Sudhakar Mahila Group of Educational Institutions

Call Directions Website Contact the university

Sudhakar Mahila Group of Educational Institutions Higher Education Institution for Women

27/09/2026

Annual Cultural Fest 2026 -Dance Competition

विषय- सुधाकर महिला पी.जी. कॉलेज में ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन*वाराणसी, 26 सितम्बर 2026।सेवा संकल्प अभियान के अं...
26/09/2026

विषय- सुधाकर महिला पी.जी. कॉलेज में ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन*

वाराणसी, 26 सितम्बर 2026।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन आज सुधाकर महिला पी.जी. कॉलेज, खजुरी, पाण्डेयपुर, वाराणसी में किया गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा चयनित संबद्ध महाविद्यालयों में आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, सकारात्मक सोच तथा विकसित और सशक्त भारत के निर्माण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम एक महीने तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें सुधाकर महिला पी.जी. कॉलेज बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सपनों का भारत विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं कार्यक्रम के संयोजक/सह-संयोजक द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।

मुख्य अतिथि सुश्री महिमा चिन्तक ने कहा कि सपनों का भारत बनाने के लिए सफाई, स्वच्छता और आत्मीयता के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।

सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह के चेयरमैन डॉ. प्रभु नारायण दूबे ने कहा कि ‘सपनों का भारत’ युवाओं के संकल्प और प्रयासों से ही साकार होगा।

प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि युवा पीढ़ी के विचार और संकल्प ही भारत के भविष्य की दिशा तय करेंगे।

इस अवसर पर तकनीकी निदेशक श्री आयुष्मान दूबे, प्रशासनिक निदेशक श्री कीर्तिमान दूबे, डॉ. सुजीत राय, डॉ. श्याम सुंदर मिश्रा, डॉ. रोली पाण्डेय, आशुतोष मिश्र एवं समस्त शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरोज सिंह ने किया।

मेहंदी प्रतियोगिता और स्थापना दिवस (20 से 22 सितंबर 2026) की विभिन्न समाचार पत्रों की सुर्खियां...🗞️🖊️
25/09/2026

मेहंदी प्रतियोगिता और स्थापना दिवस (20 से 22 सितंबर 2026) की विभिन्न समाचार पत्रों की सुर्खियां...🗞️🖊️

सुधाकर महिला कॉलेज का 69वां स्थापना दिवस समारोह संपन्नप्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा,पुरस्कार वितरण के बाद ...
25/09/2026

सुधाकर महिला कॉलेज का 69वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न
प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा,पुरस्कार वितरण के बाद डीजे नाइट में झूमे विद्यार्थी

वाराणसी :- पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला कॉलेज का त्रिदिवसीय 69वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को संस्थापक पंडित जयनारायण दूबे (एडवोकेट) की जयंती के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रतियोगी कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ | समारोह के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया इसके बाद आयोजित डीजे नाइट में धमाकेदार संगीत पर छात्राओं ने जमकर उत्साह और उमंग का प्रदर्शन किया | स्थापना दिवस समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया | स्केचिंग प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की शिवांगी मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | सोलो एकल गायन में बीए की नेहा खातून, ड्यूट गायन में इंटरमीडिएट की अनुष्का शर्मा एवं रानी ने प्रथम स्थान हासिल किया डांस ड्रामा में बीएससी की अदिति एवं ग्रुप विजेता रहा |

हिन्दी डिबेट प्रतियोगिता में कक्षा 11 की अनुष्का शर्मा तथा इंग्लिश डिबेट में कक्षा 11 की किंजल विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | पीजी कॉलेज की इंग्लिश डिबेट में प्रिया यादव एवं महक दूबे जबकि हिन्दी डिबेट में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की अदिति यादव एवं अंजली तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया |
पोयट्री प्रतियोगिता में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की अंजली तिवारी,सूरन रंगोली में प्राची सिंह,पेंटिंग प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की संस्कृति श्रीवास्तव,फेस पेंटिंग में बीएससी की अदिति सेठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | अंताक्षरी प्रतियोगिता में बीएससी की दिव्या पाण्डेय एवं खुशी गुप्ता तथा इंटरमीडिएट वर्ग में रानी मौर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया |

शिक्षक एकल गायन प्रतियोगिता में डॉ.शांतनु चतुर्वेदी ने प्रथम, सुजाता पाण्डेय ने द्वितीय तथा सुमित गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | विजेताओं को समारोह में पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया | इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ.प्रभु नारायण दूबे,चेयरपर्सन डॉ.रमा दूबे,प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार पाण्डेय, तकनीकी निदेशक आयुष्मान दूबे तथा प्रशासनिक निदेशक कीर्तिमान दूबे ने सभी विजेता छात्राओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं |

कार्यक्रम का संचालन डॉ.सरोज सिंह ने किया जबकि समन्वय की जिम्मेदारी डॉ.श्याम सुन्दर मिश्रा ने निभाई | त्रिदिवसीय स्थापना दिवस समारोह का समापन उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ ||

सुधाकर महिला कॉलेज के वार्षिक फीस्ट फेस्टिवल के द्वितीय दिवस पर सफर बैंड की स्टार नाइट ने बांधा समांवाराणसी। पाण्डेयपुर ...
23/09/2026

सुधाकर महिला कॉलेज के वार्षिक फीस्ट फेस्टिवल के द्वितीय दिवस पर सफर बैंड की स्टार नाइट ने बांधा समां

वाराणसी। पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह में संस्थापक पं. जयनारायण दूबे (एडवोकेट) की जयंती के अवसर पर 69वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक फीस्ट फेस्टिवल हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस आयोजित स्टार नाइट कार्यक्रम में प्रसिद्ध सफर बैंड की शानदार प्रस्तुति ने छात्राओं एवं शिक्षकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर उत्साह एवं उमंग से सराबोर रहा।

वार्षिक फीस्ट फेस्टिवल के अंतर्गत छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से वाद-विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग, स्केटिंग, फेस पेंटिंग, सृजन, रंगोली, अंताक्षरी, रचना रंजन, नृत्य-नाटिका, ड्रामा, नुक्कड़ नाटक एवं गायन प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. प्रभु नारायण दूबे ने कहा कि “सरस्वती के इस मंदिर में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को एक नया आयाम प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।”

प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि “इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ जीवन जीने की कला भी सीखती हैं। ऐसे आयोजनों से छात्राओं में अंतर्मुखी से बहुमुखी व्यक्तित्व की ओर बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने का अवसर मिलता है।”

तकनीकी निदेशक श्री आयुष्मान दूबे ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन से छात्राओं की प्रतिभा निखरती है तथा उन्हें अपने कैरियर को बेहतर दिशा देने में सहायता मिलती है।

प्रशासनिक निदेशक श्री कीर्तिमान दूबे ने कहा कि शिक्षण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का समन्वय विद्यार्थियों के जीवन में गतिशीलता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सरोज सिंह एवं विधि छात्रा साक्षी सिंह राजपूत ने किया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. श्याम सुंदर मिश्रा ने किया तथा छायांकन का दायित्व डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव ने निभाया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं और स्टार नाइट कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

21/09/2026

ANNUAL CULTURAL FEST 2026

सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह में धूमधाम से मनाया गया 69वाँ स्थापना दिवस समारोह वाराणसी :- पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर मह...
20/09/2026

सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह में धूमधाम से मनाया गया 69वाँ स्थापना दिवस समारोह

वाराणसी :- पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह में संस्थापक पं.जयनारायण दूबे (एडवोकेट) की जयन्ती के अवसर पर संस्थान का 69वाँ स्थापना दिवस समारोह रविवार को हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया | इस अवसर पर नवागन्तुक छात्राओं का परिचय समारोह एवं शैक्षणिक सत्र का औपचारिक शुभारम्भ भी किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन तथा संस्थापक पं. जयनारायण दूबे एवं संस्थापिका,पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती शान्ति दूबे के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया | सुधाकर महिला इण्टरमीडिएट कॉलेज,सुधाकर महिला पी.जी.कॉलेज एवं सुधाकर महिला विधि महाविद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए |

संस्था के चेयरमैन डॉ.प्रभु नारायण दूबे ने कहा कि संस्थापक एवं संस्थापिका ने वर्ष 1957 में शिक्षा का जो दीप जलाया था वह आज ज्ञान का प्रकाश चहुँओर फैला रहा है | चेयरपर्सन डॉ.रमा दूबे ने कहा कि संस्था बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर प्रयासरत है तथा बालिकाओं के लिए मेडिकल शिक्षा प्रारम्भ करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं |

प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि तकनीकी शिक्षा सृजनात्मकता को नई दिशा प्रदान करती है और विद्यार्थियों के विकास के नए आयाम खोलती है | तकनीकी निदेशक आयुष्मान दूबे ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक एक लाख से अधिक बालिकाओं को शिक्षित किया जा चुका है | प्रशासनिक निदेशक श्री कीर्तिमान दूबे ने कहा कि बच्चों की शिक्षा एवं संस्कार निर्माण में माता की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है |

कार्यक्रम का संचालन डॉ.सरोज सिंह ने किया | इंटरमीडिएट की छात्राओं दिव्यांशी चौरसिया एवं राशि गुप्ता ने भी संचालन में सहयोग किया | कार्यक्रम का समन्वय डॉ.श्याम सुन्दर मिश्रा तथा छायांकन डॉ.राजकुमार श्रीवास्तव ने किया | इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे | संस्था की ओर से बताया गया कि स्थापना दिवस समारोह के क्रम में 21 सितम्बर तथा 22 सितम्बर को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक फेस्टिवल वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ||

Address

S9/92-93, Khajur, Pandeypur
Varanasi
221002

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+915422585875

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sudhakar Mahila Group of Educational Institutions posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Sudhakar Mahila Group of Educational Institutions:

Shortcuts

Share