11/05/2023
वैशाली के जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में बिदुपुर प्रखंड में उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहीमापुर में प्रखंड के अन्य विद्यालयों के कुल 75 प्रधानाध्यापकों द्वारा दिनांक 8 से 10 मई तक विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण साफ सफाई स्वच्छता शैक्षणिक गतिविधि एवं अन्य नवा चारों का अनुश्रवण किया गया। यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है।