29/07/2022
● With an objective to connect to its massive alumni base for growth and development of , has launched a new alumni portal. Vice-Chancellor Prof. Sudhir Kumar Jain inaugurated the portal www.alumni.bhu.ac.in which went LIVE from 28.07.2022. The new portal has been designed keeping in mind the diversity and vastness of the alumni base of Banaras Hindu University. The new portal will help the university better organize, manage and maintain relations with its alumni. It will also help alumni to connect with each other on the basis of their batches, hobbies, cities and locations and common interests. Vice-Chancellor Prof. Sudhir Kumar Jain has put a greater focus on alumni outreach and this new portal is reflective of BHU’s reinvigorated efforts to better connect and collaborate with its alumni.
____________________________
● काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विकास में योगदान के लिए पुराछात्रों से बेहतर व प्रभावी ढंग से सम्पर्क व संवाद में बने रहने के लिए विश्वविद्यालय ने अपने नये पुराछात्र पोर्टल की शुरुआत की है। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने नए पुराछात्र पोर्टल www.alumni.bhu.ac.in का शुभारंभ किया जिसके साथ यह पोर्टल लाइव हो गया है। पुराछात्रों के मामले में बीएचयू अत्यंत विशिष्ट स्थान रखता है। देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पुराछात्रों की तादाद लाखों में है। नए पोर्टल को पुराछात्रों की इस विशाल संख्या और विविधता को केन्द्र में रखकर तैयार किया गया है। यह पोर्टल पुराछात्रों को अपने सहपाठियों, शहरों व अन्य साझा रुचियों के आधार पर आपस में जुड़ने में भी सहूलियत देगा। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने पुराछात्रों ने निरंतर जुड़े रहने पर विशेष ज़ोर दिया है। यह नया पोर्टल अपने पुराछात्रों के साथ जुड़ने व सहयोग बढ़ाने के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के इन्हीं प्रयासों को परिलक्षित करता है।
| Banaras Hindu University - Varanasi | Banaras Hindu University Alumni Cell
University Grants commission | Ministry of Education | Dharmendra Pradhan | Narendra Modi