Government Engineering College , Vaishali

Directions Website Contact the university

Government Engineering College , Vaishali Goverment Engineering College,Vaishali
Shyampur urf Mansurpur,
Phulpura, Chaksikandar, Bidupur
844115

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान ...
19/09/2026

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) क्विज एवं विशेष पॉडकास्ट सत्र” का आयोजन 19 सितंबर 2026 को महाविद्यालय के Multipurpose Hall (MPH) में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विकसित भारत @2047 के संकल्प से जोड़ना तथा उनमें नेतृत्व, सामाजिक सेवा, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में NSS National Awardee श्री मंटू कुमार यादव ने विशेष अतिथि वक्ता के रूप में सहभागिता करते हुए “From Service to a Stronger India” विषय पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान MY Bharat की DYO सुश्री स्मृति साहनी की गरिमामयी उपस्थिति में VBYLD Quiz का संचालन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें युवा नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात आयोजित विशेष Podcast Session में विद्यार्थियों ने अपने विचार, अनुभव एवं राष्ट्र निर्माण से संबंधित दृष्टिकोण साझा किए। विशेष रूप से 2026 बैच के सभी विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

महाविद्यालय के डीन (अकादमिक), डॉ. गणेश कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों को सेवा, नवाचार एवं नेतृत्व की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में श्री निशांत निलय, श्री सुमित लाल, श्रीमती सुनैना कुमारी एवं श्री अमन कुमार सहित संबंधित संकाय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में युवा नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी एवं विकसित भारत के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।

A “Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) Quiz and Special Podcast Session” was organized at Government Engineering College, Vaishali on 19 September 2026 at the Multipurpose Hall (MPH), under the joint aegis of Mera Yuva Bharat (MY Bharat) and National Service Scheme (NSS).

The objective of the programme was to connect students with the vision of Viksit Bharat @2047 and to encourage leadership, social service, innovation, and a spirit of nation-building among the youth. NSS National Awardee Shri Montu Kumar Yadav participated as the special guest speaker and inspired the students on the theme “From Service to a Stronger India.”

The VBYLD Quiz was conducted in the gracious presence of MY Bharat DYO Ms. Smriti Sahani, who encouraged the students to actively participate in youth leadership and nation-building initiatives. This was followed by a special Podcast Session, where students enthusiastically shared their thoughts, experiences, and perspectives on nation-building. The participation of all students of the 2026 batch was ensured.

The Dean Academic, Dr. Ganesh Kumar Thakur, encouraged the students to actively contribute to nation-building with a spirit of service, innovation, and leadership.

The successful and well-organized conduct of the programme was supported by Shri Nishant Nilay, Shri Sumit Lal, Ms. Sunaina Kumari, and Shri Aman Kumar, along with the concerned faculty members. The programme strengthened the spirit of youth leadership, social responsibility, and commitment towards the vision of Viksit Bharat among the students.

#

18/09/2026

संक्षिप्त प्रतिवेदन

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं MY Bharat के संयुक्त तत्वावधान में “Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) Quiz एवं Podcast Session” का आयोजन 19 सितंबर 2026 को बहुउद्देशीय सभागार (MPH) में किया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत @2047 के संकल्प से जोड़ना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, नवाचार, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना होगा। कार्यक्रम में NSS National Awardee श्री मंटू कुमार यादव बतौर अतिथि वक्ता सहभागिता करेंगे और “From Service to a Stronger India” विषय पर विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहेंगे कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला होगी। वे विद्यार्थियों से सेवा, नवाचार और नेतृत्व की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान VBYLD Quiz एवं Podcast Session के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचार, अनुभव एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े दृष्टिकोण साझा करने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा, नेतृत्व, नवाचार एवं विकसित भारत के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और सुदृढ़ करेगा।

Government Engineering College, Vaishali, under the joint aegis of the National Service Scheme (NSS) and MY Bharat, will organize the “Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) Quiz and Podcast Session” on 19 September 2026 at the Multipurpose Hall (MPH).

The primary objective of the programme will be to connect the youth with the vision of Viksit Bharat @2047 and to promote leadership, innovation, social service, and a spirit of nation-building among students. Shri Montu Kumar Yadav, NSS National Awardee, will participate as the guest speaker and inspire the students on the theme “From Service to a Stronger India.”

Addressing the students, the Principal of the college, Dr. Ashish Kumar Srivastava, will emphasize that youth power will be a vital foundation for building a developed India. He will call upon students to actively contribute to nation-building with a spirit of service, innovation, and leadership.

During the programme, the VBYLD Quiz and Podcast Session will provide students with an opportunity to share their ideas, experiences, and perspectives on nation-building. The programme will further strengthen the spirit of service, leadership, innovation, and responsibility towards the vision of Viksit Bharat among the students.

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तार्किक चिंतन एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित क...
18/09/2026

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तार्किक चिंतन एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का महत्व” विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा रंगोली निर्माण का आयोजन किया गया।

निबंध प्रतियोगिता का संचालन अंग्रेजी विभाग की डॉ. संगीता सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करने तथा उनकी लेखन क्षमता, तार्किक चिंतन एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था।

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के महत्व, इसके संभावित उपयोग तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में इसके योगदान से संबंधित अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए।

निबंध प्रतियोगिता के मूल्यांकन के उपरांत प्रथम स्थान आदित्य राज, रोल नंबर 26CE33, ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान रविकांत सिंह, रोल नंबर 26CE25, ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान लकी बाबू, रोल नंबर 26ME17, ने प्राप्त किया, जबकि चतुर्थ स्थान सुप्रिया कुमारी, रोल नंबर 26ECE(ACT)48, ने प्राप्त किया।

इसके साथ ही विद्यार्थियों के बीच रंगोली निर्माण का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगों, डिजाइनों एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने कला, संस्कृति, नवाचार एवं समसामयिक विषयों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में सौंदर्यबोध, टीम भावना, कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मक कौशल को बढ़ावा दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशिष कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल तकनीकी एवं अकादमिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, तार्किक दृष्टिकोण, नवाचार एवं प्रभावी अभिव्यक्ति जैसे कौशलों का विकास करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई एवं उभरती तकनीकों, विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता, को सीखने के साथ-साथ उनके जिम्मेदार, नैतिक एवं सकारात्मक उपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह दर्शाया कि वे शिक्षा, तकनीकी एवं रचनात्मक क्षेत्रों में हो रहे समकालीन परिवर्तनों के प्रति जागरूक एवं सक्रिय हैं। इस प्रकार, कार्यक्रम विद्यार्थियों में ज्ञान, नवाचार, रचनात्मकता, तार्किक चिंतन एवं सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Government Engineering College, Vaishali organized an Essay Competition on the topic “Importance of Artificial Intelligence (AI) in Education” along with a Rangoli Making Activity with the objective of promoting creativity, logical thinking, communication skills, and artistic expression among students.

The Essay Competition was conducted by Dr. Sangeeta Singh, Department of English. The competition aimed to provide students with an opportunity to express their views on the growing role of Artificial Intelligence in the field of education while encouraging their writing skills, critical thinking, and creative expression.

Students of the college participated enthusiastically in the competition. Through their essays, they presented their perspectives on the significance of Artificial Intelligence in education, its potential applications, and its contribution to the teaching-learning process.

After evaluation, Aditya Raj (Roll No. 26CE33) secured the First Position, followed by Ravikant Singh (Roll No. 26CE25) in the Second Position. Lucky Babu (Roll No. 26ME17) secured the Third Position, while Supriya Kumari (Roll No. 26ECE(ACT)48) secured the Fourth Position.

Alongside the essay competition, a Rangoli Making Activity was also organized for the students. The participants showcased their creativity through vibrant colours, innovative designs, and artistic expressions. The attractive and meaningful rangolis reflected themes related to art, culture, innovation, and contemporary issues. The activity encouraged students to develop their aesthetic sense, imagination, teamwork, and creative skills.

On the occasion, Dr. Ashish Kumar Srivastava, Principal, Government Engineering College, Vaishali, appreciated the enthusiastic participation and creative efforts of the students. He emphasized that education should not be limited to academic and technical knowledge but should also foster creativity, logical thinking, innovation, communication skills, and overall personality development. He encouraged students to remain aware of emerging technologies, particularly Artificial Intelligence, and to use them in a responsible, ethical, and constructive manner. He also highlighted that such activities provide students with a valuable platform to identify, develop, and showcase their talents.

The enthusiastic participation of students in the essay and rangoli activities reflected their awareness and active engagement with contemporary developments in education, technology, art, and creativity. The programme served as a meaningful initiative towards fostering knowledge, innovation, creativity, logical thinking, artistic expression, and awareness of socially relevant issues among the students.

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली (GEC Vaishali) के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का अवसर है कि सिविल इंजीनियरिंग के छात...
15/09/2026

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली (GEC Vaishali) के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का अवसर है कि सिविल इंजीनियरिंग के छात्र इशान राज ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। इशान राज ने 9.20 के उत्कृष्ट CGPA के साथ यह उपलब्धि हासिल की।

आधिकारिक Topper-B (2022–23) सूची के अनुसार, पंजीकरण संख्या 23101135010 के छात्र इशान राज ने सिविल इंजीनियरिंग में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और गौरव का क्षण प्रदान किया है।

इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि के लिए विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की माननीय मंत्री श्रीमती शीला कुमारी द्वारा इशान राज को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री हिमांशु शर्मा, सचिव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

इशान राज की यह उपलब्धि उनके समर्पण, कड़ी मेहनत, निरंतर प्रयास और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचायक है। उनकी सफलता उनके माता-पिता, शिक्षकों, सहपाठियों तथा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली के समस्त परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इशान राज को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने इशान के शैक्षणिक समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता संस्थान के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगी।

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली का समस्त परिवार इशान राज को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई प्रेषित करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन में निरंतर सफलता की कामना करता है। 🎓🏆💐

A moment of immense pride for Government Engineering College, Vaishali (GEC Vaishali) as Ishan Raj, a student of Civil Engineering, achieved the distinction of securing 1st position at the state level in Civil Engineering with an outstanding CGPA of 9.20.

As per the official Topper-B (2022–23) list, Ishan Raj, Registration No. 23101135010, from Government Engineering College, Vaishali, secured the top position in Civil Engineering, bringing great honour to the institution.

In recognition of this remarkable academic achievement, Ishan Raj was felicitated by Hon’ble Minister, Department of Science, Technology and Technical Education (DSTTE), Government of Bihar, Smt. Sheela Kumari, in the presence of Shri Himanshu Sharma, Secretary, DSTTE, and other distinguished dignitaries.

Ishan’s achievement reflects his dedication, hard work and academic excellence. His success is a source of immense pride for his parents, faculty members, fellow students and the entire GEC Vaishali family.

Dr. Ashish Kumar Srivastava, Principal, Government Engineering College, Vaishali, congratulated Ishan on his outstanding accomplishment and appreciated his commitment towards academic excellence. He expressed hope that Ishan’s achievement would inspire other students of the institution to set higher goals and strive for excellence.

The entire GEC Vaishali family extends its heartfelt congratulations to Ishan Raj and wishes him continued success and greater achievements in his future academic and professional journey.

News Article "SIH 2026"
15/09/2026

News Article "SIH 2026"

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के अंतर्गत आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन 12 सितंबर ...
12/09/2026

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के अंतर्गत आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन 12 सितंबर 2026 को महाविद्यालय के सेमिनार हॉल (तृतीय तल) में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन SIH 2026 के संशोधित समस्या विवरण एवं निर्धारित थीम के अनुरूप किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने समन्वयकों एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन ज्ञान, नवाचार, रचनात्मकता एवं उत्कृष्टता का प्रतीक रहा।

अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हैकाथॉन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन की समस्याओं को समझकर उनके तकनीकी एवं व्यावहारिक समाधान विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच, टीम भावना, तकनीकी दक्षता, समस्या-समाधान क्षमता एवं नवाचार पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों के नवीन विचार समाज एवं राष्ट्र की आवश्यकताओं के अनुरूप उपयोगी समाधान में परिवर्तित हो सकते हैं।

SIH 2026 के अंतर्गत कुल 17 थीम एवं 226 समस्या विवरण उपलब्ध थे, जिनमें 172 सॉफ्टवेयर तथा 54 हार्डवेयर आधारित समस्या विवरण शामिल थे। विद्यार्थियों की टीमों ने अपने चयनित विषयों पर नवीन विचार एवं संभावित समाधान प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में तकनीकी प्रस्तुतियों एवं मूल्यांकन के लिए दो सत्रों का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा विद्यार्थियों के विचारों, तकनीकी दृष्टिकोण, नवाचार एवं समाधान की व्यवहारिकता का मूल्यांकन किया गया तथा टीमों को आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का समापन फीडबैक एवं समापन सत्र के साथ हुआ। इस आंतरिक हैकाथॉन ने विद्यार्थियों में नवाचार, सहयोग, रचनात्मकता, तकनीकी कौशल एवं समस्या-समाधान की भावना को प्रोत्साहित किया तथा उन्हें स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 के आगामी चरणों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Government Engineering College, Vaishali organized an Internal Hackathon under the Smart India Hackathon (SIH) 2026 on 12 September 2026 at the Seminar Hall (3rd Floor) of the college. The event was organized in accordance with the revised problem statements and designated themes of SIH 2026.

The programme commenced with the traditional ceremonial lamp lighting. Dr. Ashish Kumar Srivastava, Principal, GEC Vaishali, along with the coordinators and members of the jury, lighted the lamp and formally inaugurated the event. The ceremony symbolized the spirit of knowledge, innovation, creativity, and excellence.

In his address, Dr. Ashish Kumar Srivastava, Principal, GEC Vaishali, encouraged the students and emphasized that a hackathon is not merely a competition but an important opportunity to understand real-world challenges and develop innovative, practical, and technology-driven solutions. He motivated the students to focus on creative thinking, teamwork, technical proficiency, problem-solving skills, and innovation. He further highlighted that students’ innovative ideas can be transformed into meaningful solutions addressing the needs of society and the nation.

Under SIH 2026, a total of 17 themes and 226 problem statements were available, comprising 172 Software-based and 54 Hardware-based problem statements. Student teams presented their innovative ideas and proposed solutions based on their selected problem statements.

The event included two technical sessions for presentations and evaluation. The jury members assessed the teams on the basis of their ideas, technical approach, innovation, and feasibility of the proposed solutions, while also providing valuable suggestions and guidance for further improvement.

The programme concluded with a Feedback and Concluding Session. The Internal Hackathon successfully fostered a culture of innovation, collaboration, creativity, technical excellence, and problem-solving among the students and played an important role in preparing them for the upcoming stages of Smart India Hackathon 2026.

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में शिक...
05/09/2026

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान संस्थान के दो उत्कृष्ट शैक्षणिक सदस्यों को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री निशांत निलय को उनके उत्कृष्ट शिक्षण एवं शैक्षणिक योगदान के लिए ‘बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2026’ (Best Teacher Award 2026) से सम्मानित किया गया। वहीं, विज्ञान एवं मानविकी विभाग के डॉ. गणेश कुमार ठाकुर को गणित के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य एवं अकादमिक योगदान के लिए ‘रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026’ (Research Excellence Award 2026) प्रदान किया गया।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दोनों प्राध्यापकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

कड़े एवं पारदर्शी मूल्यांकन के आधार पर चयन

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, ‘बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2026’ के लिए शिक्षकों का चयन एक पारदर्शी एवं विस्तृत मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर किया गया। इस प्रक्रिया में विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक मानकों पर शिक्षकों के योगदान का आकलन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे—

* शिक्षण शैली एवं उत्कृष्टता (Instructional Elements & Teaching Excellence)
* शोध एवं विकास (Research & Development)
* प्रायोजित परियोजनाएं एवं परामर्श सेवाएं (Sponsored Projects & Consultancy)
* प्रशासनिक दायित्वों का प्रभावी निर्वहन (Administrative Responsibilities)
* FDP, सम्मेलनों एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों में सहभागिता (Participation in Courses/FDP/Conferences)

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय के सभी शिक्षक अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन कर रहे हैं और संस्थान के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि डॉ. गणेश कुमार ठाकुर के गणित के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट शोध कार्य ने संस्थान की अकादमिक प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ किया है, वहीं श्री निशांत निलय का उत्कृष्ट शिक्षण विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद दोनों प्राध्यापकों ने महाविद्यालय के नेतृत्व, सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षा, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते हुए भविष्य में भी संस्थान का नाम गौरवान्वित करने का संकल्प लिया।

शिक्षक दिवस का यह समारोह शिक्षकों के समर्पण, उत्कृष्टता एवं ज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सम्मानित करने के साथ-साथ संस्थान में अकादमिक उत्कृष्टता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाला एक प्रेरणादायी अवसर रहा।
Government Engineering College (GEC), Vaishali, under the Department of Science, Technology & Technical Education, Government of Bihar, celebrated Teachers’ Day with a special felicitation ceremony to recognize excellence in teaching and research.

On this auspicious occasion, two distinguished faculty members of the institute were honored with prestigious awards for the year 2026.

🏆 Best Teacher Award 2026 was conferred upon Mr. Nishant Nilay, Assistant Professor, Department of Civil Engineering, in recognition of his outstanding teaching and academic contribution.

🔬 Research Excellence Award 2026 was presented to Dr. Ganesh Kumar Thakur, Department of Science & Humanities, for his exceptional research work and contribution in the field of Mathematics.

The awards were presented by Dr. Ashish Kumar Srivastava, Principal, GEC Vaishali, who felicitated both faculty members with certificates of appreciation and mementos.

Transparent and Comprehensive Evaluation

The Best Teacher Award 2026 was selected through a transparent and comprehensive evaluation process based on multiple academic and administrative parameters, including:

• Instructional Elements & Teaching Excellence
• Research & Development
• Sponsored Projects & Consultancy
• Administrative Responsibilities
• Participation in Courses, FDPs & Conferences

Congratulating the awardees, Dr. Ashish Kumar Srivastava, Principal, GEC Vaishali, appreciated the dedication and contribution of all faculty members towards the academic and administrative development of the institute. He particularly acknowledged Dr. Ganesh Kumar Thakur’s outstanding research contributions in Mathematics and appreciated Mr. Nishant Nilay’s commitment to teaching excellence.

Expressing their gratitude, both awardees thanked the institute leadership, colleagues and students for their support and encouragement. They also reaffirmed their commitment to achieving greater milestones in education, research and innovation.

The Teachers’ Day celebration was a proud and inspiring occasion that recognized the dedication of educators and reinforced the institute’s commitment to academic excellence and continuous growth.

“शिक्षक ज्ञान का दीप जलाकर विद्यार्थियों के वर्तमान को प्रकाशित करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।”राजकीय...
05/09/2026

“शिक्षक ज्ञान का दीप जलाकर विद्यार्थियों के वर्तमान को प्रकाशित करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।”

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली परिवार की ओर से सभी सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी विभागों के शिक्षकों एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा हर्षोल्लास और उत्साह के साथ समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया गया।

समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशिष कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी विभागों के शिक्षकगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके समर्पण, मेहनत एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, सोच और भविष्य को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

समारोह ने महाविद्यालय के सभी विभागों के बीच एकता, सहयोग एवं आपसी सम्मान की भावना को और मजबूत किया। शिक्षकों ने भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह का वातावरण उत्साह, आत्मीयता और शिक्षक-शिष्य संबंधों की गरिमा से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम ने सभी शिक्षकों को अपने दायित्वों के प्रति और अधिक प्रेरित किया।
“Teachers light the lamp of knowledge, illuminate the present of their students, and lay the foundation for a bright and successful future.”

The Government Engineering College, Vaishali family extends heartfelt wishes to all the respected teachers on the occasion of Teachers’ Day. 🙏

Government Engineering College, Vaishali celebrated Teachers’ Day with great enthusiasm and joy, with the participation of faculty members from all departments and members of the college family. The occasion commemorated the birth anniversary of the great educationist and former President of India, Dr. Sarvepalli Radhakrishnan.

The celebration was graced by the esteemed presence of Prof. Ashish Kumar Srivastava, Principal, GEC Vaishali. Faculty members from all departments participated enthusiastically and extended warm Teachers’ Day wishes to one another.

On the occasion, the Principal conveyed his heartfelt wishes to all the teachers and appreciated their dedication, hard work, and valuable contribution towards the overall development of the students. He emphasized that teachers not only impart subject knowledge but also play a vital role in shaping students’ personalities, developing their thinking, and guiding them towards a bright future.

The celebration strengthened the spirit of unity, collaboration, and mutual respect among the faculty members of all departments. The teachers also reaffirmed their commitment to maintaining excellence in education and providing the best possible guidance and support to their students.

The celebration was filled with enthusiasm, warmth, and the spirit of respect for the noble teacher-student relationship. The event further inspired all the teachers to continue fulfilling their responsibilities with dedication and contribute meaningfully to the academic growth and overall development of the institution.

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (GEC), वैशाली के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशी...
03/09/2026

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (GEC), वैशाली के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को उनके अभिनव डिजाइन “IoT-Enabled Smart FSW Head for CNC Milling Machine” के लिए डिज़ाइन पेटेंट प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (DSTTE), बिहार सरकार द्वारा भी सराही एवं प्रचारित की गई है।

यह पेटेंटेड डिजाइन इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) तकनीक, फ्रिक्शन स्टिर वेल्डिंग (FSW) तथा CNC मशीनिंग के अभिनव समन्वय को प्रदर्शित करता है। यह उपलब्धि डॉ. श्रीवास्तव के इंजीनियरिंग अनुसंधान, तकनीकी नवाचार एवं शोध के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को दर्शाती है। उन्होंने IIT धनबाद से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में Ph.D. की है तथा उनका शोध कार्य फ्रिक्शन स्टिर प्रोसेसिंग, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, सरफेस कंपोजिट्स एवं संबंधित तकनीकी क्षेत्रों पर केंद्रित रहा है।

यह उपलब्धि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह संस्थान में अनुसंधान, नवाचार, तकनीकी विकास एवं बौद्धिक संपदा सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है। साथ ही, यह उपलब्धि महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक प्रेरणास्रोत है, जो उन्हें नए विचारों पर कार्य करने तथा शोध के परिणामों को व्यावहारिक एवं उपयोगी तकनीकी समाधानों में परिवर्तित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

महाविद्यालय प्रशासन की ओर से डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। उनके इस योगदान से संस्थान में अनुसंधान एवं नवाचार के पारिस्थितिकी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। उनकी यह सफलता विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शोध-आधारित परियोजनाओं, नवीन तकनीकों एवं रचनात्मक अनुसंधान के लिए प्रेरित करेगी तथा राष्ट्र के तकनीकी विकास में योगदान देने की दिशा में उत्साह प्रदान करेगी।

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली परिवार डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है तथा उनके निरंतर शोध, नवाचार एवं शैक्षणिक नेतृत्व में सफलता की कामना करता है।

It is a matter of immense pride and pleasure for Government Engineering College (GEC), Vaishali that Dr. Ashish Kumar Srivastava, Principal, GEC Vaishali, has been granted a design patent for his innovative design titled “IoT-Enabled Smart FSW Head for CNC Milling Machine.” The achievement has also been highlighted by the Department of Science, Technology and Technical Education (DSTTE), Government of Bihar.

The patented design represents an innovative integration of Internet of Things (IoT) technology with Friction Stir Welding (FSW) and CNC machining, reflecting Dr. Srivastava’s continued contribution to engineering research and innovation. His academic profile shows a Ph.D. in Mechanical Engineering from IIT Dhanbad and research work in friction stir processing, additive manufacturing, surface composites and related areas.

The achievement is particularly significant for GEC Vaishali as it demonstrates the institution’s growing emphasis on research, innovation, technology development and intellectual property creation. It also provides an inspiring example for students and faculty members to pursue innovative ideas and convert research outcomes into practical technological solutions.

The college administration congratulates Dr. Ashish Kumar Srivastava on this notable achievement and appreciates his contribution towards strengthening the research and innovation ecosystem of the institution. His accomplishment is expected to motivate students and faculty to undertake more research-oriented projects, develop innovative technologies and contribute towards the technological advancement of the nation.

Government Engineering College, Vaishali extends its heartfelt congratulations to Dr. Ashish Kumar Srivastava and wishes him continued success in research, innovation and academic leadership.

Address

Shyampur Urf Mansurpur, Chaksikandar, Bidupur
Vaishali
844115

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government Engineering College , Vaishali posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Government Engineering College , Vaishali:

Shortcuts

Share