Department of Social Work MGKVP

Department of Social Work MGKVP The Department of Social Work was established on 15 August 1947

आज समाज कार्य विभाग द्वारा आयोजित "life skill program" के चौथे चरण मे मुख्य आतिथ्य के रूप मे Prof Bhavana verma मौजूद रह...
03/10/2024

आज समाज कार्य विभाग द्वारा आयोजित "life skill program" के चौथे चरण मे मुख्य आतिथ्य के रूप मे Prof Bhavana verma मौजूद रही जिनका स्वागत Prof. Anil kumar chaudhary द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम मे Prof. Bhavana verma ने बच्चो से Ice break ( अपने पसंदीदा पशु, पक्षी की आवाज निकालना) कराया साथ ही डांस और एक्सरसाइज भी कराया।
इसके बाद सभी स्टूडेंट्स को तीन समूहों मे बाटा गया प्रथम समूह का नाम अल्फा समूह जिसको कॉर्डिनेट Prof. Anil kumar chaudhary किए sir ने बच्चो को इंटरव्यू मे कैसे जाते हैं कैसे बात करते हैं और कैसे प्रश्न पुछे जाते है इसके बारे मे बताया और इंटरव्यू बच्चो मे ही करवाया भी।
द्वितीय समूह का नाम शिवाजी समूह जिसको कॉर्डिनेट prof. Bhavana verma ने किया मैंम ने बच्चो से Story writing (सब बच्चे एक एक शब्द लिखेंगे और एक कहानी का निर्माण करेंगे), Chinese Whisper ( जिसमें एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को एक पंक्ति या सर्कल में संदेश फुसफुसाया जाता है, और फिर अंतिम संस्करण की तुलना मूल से की जाती है ), Role play आदि चीजे बच्चो से करवाई।

तृतीय समूह का नाम पावर रेंजर्स जिसको कॉर्डिनेट dr.Anil kumar ने किया, sir ने बच्चों से Role play ( सास बहू मे अनबन करवाया और बताया कि कैसे जेनरेशन गैप होने के कारण विचारो मे अलगाव होने से मतभेद होते हैं ), Hot potato खेल करवाया और साथ ही कॉन्फिडेंस में निगेटिविटी और पॉजिटिविटी के बारे में बताया और आत्म विश्वास के बारे मे बताया हमेसा सकारात्मक सोच रखने को बच्चो से कहा।
प्रोग्राम के आखिरी मे तीनो समूह से कुछ स्टूडेंट आए और सबने आज के सेशन का फीडबैक दिया।
अंत में prgati epili एम. एस. डब्लू. 2 सेमेस्टर की छात्रा ने सभी का औपचारिक धन्यवाद कर के कार्यक्रम का समापन किया।

15/09/2024
दिनांक 20 अगस्त 2024 को समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बीते दिनों 'आर जी क...
21/08/2024

दिनांक 20 अगस्त 2024 को समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बीते दिनों 'आर जी कर' मेडिकल कॉलेज, कोलकाता की Dr. Moumita Debnath के साथ हुए दुष्कर्म और उनकी हत्या के विरोध में निकाली गई। इस जघन्य अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए विभाग के सभी छात्र एकत्रित हुए और न्याय की मांग की।

रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना,सरकार और कानून व्यवस्था से इस तरह के अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग करना और इस घटना के लिए त्वरित और कठोर सजा की मांग करना था।

इस रैली में विभाग के प्रोफेसर भावना वर्मा, प्रोफेसर शैला परवीन, प्रोफेसर निमिषा गुप्ता, प्रोफेसर वंदना सिन्हा, डॉ.संदीप गिरी और डॉ.भारती कुरील ने भी भाग लिया और इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया और जोर देकर कहा कि केवल कानून बनाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उसके प्रभावी कार्यान्वयन की भी आवश्यकता है।

रैली के दौरान छात्रों ने निम्नलिखित नारे लगाए, जिससे उनकी आवाज़ और भी बुलंद हुई:

- "नारी का सम्मान करो, समाज का उत्थान करो!"
- "हमें चाहिए न्याय, नहीं सहेंगे अत्याचार!"
- "बलात्कारियों को सजा दो, महिलाओं को हक दिला दो!"
- "नारी शक्ति, जागृत हो, अत्याचार का अंत हो!"

रैली विभाग से शुरू होकर सिगरा चौराहा होते हुए मानविकी संकाय तक पहुंची, जहां गांधी स्मृति के पास सभी ने 10 मिनट की शांत श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद रैली का समापन हुआ।

इस रैली के माध्यम से एक स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति समाज और सरकार को गंभीरता से कदम उठाने होंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Do join us and please wear black as a symbol of protest and solidarity 😔
18/08/2024

Do join us and please wear black as a symbol of protest and solidarity 😔

समाज कार्य विभाग के 78वें स्थापना दिवस ‘‘के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन प्रो. राजाराम शास्त्री और संस्थापकीय प्रेरणाश्...
15/08/2024

समाज कार्य विभाग के 78वें स्थापना दिवस ‘‘के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन प्रो. राजाराम शास्त्री और संस्थापकीय प्रेरणाश्रोत महात्मा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. आनंद कुमार त्यागी, कुलपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा की गई। कार्यक्रम में प्रो. महेन्द्र मोहन वर्मा, संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष, समाज कार्य विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, मुख्य अतिथि प्रो. राजकुमार सिंह,पूर्व प्रति कुलपति , लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, कार्यक्रम की संयोजक प्रो. शैला परवीन,समाज कार्य विभाग, काशी विद्यापीठ एवं सह आयोजन सचिव श्रीमती भारती कुरील उपस्थित रही। कार्यक्रम का प्रारम्भ कुलगीत प्रस्तुतीकरण के पश्चात विभाग के अध्यापकों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया गया। अतिथियों का वाचिक स्वागत और अभिनंदन प्रो. महेन्द्र मोहन वर्मा संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष, समाज कार्य विभाग द्वारा किया गया।माननीय कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी जी द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज कार्य विभाग के स्थापना दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के महत्त्व के बारे में बताया और भारत में आजादी के समय उपस्थित सामाजिक समस्याओं और उनके निराकरण में समाज कार्य के योगदान की चर्चा की, और बताया की समाज कार्य के विद्यार्थियों को दो प्रकार से कार्य करने की आवश्यकता है प्रथम ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग एवं द्वितीय पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करते हुए अपने कार्यों, अभ्यासों, एवं क्षेत्र कार्य में भी इसको लागू करने की आवश्यकता अपने वाचिक स्वागत में समाज कार्य विभाग के इतिहास और उसके प्रथम पी. जी.कोर्स आरम्भ करने पर चर्चा की, लखनऊ विश्वविद्यालय एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीच अध्ययन संबंधो पर भी प्रकाश डाला एवं दोनो विश्वविद्यालय द्वारा भविष्य में भी सहयोगात्मक और संबंधपरक करने की बात कही। इसके पश्चात प्रो. भावना वर्मा द्वारा समाज कार्य एक सिंहावलोकन, पर पी.पी.टी. प्रस्तुतीकरण के द्वारा समाज कार्य विभाग के इतिहास एवं उपलब्धियों को विस्तार से बताया ।

आज दिनांक 01 मई,  2024 को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समाज कार्य संकाय  के प्रो. राजाराम शास्त्री सभागार में एक...
01/05/2024

आज दिनांक 01 मई, 2024 को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समाज कार्य संकाय के प्रो. राजाराम शास्त्री सभागार में एक दिवसीय संगोष्ठी जिसका शीर्षक ष्सोशल जस्टिस एंड डिसेंट वर्क लाइफ फॉर ऑलष् का आयोजन पूर्वाह्न 12ः00 बजे किया गया। जिसमे सर्वप्रथम प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष, समाज कार्य विभाग ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ, एवं अंगवस्त्रम् देकर उनका स्वागत किया गया। संगोष्ठी संयोजक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर इस संगोष्ठी को आयोजित करने के उद्देश्य और वर्तमान में श्रमिकों की स्थिति से अवगत कराया। अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री अजय मुखर्जी ने अपने उद्बोधन में अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस को मनाए जाने के इतिहास पर चर्चा करते हुए इसके झंडे के रंग और इसके महत्व को बताया। इसके साथ ही उन्होंने उदारीकरण निजीकरण एवं वैश्वीकरण के वर्तमान दौर में संगठित एवं असंगठित मजदूरों के सामने आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। श्रम कानूनों के माध्यम से मजदूरों को होने वाले लाभों और उनकी कार्य दशाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जाने वाले उपाय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत में सर्वप्रथम सन् 1923 में मई दिवस मनाया गया था। जिसको आधार मानकर मजदूरों की श्रम दशाओं को सुरक्षित करने के लिए और उनको लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार के श्रम कानून को बनाया गया। संगोष्ठी में उपस्थित मुख्य अतिथि सहायक श्रमआयुक्त घनश्याम सिंह ने अपने व्याख्यान में बताया कि सन् 1923 से लेकर वर्तमान तक जिस प्रकार से श्रमिकों की यात्रा सामाजिक न्याय और उनके कल्याण के साथ हुई है, उनमें कितना बदलाव वर्तमान संदर्भों में आ गया है। कर्मकार क्षतिपूर्ति अधिनियम, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, ट्रेड यूनियन अधिनियम और अन्य श्रम अधिनियमों द्वारा श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनके उत्थान के लिए पूर्व में प्रयास किए गए, लेकिन वर्तमान में लेबर कोड के द्वारा इन सुविधओं एवं अधिकारों का सीमित हा जाने का भय व्याप्त है। उन्होंने बताया कि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिको कीे समस्या अधिक भीषण है।

आज दिनांक 14/04/2024 को पूर्वाहन 11:00 से समाज कार्य विभाग में ऑनलाइन Google Meet के माध्यम से Usage Of Social Media in ...
14/04/2024

आज दिनांक 14/04/2024 को पूर्वाहन 11:00 से समाज कार्य विभाग में ऑनलाइन Google Meet के माध्यम से Usage Of Social Media in Social Work विषय पर विशेष व्याख्यान कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में Help Drive Foundation के MD & CEO, Shri Tarun Mishra रहें। जिन्होंने समाज कार्य विभाग के Students को Social Media के माध्यम से सोशल वर्क करने के तरीकों के बारे में बताया।

Department of Social Work
Dean & HOD
Prof. MM. Verma

Help Drive Foundation

दिनांक 27.1.2024 को समाज कार्य विभाग के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के द्वारा अनुस्थापन कार्यक्रम के समापन पर समाज क...
28/01/2024

दिनांक 27.1.2024 को समाज कार्य विभाग के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के द्वारा अनुस्थापन कार्यक्रम के समापन पर समाज कार्य विभाग में श्रमदान का कार्य किया गया। जिसमें विभाग के अध्यापकगढ़ तथा एमएसडब्लू प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा समाज कार्य विभाग के सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।

Address

Varanasi
221002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Social Work MGKVP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Department of Social Work MGKVP:

Share