BHU Bulletin

BHU Bulletin का. हि. वि. वि. बनारस , से बुटी वाली बकैती व खबरों...के साथ साथ ...कुछ खट्टी मीठी यादों का ..बुलेटिन... अपनी खबर ..रचनाएँ..टिप्पणियाँ..हम तक पहुँचाए.....

24/03/2025

सामाजिक विज्ञान संकाय, बीएचयू एवं महिला महाविद्यालय बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी "FROM ULGULAN TO MODERN INDIA CELEBRATING THE SPIRIT OF BIRSA MUNDA" में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

दिनांक :- 28-29 मार्च 2025
कार्यक्रम स्थल :- जिम हॉल, महिला महाविद्यालय बीएचयू

"नाराज़गी के बाद वाला प्यार" सौरभ शुक्ला का पहला काव्य संग्रह है। सौरभ ने BHU से ही स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई की और महा...
17/09/2024

"नाराज़गी के बाद वाला प्यार" सौरभ शुक्ला का पहला काव्य संग्रह है। सौरभ ने BHU से ही स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई की और महामना की इसी बगिया BHU में बैठकर अपनी कविताएं लिखी। इनकी कविताओं में आपको कैंपस की फिज़ाओ की झलक भी जरूर देखने को मिलेगी। हमारी ओर से सौरभ को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सब उनकी इस पुस्तक को अवश्य खरीदिये और पढ़िये, आपके द्वारा खरीदी गई हर प्रति सौरभ को आगे लिखने की प्रेरणा देगी।💐💐
किताब खरीदने के लिए लिंक - https://www.amazon.in/dp/9348013696

दिवाली पर्व की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं !
12/11/2023

दिवाली पर्व की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं !

*BHU स्थित केन्द्रीय विद्यालय में केन्द्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संभाग की 50वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणि...
20/04/2023

*BHU स्थित केन्द्रीय विद्यालय में केन्द्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संभाग की 50वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी संपन्न*

आज दिनांक 20 अप्रैल, 2023 को BHU स्थित केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित 50वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी में वाराणसी संभाग के छः क्लस्टरों से आए 42 बाल वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित मॉडलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उदघाटन मुख्य अतिथि एवं केन्द्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग के उपायुक्त डॉ अजय कुमार मिश्र ने किया। संगीत शिक्षक डॉ आनंद स्वरुप सिंह एवं श्रीमती नीलम वर्मा के निर्देशन में बच्चों ने सरस्वती-वंदना एवं स्वागत-गायन प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ दिवाकर सिंह ने बाल वैज्ञानिकों में परम्परा के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल दिया तथा आशा व्यक्त की कि युवा वैज्ञानिक विकास के साथ-साथ सीमित प्राकृतिक संसाधनों को बुद्धिमत्ता के साथ प्रयोग करें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पृथ्वी सुनिश्चित करें । उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की प्रशंसा की तथा मार्गदर्शन दिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां देश और संसार को सुखमय बनाने वाले युवा वैज्ञानिकों को सामने लाने का कार्य करेंगीं। बच्चे अनुकरण से सीखते हैं, अत: उनके समक्ष प्रेरक एवं औचित्यपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किए जाएं। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने प्रदर्शनी के उद्देश्य को स्पष्ट किया और छात्रों का इस दिशा में आगे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उद्घाटन सत्र के पश्चात मुख्य अतिथि, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के आचार्य यथा डॉ एन के स्वामी नायडू, डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ नवीन यल्ला, डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ सुनीता वर्मा तथा डॉ तीथंकर बनर्जी ने प्रदर्शनी का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया। इस प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय 50वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी में प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री मनीषा सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की उप-प्राचार्या श्रीमती विनीता सिंह ने किया ।

प्रकाशनार्थ, वाराणसी, दिनांक-17 अप्रैल 2023 *BHU स्थित केंद्रीय विद्यालय में G20 का त्रिआयामी (3D) मॉडल का अनावरण* भारत ...
17/04/2023

प्रकाशनार्थ, वाराणसी, दिनांक-17 अप्रैल 2023

*BHU स्थित केंद्रीय विद्यालय में G20 का त्रिआयामी (3D) मॉडल का अनावरण*

भारत की आत्मा में छिपी है वसुधैव कुटुम्बकम की भावना। आज से शुरू हो रहे वाराणसी में G20 सम्मेलन को लेकर केंद्रीय विद्यालय बीएचयू परिसर वाराणसी में G20 का त्रिआयामी (3D) मॉडल को विद्यालय के प्राचार्य डॉ दिवाकर सिंह द्वारा सुबह के प्रार्थना सभा में हजारों छात्रों के साथ उद्घाटन किए l इस मॉडल का निर्माण विद्यालय के कई छात्र अपने कला शिक्षक कौशलेश कुमार के निर्देशन में किए हैं l अवसर पर छात्रों द्वारा विद्यालय में G20 मे शामिल सदस्य एवं आमंत्रित देशों के राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया एवं विद्यालय की छात्रा वैष्णवी मिश्रा अनन्या सराओगी एवं ऐश्वर्या मस्करा ने मिलकर G20 लोगों के साथ अतुल्य भारत को डूडल मंडला एवं वर्ली आर्ट के रूप में चित्रित किया है l

उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ दिवाकर सिंह में G20 के प्रयासों पर महत्त्व देते हुए मिलेट (मोटा अनाज) के महत्व को छात्रों को बताया जिसमें भारतीय जलवायु में मिलेट का पैदावार की अपार संभावनाएं हैं इसलिए इसका ज्यादा प्रयोग एवं प्रोत्साहन देने से भारत के छोटे किसान का आय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी एवं इसका सेवन करने से हम सबके स्वास्थ्य एवं दीर्घाय होने की अपार संभावनाएं हैं l

विद्यालय के कला शिक्षक को कौशलेश कुमार एवं सांस्कृतिक संयोजक शिक्षक वी. के. राय ने बताया कि आगामी माह में G20 थीम पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तावित है जिनमें मुख्य रूप से चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, फेस पेंटिंग, आशु भाषण, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, प्रभात फेरी, मिलेट्स प्लांटेशन सप्ताह, योगा, कविता पोस्टर इत्यादि l

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छात्रों से बातचीत का कार्यक्रम "परीक्षा पर चर्चा 2023" में शामिल होंगे केंद्रीय विद...
16/01/2023

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छात्रों से बातचीत का कार्यक्रम "परीक्षा पर चर्चा 2023" में शामिल होंगे केंद्रीय विद्यालय BHU वाराणसी के विद्यार्थी एवं मनमोहक आर्टवर्क

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा 2023 के छठा संस्करण 27 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित है l यह एक ऐसा जनआंदोलन है जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छात्रों, माता-पिता, शिक्षकों और समाज को एक साथ लाने के प्रयासों से प्रेरित है, जहां प्रत्येक बच्चे के व्यक्तित्व को प्रोत्साहित किया जाता है और खुद को पूरी तरह से अभिव्यक्त करने की अनुमति दी जाती है। यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पथप्रदर्शक, सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक 'एग्जाम वॉरियर्स' से प्रेरित है। MyGov पोर्टल पर आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित लगभग 2050 छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शिक्षा मंत्रालय द्वारा पीपीसी किट भेंट किए जाएंगे।

इसी क्रम में आज दिनांक 14 जनवरी 2023 को काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय के लगभग 25 छात्रों द्वारा सुबह-ए-बनारस, अस्सी घाट पर परीक्षा पे चर्चा 2023 के संदर्भ में छात्रों के लिए थीम "हमारी संस्कृति हमारा गौरव है" के तहत व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में काशी तमिल संगम सभ्यता संस्कृति को बखूबी छाता पर चित्रित किया गया है एवं कैनवास के बड़े मास्क पर "परीक्षा को एक उत्सव की तरह बनाएं" थीम को छात्रों द्वारा परीक्षा पे चर्चा 2023 के छठा संस्करण के लिए अपने कला शिक्षक कौशलेश कुमार के निर्देशन में तैयार किया है, जो 27 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में प्रदर्शनी लगाई जाएगी है l जिसमें प्रधानमंत्री खुद कलाकार छात्रों से प्रदर्शनी अवलोकन साथ बातचीत करेंगे l

छाता पर चित्र बनाने वाले छात्रों में खुशी यादव, जागृति गुप्ता, जोया राजर्शी, कुमारी ट्विंकल, वंशिका पांडे , श्रेया पांडे, प्रज्ञा परमिता, कुशाग्ररी सिंह, अनुज कुमार, अलीशा आर्यन, अंकिता गौतम, स्नेहा, माइल गुप्ता एवं अक्षरा श्रीवास्तव इत्यादि एवं मास्क पर वैष्णवी मिश्रा, स्वधा पांडे, महिमा कुमारी, खुशी यादव, अवनी व प्रज्ञा परमिता ने चित्र
( मास्क पेंटिंग) तैयार किया गया l

इन सभी तैयार चित्रों को विद्यालय की छात्रा खुशी यादव ( जो इस सत्र में राष्ट्रीय कला उत्सव 2023 के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग का प्रतिनिधित्व कर चुकी है ) एवं विद्यालय के कला शिक्षक कौशलेश कुमार केंद्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संभाग के तरफ से अपने सांसद एवं देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सामने 27 जनवरी 2023 को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में प्रस्तुत करेंगे l जिसके लिए 18 जनवरी 22 को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे l जोकि बनारस एवं विद्यालय के लिए गर्व की बात है l

केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग के
उपायुक्त D Manivannan एवं विद्यालय के प्राचार्य
डॉ दिवाकर सिंह ने इस उपलब्धि को छात्रों का लगन एवं परिश्रम को समर्पित किया है, एवं खुशी यादव के साथ शामिल सभी विद्यार्थियों एवं कला शिक्षक कौशलेश कुमार को शुभकामना दिया है l

उप प्राचार्य श्रीमती विनीता सिंह ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा 2023 के अंतर्गत पूरे देश में 500 नोडल सेंटर बनाया गया है जिसमें एक केंद्रीय विद्यालय बीएचयू को भी नोडल सेंटर बनाया गया हैं जहां 23 जनवरी 2023 को एग्जाम वारियर्स से संबंधित 25 मंत्रा थीम के ऊपर चित्रकला प्रतियोगिता होना है l जिसमें जिले भर के अनेकों विद्यालयों के 100 विद्यार्थी शामिल रहेंगे l

इस उपलब्धि पर विद्यालय के कला शिक्षक कौशलेश कुमार का कहना है कि पिछले 4 साल से छात्र प्रयासरत हैं इस बार उनको मौका मिला है जो छात्र की कड़ी मेहनत एवं लगन के कारण संभव हो पाया l

Manage exam stress & prepare with a relaxed mind! Get ready to imbibe such effective & insightful tips for your upcoming exams at with Hon’ble PM Shri Narendra Modi on 27th Jan 2023.

हिंदी विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय की अपार सफलता के बाद अब संस्कृतविद्या धर्मविज्ञान संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय ...
18/11/2022

हिंदी विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय की अपार सफलता के बाद अब संस्कृतविद्या धर्मविज्ञान संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय भी सुर्खियां बटोरने की फ़िराक में है। जिसे सभी भाषाओं की जननी कहा जाता है ऐसी संस्कृत भाषा के विद्वानों द्वारा भी "शांति" शब्द के स्थान पर "शान्ती" लिखा जा रहा है। दुर्भाग्य!
जयतु संस्कृतम्, जयतु भारतम्।

30/10/2022

गर्व करें अपनी परंपराओं पर...
काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी स्थित केंद्रीय विद्यालय की श्रेया पटेल, 8A और तनु 6B द्वारा सुबह प्रार्थना सभा में विशेष कार्यक्रम के तहत लोक आस्था का पर्व "महापर्व छठ" को समर्पित नृत्य प्रस्तुत किया गया.. आत्मानुशासन का यह पर्व अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते का अद्भुत उत्सव है। भगवान भास्कर से आप सब की प्रगति, सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना है...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरुद्ध अनिश्चितकालीन आंदोलन के क्रम में...
16/10/2022

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरुद्ध अनिश्चितकालीन आंदोलन के क्रम में मौन प्रदर्शन दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को सुनिश्चित किया गया है जिसमें आप सभी की उपस्थिति अपेक्षित है।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई फीस वृद्धि के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी हिन्दू विश्वविद्य...
15/10/2022

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई फीस वृद्धि के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन आंदोलन DSW कार्यालय पर प्रारंभ।

BHU WORLD टीम और मालवीय एकेडमी को आप सभी को जरूरत है,न्यूनतम दर पर शिक्षा देने का जो अभूतपूर्व काम इनके द्वारा किया गया ...
14/10/2022

BHU WORLD टीम और मालवीय एकेडमी को आप सभी को जरूरत है,न्यूनतम दर पर शिक्षा देने का जो अभूतपूर्व काम इनके द्वारा किया गया वो अभूतपूर्व है।
कृपया के साथ ट्वीट कर अपना योगदान दें...बीते दिनों YouTube द्वारा पेज को डिलीट कर दिया गया है।

Advertisement---------------------Post: Junior Research Assistant (01) Funding Agency: Council of Science & Technology, ...
27/09/2022

Advertisement
---------------------
Post: Junior Research Assistant (01)
Funding Agency: Council of Science & Technology, U.P. Project
Title: “Extractive and Abstractive Text Summarization of Legal Documents using Machine Learning Approaches” (CSTUP Project ID-1982)
Duration: 03 years
Fellowship: Rs. 20,000/- p.m. for first two years & Rs. 22,000/- p.m. for third year
Essential Qualifications:
1. Resident of Uttar Pradesh, and
2. B.E./B.Tech. or M.E./M.Tech. in Computer Science or equivalent with first division, and
3. The upper age limit is 28 years as on 1st April 2022
Note: The selected candidate may enroll in Ph.D. program at the department, as per the university rules.
Interested candidates may submit their applications either through post or email on and before 20 October 2022.
Please see the Advt. for more details:https://bhu.ac.in/tmpPosts/sep2022/26/0001.pdf

Thanks & Regards
-------------------------------
Dr. Anshul Verma (PI)
Assistant Professor
Department of Computer Science,
Institute of Science,
Banaras Hindu University, Varanasi, India. - 221005
Mobile No: +91-9826074618

Address

Varanasi
221005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BHU Bulletin posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to BHU Bulletin:

Share