होने पर लोगों को शक हुआ। पूछताछ और खोजबीन के दौरान मामला खुल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खेत से शव बरामद कर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। लोग आरोपी पिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बिहार के धरहारा में उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मामला ...
21/05/2026

बिहार के धरहारा में उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मामला अंधरामठ थाना क्षेत्र के धरहारा गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक देर रात महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों को शक हुआ और लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांध दिया और जमकर उसकी क्लास ली। वहीं महिला को भी पेड़ से बांधकर पूछताछ की गई। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध होने की चर्चा गांव में चल रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में तनाव जैसा माहौल बन गया। हालांकि पुलिस को मामले की जानकारी दिए जाने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

बिहार के मुज़फ्फरपुर में एक प्रेम प्रसंग उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों...
21/05/2026

बिहार के मुज़फ्फरपुर में एक प्रेम प्रसंग उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों की शादी करा दी। बताया जा रहा है कि युवक देर रात चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया और गांव में हंगामा शुरू हो गया।

मौके पर जुटे ग्रामीणों ने युवक से शादी करने की बात कही, लेकिन युवक लगातार इनकार करता रहा। युवक का कहना था कि वह लड़की से सिर्फ मिलने आता था, दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं था। उसने यहां तक कह दिया कि वह सिर्फ “टाइमपास” कर रहा था। यह सुनते ही ग्रामीण भड़क गए और युवक की पिटाई कर दी। माहौल बिगड़ता देख युवक आखिरकार शादी के लिए तैयार हो गया।

वहीं युवती ने युवक के सभी आरोपों को झूठा बताया। लड़की ने कहा कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी का वादा भी किया गया था। उसने आरोप लगाया कि युवक अब बदनामी के डर से शादी से भागना चाह रहा था।

इसके बाद गांव के मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक प्रेम संबंध उस वक्त विवाद में बदल गया, जब एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंचकर जमकर हंगामा करने लगी। युवती का आरोप ह...
21/05/2026

एक प्रेम संबंध उस वक्त विवाद में बदल गया, जब एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंचकर जमकर हंगामा करने लगी। युवती का आरोप है कि युवक ने लंबे समय तक उससे प्यार किया, शादी का भरोसा दिया और अब शादी से पीछे हट रहा है।

युवती ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से बातचीत और प्रेम संबंध चल रहा था। परिवार तक इस रिश्ते की जानकारी पहुंच चुकी थी और शादी की चर्चा भी हो रही थी। लेकिन अचानक लड़के पक्ष ने दहेज की मांग बढ़ा दी। लड़की पक्ष का कहना है कि वे डेढ़ लाख रुपये देने को तैयार हैं, मगर लड़के वाले तीन लाख रुपये मांग रहे हैं।

इसी बात से नाराज होकर युवती सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और दरवाजे पर बैठकर शादी की मांग करने लगी। युवती बार-बार कहती रही कि जब प्यार किया और शादी का वादा किया था, तो अब पीछे क्यों हट रहे हो।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्राहक बनकर आए पति-पत्नी ने एक ज्वेलरी दुकान में ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। जानकारी के अन...
21/05/2026

ग्राहक बनकर आए पति-पत्नी ने एक ज्वेलरी दुकान में ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। जानकारी के अनुसार, दोनों पहले आराम से दुकान में पहुंचे और खुद को खरीददार बताते हुए अलग-अलग तरह के सोने-चांदी के जेवर देखने लगे। काफी देर तक दोनों दुकानदार को बातों में उलझाए रहे, जिससे किसी को उन पर शक नहीं हुआ।

इसी दौरान महिला बार-बार अलग-अलग डिजाइन के गहने देखने की मांग करती रही, जबकि उसका पति दुकानदार का ध्यान दूसरी तरफ भटकाता रहा। मौका मिलते ही दोनों ने करीब 80 हजार रुपये के जेवर बड़ी चालाकी से गायब कर दिए और वहां से निकल गए।

कुछ देर बाद जब दुकानदार ने गहनों का मिलान किया तो जेवर गायब देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई, जिसमें पति-पत्नी की पूरी हरकत कैद मिली। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

6 साल पहले एक माँ ने अपनी बेटी की शादी की थी जो हों सका सारा समान दी, लड़का को स्प्लेंडर बाइक भी, अब उस बेटी को तीन साल क...
21/05/2026

6 साल पहले एक माँ ने अपनी बेटी की शादी की थी जो हों सका सारा समान दी, लड़का को स्प्लेंडर बाइक भी, अब उस बेटी को तीन साल का बेटा भी हैं, मगर वो ससुराल में समाप्त हों गई, माँ ने रोते हुऐ बोली हमने सब कुछ दिया फिर भी लड़का बाइक से खुश नही था वो बुलेट मांग करने लगा था जो हमारी औकाद से ज़्यदा था इसलिये हम नही दे पाये तो उसके बाद से मेरी बेटी के साथ मार पीट करने लगा था कई बार तो मेरी बेटी को मेरे घर लाकर छोड़ देता था, जिसको हमने पंचायत और समझोता के माध्यम से दमाद को समझा बुझाकर बेटी को ससुराल भेज दिये, मगर उसके बाद मेरी बेटी को रील ना बनाने के लिये कहता था , जिस दिन बेटी बना लेती उस दिन उन्हें काफी मार पीट करता, अब मेरे बेटे को दमाद कॉल कर कहाँ की तुम्हारी बहन सीढ़ी से गिर गई, हमलोग उनको लेकर अस्पताल ज़ा रहे, हमलोगों ने कहाँ ठीक हैं हम लोग मिलने कल आयेंगे फ़ोन रखने के कुछ घंटो बाद दमाद का परोसी फ़ोन कर कहाँ आपकी बेटी को घर में लटका के समाप्त कर दिया अब छुपके से उनका अंतिम संस्कार करने वाला जल्दी आये, हमलोग आये तो ये लोग छुपके से मेरी बेटी के अंतिम संस्कार के लिये लेके ज़ा रहा था ज़ब रोक के बेटी को देखे तो कई जगह चोट के निशान भी था

पटना से एक अजब गजब प्रेम, एक लड़का एक लड़की को लेकर भाग गया था, जिसके बाद लड़की वाले काफी परेशान हों गये उन्होंने पहले थाना...
21/05/2026

पटना से एक अजब गजब प्रेम, एक लड़का एक लड़की को लेकर भाग गया था, जिसके बाद लड़की वाले काफी परेशान हों गये उन्होंने पहले थाना में आवेदन देकर जानकारी दिया फिर बेटी को खुद से भी खोजने लगे सात दिन गुजर जाने के बाद एक होटल में दोनों पकड़ा गये परिजन को जिसके बाद काफी देर तक तो खूब हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हों गया, जिसके बाद लोगों ने कहाँ दोनों की शादी करवा दीजिये नही तो फिर भाग जाएगी, इतना सुनते ही लड़की वाले ने शादी करनाने के लिये दोनों को मंदिर लेके जाने लगे जिसके बाद लड़का मुकरने लगा और कहाँ लड़की को हम नही बल्कि लड़की हमको लेके भागी हम शादी नही करेंगे लड़की जान बूझकर हमको फसा के शादी करना चाह रही, जरूर लड़की ही होटल का पता बताई होंगी नही तो किसी को कैसे पता चलता हम इस धोकेबाज लड़की से शादी नही करेंगे, फिर लड़की वाले ने पुलिस और लड़का के परिवार को जानकारी देके बुलाया जहाँ अंतिम बात फाइनल हूआ शादी, शादी के बाद लड़की बहुत खुश थी तो लड़का कहने लगा हम लूट गये ब्राबाद हों गये हमको शादी नही करना था जबरदस्ती करवाया गया

माता-पिता के इलाज और बहनों की शादी की जिम्मेदारी घर के सबसे छोटे बेटे ने बड़े हौसले और खुशी के साथ अपने कंधों पर उठाई थी...
21/05/2026

माता-पिता के इलाज और बहनों की शादी की जिम्मेदारी घर के सबसे छोटे बेटे ने बड़े हौसले और खुशी के साथ अपने कंधों पर उठाई थी। नौकरी की तलाश में उसने कई जगह कोशिश की, लेकिन कहीं काम नहीं मिला। काफी संघर्ष के बाद आखिरकार उसे Flipkart में डिलीवरी बॉय की नौकरी मिली।

घरवालों की उम्मीदें बढ़ने लगी थीं। माता-पिता को लगने लगा था कि अब उनका होनहार बेटा धीरे-धीरे घर की सारी परेशानियां दूर कर देगा। बहनों की शादी, परिवार की जिम्मेदारियां और मां-बाप के इलाज के सपने लेकर वह दिन-रात मेहनत कर रहा था।

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। नौकरी शुरू किए अभी सिर्फ 20 दिन ही हुए थे कि एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। जिस बेटे के भरोसे पूरा घर भविष्य के सपने देख रहा था… वह अब इस दुनिया में नहीं रहा।

Address

Tikulia
852112

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Top News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share