Apex College of Nursing,Varanasi, Uttar Pradesh

Apex College of Nursing,Varanasi, Uttar Pradesh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Apex College of Nursing,Varanasi, Uttar Pradesh, College & University, BLW-Hydel Road, Varanasi.

​🏥 Build Your Nursing Career at Apex, Varanasi!
✨ Admissions Open 2026-27!
✅ Recognized by INC & UPSMF | Affiliated to ABVMU
🏥 Training at 300-Bedded Apex Super Speciality Hospital
🌍 B.Sc | P.B.B.Sc | M.Sc | GNM | ANM
💼 Clinical Exposure & Placements

20/08/2026
🐍🌿 नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌿🐍नाग पंचमी के पावन पर्व पर भगवान नाग देवता की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि क...
17/08/2026

🐍🌿 नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌿🐍

नाग पंचमी के पावन पर्व पर भगवान नाग देवता की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें। 🙏

यह पावन पर्व हमें प्रकृति, जीव-जंतुओं और पर्यावरण के प्रति सम्मान एवं संरक्षण का संदेश देता है।

🙏 नाग देवता की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे।

🌸 आप सभी को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌸

Strategic mind, winning moves! ♟️✨​Huge congratulations to Divyansh Singh (B.Sc Nursing, 5th Semester) for securing the ...
16/08/2026

Strategic mind, winning moves! ♟️✨

​Huge congratulations to Divyansh Singh (B.Sc Nursing, 5th Semester) for securing the 3rd Position at the State Level Chess Competition organized by Pushpanjali College of Nursing, Agra! 🥉🏆

​Winning 3 intense matches with outstanding strategy, skill, and determination, Divyansh has made Apex College of Nursing, Varanasi immensely proud. 🌟

​A moment of pride for us, and a step towards even greater victories! 💥



“विकसित भारत @2047 के लिए युवा शक्ति” 🇮🇳✨​एपेक्स सुपर स्पेश्येलिटी हॉस्पिटल एवं उच्च चिकित्सीय शिक्षण संस्थान (नर्सिंग, ...
15/08/2026

“विकसित भारत @2047 के लिए युवा शक्ति” 🇮🇳✨

​एपेक्स सुपर स्पेश्येलिटी हॉस्पिटल एवं उच्च चिकित्सीय शिक्षण संस्थान (नर्सिंग, फिजियोथेरेपी व पैरामेडिकल), वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में 80वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण देशभक्ति, उत्साह एवं संकल्प के साथ मनाया गया।

​एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह, निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल एवं डॉ. अंकिता पटेल के सह-संरक्षण में आयोजित इस समारोह में:

​🔹 मुख्य अतिथि: श्री प्रवीण प्रकाश जी (पूर्व आईएएस, प्रमुख सचिव, आन्ध्र प्रदेश सरकार)

🔹 विशिष्ट अतिथि: श्री अशोक पांडेय जी (सहायक निदेशक, आकाशवाणी वाराणसी) एवं श्री सौरभ जी (सह भाग कार्यवाह, RSS काशी प्रांत)

​मुख्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों के प्राचार्य, शिक्षक (Faculties), कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

​🎭 विशेष आकर्षण:

फिजियोथेरेपी के छात्र-छात्राओं द्वारा “कैंसर मुक्त भारत” के संकल्प को समर्पित एक प्रभावी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें सर्वाइकल कैंसर से बचाव, समय पर स्क्रीनिंग एवं HPV वैक्सीनेशन के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।

​अतिथियों एवं चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने युवाओं को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और सेवा भाव के साथ विकसित भारत 2047 के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

​राष्ट्र प्रथम • सेवा सर्वोपरि • युवा शक्ति से विकसित भारत @2047 🇮🇳

​📍 एपेक्स सुपर स्पेश्येलिटी हॉस्पिटल एंड पीजीआई, वाराणसी

📞 संपर्क (Contact): 9415201204, 8004925962

स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, हमारी ज़िम्मेदारी भी है! 🇮🇳​आइए, इस 15 अगस्त पर एकजुट होकर एक स्वस्थ और बेहतर कल का न...
15/08/2026

स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, हमारी ज़िम्मेदारी भी है! 🇮🇳

​आइए, इस 15 अगस्त पर एकजुट होकर एक स्वस्थ और बेहतर कल का निर्माण करें।

​80वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🧡🤍💚

- एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वाराणसी

​ #15अगस्त #स्वतंत्रतादिवस #एपेक्सनर्सिंग
#वाराणसी #जयहिंद

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम अपने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलक...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम अपने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।
हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए, देश की सेवा और मानवता की भलाई के लिए अपना योगदान दें।

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! ❤️🤍💚

Celebrating the spirit of freedom and unity! 🇮🇳​Apex Hospital Premises cordially invites everyone to join us for the 80t...
14/08/2026

Celebrating the spirit of freedom and unity! 🇮🇳

​Apex Hospital Premises cordially invites everyone to join us for the 80th Independence Day Celebration Programme on August 15, 2026.

​Let’s honor our nation’s journey toward Viksit Bharat @2047 together with inspiring addresses and cultural performances by our talented Nursing, Physiotherapy, and Paramedical students!

​📍 Venue: Apex Hospital Premises

⏰ Time: 8:00 AM onwards

🏥 एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी द्वारा जरूरतमंद मरीजों के लिए एक विशेष निःशुल्क स्पाइन सर्जरी अभियान शुरू कि...
14/08/2026

🏥 एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी द्वारा जरूरतमंद मरीजों के लिए एक विशेष निःशुल्क स्पाइन सर्जरी अभियान शुरू किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत 26 जरूरतमंद मरीजों का चयन किया जाएगा और चयनित मरीजों की स्पाइन सर्जरी एवं इलाज का पूरा खर्च अस्पताल द्वारा वहन किया जाएगा।
✅ 26 जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ
✅ स्पाइन सर्जरी एवं उपचार का खर्च अस्पताल वहन करेगा
✅ शिविर के माध्यम से किया जाएगा मरीजों का चयन
✅ मरीजों का चयन चिकित्सकीय मानकों एवं सामाजिक आवश्यकता के आधार पर डॉक्टरों के पैनल द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।
👨‍⚕️ स्पाइन सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
📞 पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
हेल्पलाइन: 9119601990
समन्वयक संजीव शर्मा: 9628614614
📍 Apex Super Speciality Hospital, Varanasi
🙏 आपके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति है जो रीढ़ की गंभीर समस्या से परेशान है और आर्थिक कारणों से उचित इलाज या सर्जरी नहीं करा पा रहा है, तो कृपया यह जानकारी उस तक जरूर पहुँचाएँ।
इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें। हो सकता है आपका एक शेयर किसी जरूरतमंद मरीज को सही समय पर इलाज दिला दे। ❤️
#स्वास्थ्य_सेवा #वाराणसी

*विश्व अंगदान दिवस पर एपेक्स पैरामेडिकल के 110 छात्रों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, तिरंगा यात्रा निकालकर हुआ कॉलेज के 8वे...
14/08/2026

*विश्व अंगदान दिवस पर एपेक्स पैरामेडिकल के 110 छात्रों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, तिरंगा यात्रा निकालकर हुआ कॉलेज के 8वें रक्तदान शिविर का समापन*

✨वाराणसी। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स हॉस्पिटल कंपोनेंट ब्लड सेंटर के तत्वावधान में एपेक्स पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में 8वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डिप्लोमा छात्र-छात्राओं, फैकल्टी एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 110 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संकल्प लिया।

✨शिविर का शुभारंभ एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह, निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल एवं डॉ. अंकिता पटेल, ब्लड सेंटर इंचार्ज डॉ. संदीप नौटियाल, ऑर्थो सर्जन डॉ. अमित झा, प्रिंसिपल डॉ. अवनीश सिंह सहित संस्थान के चिकित्सकों, संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में मुख्य अतिथि लेडीज सर्कल की प्रेसीडेंट तनुश्री अग्रवाल और राउंड टेबल के प्रेसीडेंट ऋषि अग्रवाल ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

✨इस अवसर पर एपेक्स की किडनी ट्रांसप्लांट फिजीशियन एवं नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. निवेदिता पंडित ने रक्तदाताओं और वॉलंटियर्स को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अंगदान के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान और अंगदान दोनों ही मानव जीवन को बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान हैं।

✨शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव गोस्वामी, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुनील शर्मा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरी सहित अन्य चिकित्सकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान के प्रति छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

✨एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने के साथ-साथ मानवीय संवेदना और देशभक्ति की सच्ची मिसाल है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का बेहतर माध्यम है।

✨रक्तदान शिविर का संचालन प्रबंधक राहुल राय के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अनुभवी टेक्नीशियनों ओंकार सिंह, उमेश, आशीष, विवेक, शीतल, मंगल एवं विष्णु का विशेष सहयोग रहा।

✨शिविर के समापन पर छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा के माध्यम से रक्तदान, अंगदान और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया।

Address

BLW-Hydel Road
Varanasi
221004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apex College of Nursing,Varanasi, Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Apex College of Nursing,Varanasi, Uttar Pradesh:

Shortcuts

Share