15/08/2026
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ऊखीमठ–रुद्रप्रयाग में आज 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
प्रतिकूल मौसम के बावजूद हमारे नन्हे-मुन्ने भैया-बहिनों में देश के प्रति उत्साह और समर्पण देखते ही बन रहा था। 🇮🇳✨ तिरंगे के सम्मान, देशभक्ति गीतों, के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम की सुंदर भावना प्रस्तुत की।
बच्चों का उत्साह और मातृभूमि के प्रति उनका प्रेम हम सभी के लिए गर्व का विषय है। ❤️🇮🇳
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी देश की एकता, अखंडता, समृद्धि और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें।
🌸 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ऊखीमठ–रुद्रप्रयाग परिवार की ओर से आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌸
🇮🇳 जय हिन्द! वन्दे मातरम्! 🇮🇳
#स्वतंत्रता_दिवस #15अगस्त िन्द #वन्दे_मातरम्