Guru Nanak Girls P.G. College , Udaipur

Directions Website

Guru Nanak Girls P.G. College , Udaipur Graduation and Post Graduation College. Empowering minds and shaping future

जनजातीय ज्ञान जैव विविधता संरक्षण की अमूल्य धरोहर : प्रो. कटेवा गुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञ...
14/10/2026

जनजातीय ज्ञान जैव विविधता संरक्षण की अमूल्य धरोहर : प्रो. कटेवा
गुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से ‘राजस्थान के आदिवासी एवं जैव विविधता’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. एस.एस. कटेवा थे।
प्रो. कटेवा ने आदिवासी समुदायों की पारंपरिक जीवनशैली, सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से उनके गहरे जुड़ाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि औषधीय पौधों, स्थानीय वनस्पतियों और प्राकृतिक संसाधनों से संबंधित उनका पारंपरिक ज्ञान जैव विविधता संरक्षण की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने संरक्षण के लिए पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर जोर दिया।
अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया। डॉ. मीनल कोठारी ने संचालन किया, जबकि विभागाध्यक्ष डॉ. अलका जैन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

24/09/2026

*दिवेर विजय महोत्सव की चित्रकला प्रतियोगिता में गुरु नानक कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा*
उदयपुर, 23 सितंबर 2026। प्रताप गौरव केंद्र द्वारा आयोजित दिवेर विजय महोत्सव के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गुरु नानक कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य महाराणा प्रताप के शौर्य, सैन्य पराक्रम तथा मेवाड़ की गौरवशाली विरासत को सृजनात्मक एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत करना था। छात्राओं ने महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और शौर्य से संबंधित विभिन्न चित्रों के माध्यम से अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता में डॉ. भगवती नागदा के नेतृत्व में सात छात्राओं—लाघवी राठौर, खुशी लोहार, कृति निमेष, रीना पटेल, तनीषा कुंवर, मीनाक्षी मेनारिया एवं भाविनी डामोर—ने सहभागिता की और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान और मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया।

*दिवेर विजय महोत्सव की चित्रकला प्रतियोगिता में गुरु नानक कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा*उदयपु...
24/09/2026

*दिवेर विजय महोत्सव की चित्रकला प्रतियोगिता में गुरु नानक कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा*
उदयपुर, 23 सितंबर 2026। प्रताप गौरव केंद्र द्वारा आयोजित दिवेर विजय महोत्सव के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गुरु नानक कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य महाराणा प्रताप के शौर्य, सैन्य पराक्रम तथा मेवाड़ की गौरवशाली विरासत को सृजनात्मक एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत करना था। छात्राओं ने महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और शौर्य से संबंधित विभिन्न चित्रों के माध्यम से अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता में डॉ. भगवती नागदा के नेतृत्व में सात छात्राओं—लाघवी राठौर, खुशी लोहार, कृति निमेष, रीना पटेल, तनीषा कुंवर, मीनाक्षी मेनारिया एवं भाविनी डामोर—ने सहभागिता की और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान और मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया।

*कीर्ति चौहान बनीं ‘सावन क्वीन*’गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘हरिया...
24/09/2026

*कीर्ति चौहान बनीं ‘सावन क्वीन*’
गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के अंतर्गत सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था सचिव सरदार अमरपाल सिंह पाहवा थे। उन्होंने सभी छात्राओं को सावन महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सावन माह की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. अनीता पालीवाल ने की विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि योजना का उद्देश्य छात्राओं में सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं नेतृत्व व उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।
सावन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता में लगभग 25 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में परिचय राउंड, द्वितीय चरण में प्रतिभा राउंड तथा तृतीय चरण में प्रश्नोत्तरी राउंड हुआ। तीनों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कीर्ति चौहान ने ‘सावन क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया। प्रथम रनर-अप निविशा पालीवाल, द्वितीय रनर-अप माही मोची रहीं। वहीं मनीषा चौबीसा एवं रक्षा चुंडावत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मृदुला सेंगर, दुर्गा झाला एवं डॉ. पल्लवी भट्ट रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डिंपल कौर एवं हीरामणि सोनी ने किया। अंत में उपाचार्य डॉ. अनुज्ञा पोरवाल ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

अंतर्राष्ट्रीय ओजोन संरक्षण दिवस पर छात्राओं को किया जागरूकउदयपुर। गुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षा संक...
19/09/2026

अंतर्राष्ट्रीय ओजोन संरक्षण दिवस पर छात्राओं को किया जागरूक
उदयपुर। गुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षा संकाय में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी ने की, जबकि संस्था सचिव सरदार अमरपाल सिंह पाहवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र बार्बर ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को ओजोन परत के महत्व की जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को ओजोन परत के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा ओजोन परत के क्षरण से उत्पन्न पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था। मुख्य वक्ता डॉ. सत्येंद्र बार्बर ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ओजोन परत की संरचना, पृथ्वी पर उसके महत्व तथा सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से जीव-जगत की रक्षा में उसकी भूमिका को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। उन्होंने ओजोन परत के क्षरण के कारणों, पर्यावरण एवं मानव जीवन पर इसके प्रभावों तथा ओजोन संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।
प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की निरंतर जिम्मेदारी है।
मुख्य अतिथि सरदार अमरपाल सिंह पाहवा ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिकाओं ने लघु नाटिका के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षा संकाय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा संकाय की व्याख्याता श्रीमती दिव्या जैन एवं डॉ. रंजीता खतुरिया ने किया। संचालन छात्राध्यापिकाओं जिनल जैन एवं दीपांशा मेनारिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने ओजोन परत के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व को समझते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

*गुरु नानक कन्या महाविद्यालय में हिंदी दिवस सप्ताह का आयोजन*गुरु नानक कन्या महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ह...
16/09/2026

*गुरु नानक कन्या महाविद्यालय में हिंदी दिवस सप्ताह का आयोजन*
गुरु नानक कन्या महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी दिवस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं, गतिविधियों एवं व्याख्यानों के माध्यम से छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व, उपयोगिता एवं समृद्ध परंपरा से परिचित कराया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने अपने वक्तव्य में हिंदी भाषा को केवल एक विषय के रूप में नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन और व्यवहार का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपनी भाषा के प्रति सम्मान और उसका सहज प्रयोग हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करता है।
हिंदी दिवस सप्ताह के प्रथम दिवस डॉ. कांतिलाल यादव का व्याख्यान आयोजित किया गया। उन्होंने हिंदी भाषा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां छात्राओं के साथ साझा कीं तथा हिंदी के व्यापक स्वरूप और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
द्वितीय दिवस आयोजित अतिथि व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ. रतनपुरी गोस्वामी, हिंदी प्राध्यापक, डाइट, रहे। उन्होंने अपने रोचक एवं संवादात्मक वक्तव्य में हिंदी वर्णमाला के अक्षरों को सरल एवं मनोरंजक ढंग से समझाया। साथ ही लिखित भाषा और बोलचाल की भाषा के अंतर को सहज उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। उनके व्याख्यान ने छात्राओं को भाषा के व्यावहारिक पक्ष को समझने में विशेष रूप से सहायता प्रदान की।
डॉ. हर्षलता पंड्या ने हिंदी दिवस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।
हिंदी विभागाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सिम्मी सिंह ने बताया कि हिंदी दिवस सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करना तथा छात्राओं में अपनी भाषा के प्रति जागरूकता, सम्मान और अपनत्व की भावना विकसित करना है।
कार्यक्रम के दौरान हास्य कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी एवं अंताक्षरी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सभी अतिथियों का स्वागत डॉ. रंजना आमेटा ने किया। कार्यक्रम का संचालन फलकनाज एवं दीपांशी मेनारिया ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रुचि पालीवाल ने किया।

*फिनटेक एवं क्रिप्टोकरेंसी पर अतिथि व्याख्यान आयोजित*उदयपुर। गुरु नानक गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग ...
14/09/2026

*फिनटेक एवं क्रिप्टोकरेंसी पर अतिथि व्याख्यान आयोजित*

उदयपुर। गुरु नानक गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा “वित्तीय प्रौद्योगिकी एवं क्रिप्टोकरेंसी” विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कोठारी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय प्रौद्योगिकी एवं क्रिप्टोकरेंसी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास तथा भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना था।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. उमा एच., सहायक आचार्य, आई.टी.एम. बिजनेस स्कूल, नवी मुंबई ने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रौद्योगिकी की अवधारणा, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन बैंकिंग, ब्लॉकचेन तकनीक एवं क्रिप्टोकरेंसी के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े अवसरों, जोखिमों एवं आवश्यक सावधानियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक वित्तीय क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन ला रही है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए वित्तीय प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल वित्तीय तकनीकों की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता जैन द्वारा किया गया। व्याख्यान के दौरान फातिमा गोराना, प्राची जैन, पलक नचलानी, गुंजन एवं निशा मेनारिया ने विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका अतिथि वक्ता द्वारा सरल एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनुज्ञा पोरवाल ने अतिथि वक्ता, प्राचार्य, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

*गुरु नानक कन्या महाविद्यालय में ईएलसी क्लब द्वारा मॉक मतदान का आयोजन*दिनांक : 09 सितम्बर, 2026गुरु नानक कन्या महाविद्या...
09/09/2026

*गुरु नानक कन्या महाविद्यालय में ईएलसी क्लब द्वारा मॉक मतदान का आयोजन*
दिनांक : 09 सितम्बर, 2026
गुरु नानक कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ईएलसी (Electoral Literacy Club) क्लब द्वारा छात्राओं को मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से मॉक मतदान का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मॉक मतदान के माध्यम से छात्राओं को मतदान प्रक्रिया, मतदान के नियमों एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व को समझाया गया। छात्राओं ने मॉक मतदान में भाग लेकर वास्तविक मतदान प्रक्रिया को समझने का अनुभव प्राप्त किया।
कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. अनीता पालीवाल ने छात्राओं को मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न जानकारियाँ प्रदान कीं तथा उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कोठारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग जिम्मेदारी और जागरूकता के साथ करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मतदान के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना विकसित करना रहा।

गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में निर्...
17/02/2026

गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम
गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों में मतदान के प्रति जागरूकता तथा जिम्मेदार नागरिकता के संस्कार विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज शिक्षा अतिरिक्त निदेशक डॉ. सतीश आचार्य थे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. देवीलाल गर्ग, डॉ. मनीष कोठारी एवं डॉ. अक्षय राज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था सचिव श्री अमरपाल सिंह पाहवा ने की।
मुख्य वक्ता डॉ. सतीश आचार्य ने नई सोच, नई शिक्षा और अपने दायरे को विस्तृत करने पर बल देते हुए छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और मूल्यों को साथ लेकर भारत जैसे लोकतांत्रिक राष्ट्र में युवाओं को सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए तथा मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से जुड़वाना चाहिए।
डॉ. देवीलाल गर्ग ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सभी को शपथ दिलाई कि वे सशक्त राष्ट्र भारत की सशक्त राजनीति में अपने मतदान के महत्व को समझेंगी और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएंगी।
उप प्राचार्य डॉ. अनुज्ञा पोरवाल ने एस.आई.आर. के महत्व को स्पष्ट किया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. अनीता पालीवाल ने वर्ष भर आयोजित निर्वाचन साक्षरता गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वाति भाटी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं।

प्रियांशी सक्सेना ने गणतंत्र दिवस परेड से जुड़ी प्रधानमंत्री रैली में लिया भागगुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उ...
10/02/2026

प्रियांशी सक्सेना ने गणतंत्र दिवस परेड से जुड़ी प्रधानमंत्री रैली में लिया भाग
गुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उदयपुर के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि महाविद्यालय की छात्रा एवं एनसीसी अंडर ऑफिसर प्रियांशी सक्सेना का चयन एस.एन.ई.सी. कैंप के माध्यम से गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री रैली में भाग लेने के लिए हुआ। एनसीसी प्रभारी डॉ अंजना पालीवाल ने बताया कि प्रियांशी सक्सेना ने जयपुर में आयोजित आर्मी डे परेड में भी सहभागिता कर महाविद्यालय और उदयपुर का नाम गौरवान्वित किया। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री रैली में भाग लेने वाली उदयपुर की वह एकमात्र छात्रा रही।
रैली में सहभागिता के पश्चात प्रियांशी ने राजभवन, जयपुर में राज्यपाल श्री हरिभाऊ किशन राव बागड़े से शिष्टाचार भेंट की। संस्था सचिव सरदार अमरपाल सिंह जी पाहवा तथा प्राचार्य प्रो अनिल कोठारी ने प्रियांशी की इस उपलब्धि पर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी

Address

Hiran Mangri Sec/4, Rajsthan
Udaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Guru Nanak Girls P.G. College , Udaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share