Department of Political Science, MGKVP

Department of Political Science, MGKVP Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Department of Political Science, MGKVP, College & University, Varanasi.

राजनीति विज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय आतंमनि...
08/10/2024

राजनीति विज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय आतंमनिर्भर भारत था

शिक्षक दिवस - 2024
05/09/2024

शिक्षक दिवस - 2024


आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!जय हिंद!
26/01/2024

आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

जय हिंद!

Fresher's Party - 2024Organised byRajvidya ForumDepartment of Political ScienceMahatma Gandhi Kashi Vidyapith
13/01/2024

Fresher's Party - 2024
Organised by
Rajvidya Forum
Department of Political Science
Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith

राजनीति विज्ञान विभाग में परिचय का किया गया आयोजन13 जनवरी 2024।राजनीति विज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराण...
13/01/2024

राजनीति विज्ञान विभाग में परिचय का किया गया आयोजन
13 जनवरी 2024।
राजनीति विज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में #राजविद्या_फोरम के तहत परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के छात्रों द्वारा परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए दिनांक 13 जनवरी 2024 को फ्रेशर पार्टी *परिचय* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विभागाध्यक्ष प्रो0 सूर्यभान प्रसाद एवं विभाग के शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। फ्रेशर पार्टी के आरम्भ में परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की छात्रा स्नेहा पाठक द्वारा गणेश वंदन के ऊपर नृृत्य प्रस्तुतीकरण किया गया। परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षकों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।
फ्रेशर पार्टी के लिए परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के बीच से मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित हुई साथ ही उनके द्वारा सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस फ्रेशर पार्टी में मिस्टर फ्रेशर अर्जुन कुमार पटेल एवं मिस फ्रेशर रक्षिका जायसवाल को चुना गया। साथ ही पूरे कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतीकरण के लिए मेहताब अली को बेस्ट परफार्मर का भी पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के छात्रा कोमल सेठ, स्वाति राय, स्नेहा पाठक, प्रिया गौतम, रोशनी सिंह, कविता कुमारी तथा छात्र अंबरीश अग्रहरी, केतन चौरसिया, जितेंद्र यादव, दिग्विजय यादव, रितेश यादव, अमित यादव, अमान अख्तर, अमन यादव, स्वप्निल सोनकर, श्रेयांश चौरसिया, अर्जुन केशरी आदि के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो0 मोहम्मद आरिफ, डॉ0 रेशम लाल, डॉ0 रवि प्रकाश सिंह, डॉ0 विजय कुमार, डॉ0 पीयूष मणि त्रिपाठी, डॉ0 जयदेव पाण्डेय, डॉ0 ज्योति सिंह, साथ-साथ परास्नातक तृतीय एवं प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

प्रो0(सूर्यभान प्रसाद)
विभागाध्यक्ष

सत्र 2023-24 के स्नातक पंचम सेमेस्टर (राजनीति विज्ञान) के अंतर्गत Project Work - 1 की प्रोजेक्ट रिपोर्ट दिनांक 16 जनवरी ...
25/12/2023

सत्र 2023-24 के स्नातक पंचम सेमेस्टर (राजनीति विज्ञान) के अंतर्गत Project Work - 1 की प्रोजेक्ट रिपोर्ट दिनांक 16 जनवरी 2024 तक जमा किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक-सूचना।

सत्र 2023-24 के एम०ए० (राजनीति विज्ञान) प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षा के अंतर्गत असाइनमेंट दिनांक 16 जनवर...
25/12/2023

सत्र 2023-24 के एम०ए० (राजनीति विज्ञान) प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षा के अंतर्गत असाइनमेंट दिनांक 16 जनवरी 2024 तक जमा किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक-सूचना।

राजनीति विज्ञान विभाग में हुआ Induction Programme (दीक्षाआरंभ) का आयोजन कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यभान प्रसाद...
20/12/2023

राजनीति विज्ञान विभाग में हुआ Induction Programme (दीक्षाआरंभ) का आयोजन कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यभान प्रसाद, कार्यक्रम संयोजक डॉ. रेशम लाल,कार्यक्रम सचिव डॉ. रवि प्रकाश सिंह, कार्यक्रम संयुक्त सचिव डॉ. पीयूष मणि त्रिपाठी थे।

राजनीति विज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा दिनांक 20 दिसंबर 2023 को Induction Programme (दीक्षा...
20/12/2023

राजनीति विज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा दिनांक 20 दिसंबर 2023 को Induction Programme (दीक्षाआरंभ) का आयोजन समाज विज्ञान संकाय के स्मार्ट कक्ष (कक्ष संख्या 10) में किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यभान प्रसाद ने विभागीय उपलब्धियों का उल्लेख करने के साथ साथ विभाग के लक्ष्य एवं उद्देश्यों को बताया। प्रो. मोहम्मद आरिफ द्वारा छात्रों को फीडबैक तथा नैक से सम्बन्धित जानकारी प्रदान किया गया । कार्यक्रम संयोजक डॉ. रेशम लाल ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दिया । कार्यक्रम के संयुक्त सचिव डॉ. पीयूष मणि त्रिपाठी ने विभागीय समितियों तथा मेंटर- मेंटी के बारे में बताया। विभाग के आगामी योजना एवं कार्यक्रम के बारे में डॉ. जयदेव पाण्डेय ने बताया। डॉ. मिथिलेश कुमार गौतम ने विभागीय पुरातन छात्र समिति तथा विभागीय पुस्तकालय के बारे में जानकारी डॉ. ज्योति सिंह ने प्रदान किया। छात्रों के फोरम राजविद्या मंच के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दिया गया तथा सत्र 2023 - 2024 के प्रभारी डॉ. रवि प्रकाश सिंह तथा सह प्रभारी डॉ. जयदेव पाण्डेय को बनाया गया। संचालन कार्यक्रम सचिव डॉ. रवि प्रकाश सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विजय कुमार ने किया।
कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकों ने अपनी भागीदारी करते हुए कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न किया तथा परस्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।

Heartily congratulations to all of you. Specially Ms.    . You guys made us proud. We pray to god for your bright future...
10/12/2023

Heartily congratulations to all of you. Specially Ms. . You guys made us proud. We pray to god for your bright future.
.

Address

Varanasi
221001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Political Science, MGKVP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share