Sportsbhu

Directions Website Contact the university

Sportsbhu BHU Sports Board is working continuously to develop sports environment in the campus.❤️

*इंटर-फैकल्टी वॉलीबॉल प्रतियोगिता: रोमांचक मुकाबलों के बीच कला संकाय, आरजीएससी, कॉमर्स और कृषि विज्ञान संस्थान का सेमीफा...
23/09/2026

*इंटर-फैकल्टी वॉलीबॉल प्रतियोगिता: रोमांचक मुकाबलों के बीच कला संकाय, आरजीएससी, कॉमर्स और कृषि विज्ञान संस्थान का सेमीफाइनल में प्रवेश*

वाराणसी। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में* आयोजित प्रतिष्ठित 'इंटर-फैकल्टी वॉलीबॉल प्रतियोगिता' के दूसरे दिन संकायों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज मुख्य अतिथि प्रोफेसर विक्रम सिंह (विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए खेल भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्षा प्रो. अर्चना सिंह और महासचिव प्रो. ए.के. नेमा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य के मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. रोबिन कुमार सिंह ने बताया कि आज के सत्र में कुल चार क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी कुशलता और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया।

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के परिणाम:
प्रथम क्वार्टर फाइनल:
कला संकाय (फैक्लटी ऑफ आर्ट्स) और डीएवी कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें कला संकाय ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में 25-13 और 25-15 से जीत दर्ज की।

द्वितीय क्वार्टर फाइनल: सोशल साइंस और कॉमर्स के बीच हुआ, जिसमें कॉमर्स की टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए सामाजिक विज्ञान को 25-18 और 25-19 से शिकस्त दी।

तृतीय क्वार्टर फाइनल: आरजीएससी (राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बरकच्छा) और एसवीडीवी के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में आरजीएससी ने एसवीडीवी को 25-18, 15-25 और 25-14 से पराजित किया।

चतुर्थ क्वार्टर फाइनल:
विज्ञान संस्थान (इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस) और कृषि विज्ञान संस्थान (इन्स्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज) के बीच हुआ। कृषि विज्ञान की टीम ने तीन सेटों तक चले बेहद रोमांचक मैच में 25-19, 24-26 और 20-25 से जीत हासिल की।

सेमीफाइनल का रोमांच:
क्वार्टर फाइनल के तुरंत बाद सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत हुई। पहला सेमीफाइनल मुकाबला कला संकाय और आरजीएससी के बीच खेला गया। इस हाई-वोल्टेज मैच में कला संकाय ने अपने आक्रामक खेल के बदौलत सीधे दो सेटों में 25-19 और 25-12 से विजय प्राप्त कर फाइनल का टिकट पक्का किया।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:

मैचों के दौरान खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए प्रो. निर्मला होरो, प्रो. मीनू लकड़ा, डॉ. निखिल सिंह, डॉ. सुधीर, और डॉ. किरण आर्या (बरकच्छा) सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

सफल आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान:

प्रतियोगिता को सुचारू और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में परिषद की सचिव डॉ. कविता वर्मा, उप-निदेशक डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, डॉ. प्रदीप खालको, सहायक निदेशक डॉ. हरिराम यादव, डॉ. प्रियंका यादव और डॉ. वैभव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं एसआरके से दिलीप और आदर्श का सहयोग सराहनीय रहा।

निर्णायक मंडल और प्रबंधकीय टीम:

मैचों के निष्पक्ष संचालन के लिए रेफरी मंडल में आशीष तिवारी, शिव शंकर यादव, नितेश यादव, आनंद शुक्ला, प्रिय रंजन सिंह और राहुल यादव 'बाबा' शामिल रहे। इसके साथ ही क्रीड़ा परिषद के कर्मचारी दल—राजेश, प्रहलाद, विजय शर्मा, राजकुमार, उमा शंकर, विजय बहादुर, मुन्ना, राजेन्द्र, शीतला, राजेश एवं नरेश ने कुशल प्रबंधकीय व्यवस्था संभाली।

22/09/2026

BHU INTER FACULTY AQUATICS MEN & WOMEN CHAMPIONSHIP 2026

22/09/2026
उत्कृष्ट तैराक का खिताब रामाशीष यादव और वंदना साहनी के नामअंतर संकाय तैराकी चैंपियनशिप – पुरुष एवं महिला 2026-27 का भव्य...
22/09/2026

उत्कृष्ट तैराक का खिताब रामाशीष यादव और वंदना साहनी के नाम

अंतर संकाय तैराकी चैंपियनशिप – पुरुष एवं महिला 2026-27 का भव्य समापन

वाराणसी, 22 सितंबर 2026। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर संकाय तैराकी चैंपियनशिप – पुरुष एवं महिला 2026-27 का दो दिवसीय आयोजन आज 22 सितंबर को विश्वविद्यालय के तरणताल परिसर में उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 21 एवं 22 सितंबर 2026 को किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं संबंधित इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरुष वर्ग में कला संकाय के रामाशीष यादव तथा महिला वर्ग में कला संकाय की वंदना साहनी को उत्कृष्ट तैराक के खिताब से सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. शिखा सचान, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, आईएमएस, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेलों में सक्रिय सहभागिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से स्वयं स्वस्थ रहने के साथ-साथ समाज में स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

परिषद के महासचिव प्रो. ए. के. नेमा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, सहयोग, आपसी सौहार्द, भाईचारा और टीम भावना भी विकसित होती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता की आयोजन सचिव (महिला वर्ग) डॉ. प्रियंका यादव ने प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं स्वरूप की जानकारी देते हुए कहा कि तैराकी विश्वविद्यालय की प्रमुख खेल गतिविधियों में से एक है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी तैराकी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और शारीरिक सक्रियता के प्रति प्रेरित करना है।

इस वर्ष की प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के लगभग 13 संकायों एवं संबंधित इकाइयों से करीब 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी और विश्वविद्यालय समुदाय के सहयोग से पूरा आयोजन जीवंत एवं उत्साहपूर्ण रहा।

प्रतियोगिता के दूसरे दिवस के प्रमुख परिणाम

🏊‍♂️ पुरुष वर्ग

400 मीटर फ्रीस्टाइल (फाइनल)
🥇 प्रथम – रामाशीष यादव, कला संकाय
🥈 द्वितीय – क्रिदय भट्ट, विज्ञान संकाय
🥉 तृतीय – नीरज पटेल, विज्ञान संकाय

50 मीटर बटरफ्लाई (फाइनल)
🥇 प्रथम – तनमय शर्मा, कृषि संस्थान
🥈 द्वितीय – मोहित कुमार निषाद, कला संकाय
🥉 तृतीय – शाश्वत कुमार, विज्ञान संकाय

50 मीटर बैकस्ट्रोक (फाइनल)
🥇 प्रथम – तनमय शर्मा, कृषि संस्थान
🥈 द्वितीय – मोहित कुमार निषाद, कला संकाय
🥉 तृतीय – शाश्वत कुमार, विज्ञान संकाय

200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (फाइनल)
🥇 प्रथम – रामाशीष यादव, कला संकाय
🥈 द्वितीय – प्रज्ज्वल, कला संकाय
🥉 तृतीय – प्रथम, कला संकाय

🏊‍♀️ महिला वर्ग

50 मीटर बटरफ्लाई (फाइनल)
🥇 प्रथम – वंदना साहनी, कला संकाय
🥈 द्वितीय – दीपाली शर्मा, IMS
🥉 तृतीय – शिवांगी कुमारी, IMS

50 मीटर बैकस्ट्रोक (फाइनल)
🥇 प्रथम – वंदना साहनी, कला संकाय
🥈 द्वितीय – भावना मालवीय, कला संकाय
🥉 तृतीय – चांदनी कुमारी, विज्ञान संकाय

कला संकाय ने हासिल किया टीम चैंपियनशिप का गौरव

प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कला संकाय ने सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। खिलाड़ियों के सामूहिक प्रदर्शन और पदक उपलब्धियों ने कला संकाय को प्रतियोगिता में अग्रणी स्थान दिलाया।

आयोजन में सहयोग

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में तैराकी अध्यक्ष (पुरुष वर्ग) प्रो. गोपाल कृष्ण शर्मा, महिला वर्ग से डॉ. दीपक डोगरा, डॉ. कविता वर्मा, उप-निदेशक डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. धीरेंद्र तिवारी, डॉ. प्रदीप खालको, सहायक निदेशक डॉ. हरिराम यादव, डॉ. रॉबिन कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद यादव एवं डॉ. वैभव राय का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

समापन समारोह का मंच संचालन डॉ. प्रमोद यादव, सहायक निदेशक द्वारा किया गया।

इसके अतिरिक्त विज्ञान संस्थान से खेल सचिव एवं डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. निर्मला होरो, डी.ए.वी. से प्रो. मीनू लकड़ा तथा विश्वविद्यालय तरणताल से जुड़े श्री ललित यादव, श्री गोकुल साहनी, श्री सुचंद्र भट्टाचार्य, श्री विश्वेश्वर द्विवेदी, श्री चंद्रनाथ मित्रा, श्री संजय तलपत्रा, श्री शिवांश गुप्ता, श्री गौरी शंकर, श्री अजय सिंह, श्री अजय यादव, श्री मणि शंकर, श्री अशोक कुमार, श्री सिनोद कुमार, श्री राहुल पटेल एवं श्री नसीम ने प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया।

सुश्री अंजली कुशवाहा तथा विश्वविद्यालय की तैराकी टीम के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता के संचालन, तकनीकी व्यवस्थाओं एवं अन्य आयोजन संबंधी कार्यों में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

दो दिवसीय अंतर संकाय तैराकी चैंपियनशिप ने विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने तथा प्रतिस्पर्धात्मक मंच पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से विश्वविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन, खेल भावना और टीम भावना को बढ़ावा मिला।

कार्यक्रम के अंत में पुरुष वर्ग की आयोजन सचिव डॉ. कविता वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं पदक प्रदान किए गए और प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ।

22/09/2026

Inter Faculty Volleyball Tournament
Quarter final
Agriculture vs commerce

22/09/2026

Inter Faculty Volleyball Tournament
Quarter final
Science vs Agriculture

22/09/2026

Inter Faculty Volleyball Tournament
Quarter final
Social Science vs Commerce

Address

Varanasi
221005

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sportsbhu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Sportsbhu:

Shortcuts

Share