11/02/2024
जनसम्पर्क अधिकारी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
आज दिनाक 08/02/2024 को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के इतिहास विभाग में iHUB DivyaSampark आई आई टी रुड़की और DST भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तकनीकी कौशल कार्यक्रम के अन्तर्गत आठवें दिन का सेशन विश्विद्यालय के कंप्यूटर सेंटर और शिक्षा शास्त्र संकाय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आई आई टी BHU के Ankit Kumar, सचिन कुमार, वेदान्त कौशिक and other mentors ने data science तकनीक की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत आज दिनांक 08/02/024 तक python, मशीन लर्निंग तथा data science की क्लास समाप्त हो गई । इसके आगे शनिवार को वेब डेवलपमेंट की शुरू होगी।इन तकनीकों के बारे में विस्तार से बताते हुए इन्होंने बताया की आने वाले समय में इनकी उपयोगिता बहुत ज़्यादा होगी और इनकी जानकारी आवश्यक हो जाएगी।इस सम्बन्ध में विभागाध्यक्ष प्रो.जया कुमारी आर्यन ने विभिन्न कॉलेज के तथा विश्वविद्यालय के कई स्टूडेंट्स के साथ संवाद किया और इस प्रोग्राम के संबंध में उनका फीड बैक लिया जिससे यह पता चला की स्टूडेंट्स इस प्रोग्राम से बहुत उत्साहित है और उनका कहना था की ऐसे प्रोग्राम होते रहना चाहिए जिससे की तकनीकी कौशल का विकास होगा।इस अवसर पर विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. जया कुमारी आर्यन, प्रो.आनन्द शंकर चौधरी , डा. रविंद्र गौतम, डा.अंजना वर्मा, डा. अलका पाण्डेय , डा. अनिरुद्ध कुमार तिवारी, डा. अंजू सिंह, डा.मनोज कुमार सिंह, डा. वीरेंद्र कुमार, डा. गोपाल यादव, डा.शैलेश तथा डा.प्रिया श्रीवास्तव उपस्थित थे।इस कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति के 2000 छात्रों को ट्रेनिंग दी जा रही है ।