Maharaj Balwant Singh P.G. College Gangapur Varanasi

Maharaj Balwant Singh P.G. College Gangapur Varanasi Academic Institution having U.G., P. G. and Research centre in faculties of Humanities, Social Sciences, Science and Law

15/08/2026
12/08/2026

12.08.2026
Valedictory session of 6 days workshop on A.I., Department of B.C.A.

07/08/2026

B.A. 2nd semester Physical Education practical exam conducted today 07.08.2026.
Prof. Ashish Singh, Central University of South Bihar, Gaya as external Examiner
Sri Angad Prasad Yadav as internal examiner

06.08.2026 Faculty of ScienceOne week IBM training program inagurated today
06/08/2026

06.08.2026 Faculty of Science
One week IBM training program inagurated today

भारत सरकार के “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम02.08.2026ग...
02/08/2026

भारत सरकार के “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
02.08.2026
गंगापुर, वाराणसी। महाराज बलवन्त सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगापुर, वाराणसी में भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने ऑनलाइन प्रसारित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का सामूहिक रूप से अवलोकन किया। इसके उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सभी उपस्थित जनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशामुक्ति जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. आलोक कुमार कश्यप, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री, डॉ. नीलम सिंह एवं डॉ. अखिलानंद सिंह, अंगद प्रसाद यादव सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पित जीवन जीने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

16.07.2026https://youtu.be/bOMWKHQnBQY?feature=sharedकाशी नरेश महाराज डॉ0 अनंत नारायण सिंह दोनों युवराज के साथ राजा ताला...
16/07/2026

16.07.2026

https://youtu.be/bOMWKHQnBQY?feature=shared

काशी नरेश महाराज डॉ0 अनंत नारायण सिंह दोनों युवराज के साथ राजा तालाब की ऐतिहासिक रथ यात्रा मेला का शुभारंभ किया, राजा तालाब, वाराणसी ।
काशी की सैकड़ों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक एवं धार्मिक परंपरा राजातालाब रथ यात्रा मेला का शुभारंभ आज काशी नरेश महाराज डॉ0 अनंत नारायण सिंह ने पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार किया इस अवसर पर उनके दोनों सुपुत्र कुंवर अनिरुद्ध नारायण सिंह एवं कुंवर प्रद्युम्न नारायण सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे ।
यह अवसर ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा क्योंकि प्रथम बार काशी राज के इतिहास में ऐसा हुआ कि वर्तमान काशी नरेश अपने दोनों युवराजों के साथ राजा तालाब की ऐतिहासिक रथ यात्रा मेला में सम्मिलित हुए। इसे राज्य परंपरा की निरंतरता एवं भावी पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण रहा।
महाराज के आगमन पर क्षेत्र वासियों ने "हर-हर महादेव" के उद्घोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया । उन्होंने क्षेत्र के परंपरागत रईसानों एवं गणमान्य नागरिकों से राज दरबार में भेंट कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि इन रईसान परिवारों का काशी राज से तीन पीढियों से अधिक पुराना संबंध है तथा वे वर्तमान महाराज, उनके पूज्य पिताश्री एवं पूर्वजों के समय से रथ यात्रा की परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं । डीह गंजारी, कुरौना, मोतीकोट,खोचवां, जख्खिनी, नरसडड़ा, वीरभानपुर, दिनदासपुर एवं जलालपुर के प्रतिष्ठित परिवार इस गौरवशाली परंपरा के प्रमुख उपस्थित रहे हैं।
तत्पश्चात महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य ठाकुर जी के रथ को खींचकर रथ यात्रा मेला का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद वे परंपरानुसार हाथी पर सवार होकर अपने दोनों युवराज के साथ राजा तालाब से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर भैरव तलब तक की शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का विशाल जनसमूह "हर हर महादेव" के उद्घोष के साथ महाराज एवं युवराज द्वय का स्वागत करता रहा। श्रद्धा, आस्था एवं राज परंपरा के अद्भुत संगम के मध्य यह ऐतिहासिक रथ यात्रा मेला अत्यंत गरिमापुर एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सत्रारंभ पर शिक्षकों के साथ संवाद
14/07/2026

सत्रारंभ पर शिक्षकों के साथ संवाद

महाविद्यालय के इतिहास विभाग के शोध छात्र करवीर सिंह की पीएच.डी. मौखिक परीक्षा आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को महात्मा गांधी क...
13/07/2026

महाविद्यालय के इतिहास विभाग के शोध छात्र करवीर सिंह की पीएच.डी. मौखिक परीक्षा आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के इतिहास विभाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. डीएवी कॉलेज कानपुर के विभागाध्यक्ष इतिहास प्रोफेसर आदेश गुप्ता वाह्य विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे. इस अवसर पर प्रोफेसर आनंद शंकर चौधरी विभागाध्यक्ष इतिहास महात्मा गांधी, काशी विद्यापीठ, प्रोफेसर जया कुमारी आर्यन तथा विभाग के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।
करवीर सिंह JRF-ICHR द्वारा अपना शोधकार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह के शोध निदेशन में पूरा किया गया। जिसका शीर्षक Origin and development of Colonial education in Benaras district: A historical study है।

Address

M. B. S. P G. College Gangapur
Varanasi
221302

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maharaj Balwant Singh P.G. College Gangapur Varanasi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Maharaj Balwant Singh P.G. College Gangapur Varanasi:

Shortcuts

Share